भाजपा के रिट्वीट से सपा की रचना सिंह देश भर में सुर्खियों में आईं

राहुल त्रिपाठी
सुरक्षित 209 बिल्हौर विधानसभा में अभी तक समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है, लेकिन भाजपा के 1 राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा सपा नेत्री रचना सिंह के एक पुराने ट्वीट को भाजपा टि्वटर हैंडल और अपने टि्वटर हैंडल पर रिट्वीट के बाद रचना सिंह को एक बार फिर से सुर्खियों में ला दिया है। पूरा मामला यह है कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने बिल्हौर विधानसभा से टिकट मांग रहे सपा नेत्री रचना सिंह के एक कई माह पुराने वीडियो ट्वीट को रिड्यूट कर 16 जनवरी को मामले को तूल पकड़ा दिया। कुछ ही देर में सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चैनलों पर रचना सिंह छा गई। धीरे धीरे कर सभी राष्ट्रीय चैनलों पर रचना सिंह की फोटो, वीडियो और बयान चलने लगे। मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला ने पूरे मामले पर कोई बात न करते हुए समाजवादी पार्टी को जनविरोधी करार देते हुए मामले से ही किनारा कर लिया और समाजवादी पार्टी और उनके नेता पदाधिकारियों की प्रवृत्ति को राष्ट्र विरोधी बताया।
उधर सपा नेत्री रचना सिंह ने बताया कि भाजपा और उनके पदाधिकारियों के पास बताने को कुछ नहीं है, वह समाजवादियों के सोशल मीडिया अकाउंट को ही मुद्दा बना रहे हैं देश में पेट्रोलियम गैस के दाम जाए 1000 रुपये पहुंच गए है। वही किसान छुट्टा पशुओं से परेशान है,युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। दलित, पिछड़ा युवा, महिलाएं, युवतियां सब परेशान है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह भाजपाई फिर से तरह-तरह के आरोप-प्रत्यारोप लगाकर जनता का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं, लेकिन बिल्हौर की जनता इनकी कथनी और करनी को जानती है, आने वाले 10 मार्च को पूरे प्रदेश से भाजपा का सूपड़ा साफ होने वाला है। रचना ने बताया कि उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी बिल्हौर को पूरे मामले को लेकर शिकायती पत्र देते हुए अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की गई है और उनके व पार्टी की छवि खराब करने वाले विरोधी दलों के लोगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
ट्वीट रीट्यूट के मामले को वीडियो पर देखें

नोट- यह बातचीत से उपजे विचार हैं,इसका उद्देश्य मात्र सूचनाओं का आदान-प्रदान और चुनाव के प्रति जानकारी देना है। इसका किसी भी दल, प्रत्याशी, क्षेत्र से कोई लेना देना नहीं है। आपके सुझाव को इसमें सदैव पिरोया जा सकता है। इसलिए आपके सुझाव प्रार्थनीय हैं। आप अपने सुझाव 9305029350 और कमेंट करके दे सकते हैं।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपाई रहे शिवकुमार बेरिया ने सपा को बताया गुंडों की पार्टी

भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता में बिल्हौर विधायक ने किया टॉप

फोटो खिंचाते भाजपा संग, दम सपा में लगाएं, नज़र बसपा पर

उत्तर प्रदेश की बिल्हौर विधानसभा के अब तक हुए विधायक

सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र कटियार ने भाजपा ज्वाइन की, साइकिल की सवारी छोड़ी

बिल्हौर में जीत को क्षेत्रीय क्षत्रपों ने भी झोंकी ताकत

चुनावी भागदौड़ के बाद प्रत्याशियों ने परिवार संग गुजारा दिन

सपा ने बिल्हौर की बेटी रचना को दिया टिकट, बाहरी प्रत्याशियों में खलबली