बिल्हौर विधानसभा में हैं विधायक के 10 दावेदार
राहुल त्रिपाठी सुरक्षित 209 बिल्हौर विधानसभा में नामांकन दाखिल करने का कार्य पूर्ण हो चुका है। नामांकन पत्रों की जांच में एक नामांकन पत्र को निर्वाचन अधिकारियों ने जांच के बाद नि रस्त कर दिया है जबकि कुल 14 नामांकन पत्रों को स्वीकार किया गया है। वहीं एक दावेदार ने अपने नामांकन पत्र को वापस भी लिया है। जानकारी के अनुसार अब सिर्फ 10 प्रत्याशी ही बिल्हौर विधानसभा में दावेदारी कर रहे हैं। शिवसेना के प्रत्याशी शिव सिंह का नामांकन पत्र अधूरा होने के कारण निर्वाचन अधिकारियों ने अस्वीकार कर दिया है, जबकि निर्दल प्रत्याशी राम लखन गौतम ने अपने दाखिल किए गए दोनों नामांकन पत्रों को वापस ले लिया है। इससे अब कुल बिल्हौर विधानसभा में पर्चा दाखिल होने की संख्या 14 ही बची है। जिसमें कई पार्टियों के प्रत्याशियों ने 1 से अधिक पर्चा दाखिल किए हैं। निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक कांग्रेस उषा रानी कोरी , बहुजन समाज पार्टी से मधु सिंह , समाजवादी पार्टी से रचना सिंह , भारतीय जनता पार्टी से मोहित सोनकर , वोटर्स पार्टी से मोनू बाबू , शक्ति चेतना पार्टी के सरवन , निर्दलीय प्रत्याशी रामदास , अख...