संदेश

जनवरी 17, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बिल्हौर विधानसभा से भाजपा के 6 व सपा के 20 उम्मीदवारों की सूची भेजी गई

चित्र
  राहुल त्रिपाठी  बिल्हौर भाजपा कानपुर ग्रामीण में आने वाली ‌तीन विधानसभा क्षेत्रों से जिलाध्यक्ष यानि संगठन की ओर से 5-5 प्रत्याशियों की सूची क्षेत्रीय कार्यालय के मार्फत दिल्ली और प्रदेश कार्यालय को भेजी गई हैं। भाजपा कानपुर ग्रामीण ने 22 जनवरी तक बिल्हौर, बिठूर और घाटमपुर विधानसभा के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाने का भी दावा किया है। भाजपा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष ‌कृष्ण मुरारी शुक्ल ने बताया कि पार्टी की आंतरिक लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत विधानसभा से चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों से आवेदन लेकर क्षेत्रीय कार्यालय भेजे गए हैं। मेरे द्वारा बिल्हौर से 6, बिठूर से 5 और घाटमपुर से 5 दावेदारों के नाम सूचीवद्घ कर क्षेत्रीय कार्यालय के मार्फत दिल्ली राष्ट्रीय और प्रादेशिक कार्यालय लखनऊ भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि अंतिम निर्णय चुनाव समिति का ही होगा। पैनल द्वारा तय किया गया प्रत्याशी ही मान्य होगा। प्रत्याशियों के नाम 22 जनवरी तक आने की पूरी संभावना है।  -----------------------------------------------------------------  चरणवद्घ ढंग से जारी होगी सपा की प्रत्या...

चुनाव में गोली चलाने वाले ग्राम प्रधान को पुलिस ने भेजा जेल

चित्र
राहुल त्रिपाठी बिल्हौर कोतवाली के गदनपुर आहार गांव में वर्ष 2021 में पंचायत चुनाव से ठीक पहले गांव में वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबाजी के आरोपी वर्तमान ग्राम प्रधान पृथ्वीराज को पुलिस ने पीड़ित युवक की गवाही पर गिरफ्तार कर जेल भेजा है। ग्राम प्रधान के विधानसभा चुनाव के ठीक पहले जेल जाने की घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं हैं। इंस्पेक्टर बिल्हौर गनेश प्रसाद ने बताया कि 2021 की शुरुआत में पंचायत चुनाव से पहले जीतू और पृथ्वीराज के मध्य पंचायत चुनाव को लेकर कहासुनी के बाद गोली बाजी हो गई थी। इसमें जीतू को गोली लगी थी। जीतू द्वारा पृथ्वीराज और अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी कोतवाली में दर्ज की गई थी। पुलिस जांच पड़ताल में पीड़ित जीतू ने पृथ्वीराज द्वारा ही गोली मारने मारने का बयान दिया था। वहीं पचायत चुनाव में पृथ्वीराज ने जीत हुई थी। अब विधानसभा चुनाव में कोई अड़ंगा न फंसे इसी को ध्यान में रखते हुए ग्राम प्रधान पृथ्वीराज को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है। वही ग्राम प्रधान के परिजनों ने बताया कि पुलिस द्वारा उन्हें बाइक पकड़े जाने की सूचना देकर बुलाया गया था और तमंचा सहित ...