संदेश

फ़रवरी 22, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

चुनावी भागदौड़ के बाद प्रत्याशियों ने परिवार संग गुजारा दिन

चित्र
राहुल त्रिपाठी राजनैतिक दलों द्वारा टिकट फाइनल हो जाने के बाद से प्रत्याशी बीते कई सप्ताह से दिनरात जनसंपर्क, संगठन की बैठक, डोर-टू-डोर कैंपे‌निंग, जनसभा आदि में व्यवस्तता के कारण अपने परिवार से भी दूर हो गए। रविवार को मतदान के बाद सभी प्रत्याशी सोमवार को पूरे दिन अपने सगे-संबंधियों बच्चों के साथ रहे और हलका भोजन करके चुनावे की चर्चा करते रहे। ''लबें खिचे चुनावी जनसंपर्क में राहुल बच्चा के पैरों में दर्द बढ़ा'' मतदान के बाद मानस‌िक दबाब और उलझन से दूर भाजपा प्रत्याशी राहुल बच्चा सोमवार को निर्धारित समय पर सुबह जागे। राहुल ने बताया कि बीते कई दिनों की तरह ही मां देशरानी सोनकर ने सुबह-सुबह उन्हें गुना-गुना पानी दिया, जबकि पत्नी मानसी ने चाय के साथ उबले आलू की सब्जी में नमक-घी डालकर खिलाया। गांव-गांव पैदल संपर्क के कारण पैरों में बहुत सूजन व दर्द है, इसलिए मैं अभी डाक्टर के पास जा रहा हूं। भाई ललित को भी सर्दी जुकाम हुआ है जबकि मेरी सास लता, बहन यशस्वी, चाची सुनीता और बहन अन्नू ने भी जनसंपर्क बहुत किया, यह सब आज पूरा दिन टीवी देखते रहे और दिन गुजारा। ...