चुनाव में गोली चलाने वाले ग्राम प्रधान को पुलिस ने भेजा जेल


राहुल त्रिपाठी
बिल्हौर कोतवाली के गदनपुर आहार गांव में वर्ष 2021 में पंचायत चुनाव से ठीक पहले गांव में वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबाजी के आरोपी वर्तमान ग्राम प्रधान पृथ्वीराज को पुलिस ने पीड़ित युवक की गवाही पर गिरफ्तार कर जेल भेजा है। ग्राम प्रधान के विधानसभा चुनाव के ठीक पहले जेल जाने की घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं हैं।
इंस्पेक्टर बिल्हौर गनेश प्रसाद ने बताया कि 2021 की शुरुआत में पंचायत चुनाव से पहले जीतू और पृथ्वीराज के मध्य पंचायत चुनाव को लेकर कहासुनी के बाद गोली बाजी हो गई थी। इसमें जीतू को गोली लगी थी। जीतू द्वारा पृथ्वीराज और अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी कोतवाली में दर्ज की गई थी। पुलिस जांच पड़ताल में पीड़ित जीतू ने पृथ्वीराज द्वारा ही गोली मारने मारने का बयान दिया था। वहीं पचायत चुनाव में पृथ्वीराज ने जीत हुई थी। अब विधानसभा चुनाव में कोई अड़ंगा न फंसे इसी को ध्यान में रखते हुए ग्राम प्रधान पृथ्वीराज को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है। वही ग्राम प्रधान के परिजनों ने बताया कि पुलिस द्वारा उन्हें बाइक पकड़े जाने की सूचना देकर बुलाया गया था और तमंचा सहित पुरानी धाराओं में उन्हें पकड़ कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के इस कृत्य प्रधान के समर्थकों में भारी रोष है।
------------------------------------------

नोट- यह बातचीत से उपजे विचार हैं,इसका उद्देश्य मात्र सूचनाओं का आदान-प्रदान और चुनाव के प्रति जानकारी देना है। इसका किसी भी दल, प्रत्याशी, क्षेत्र से कोई लेना देना नहीं है। आपके सुझाव को इसमें सदैव पिरोया जा सकता है। इसलिए आपके सुझाव प्रार्थनीय हैं। आप अपने सुझाव 9305029350 और कमेंट करके दे सकते हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपाई रहे शिवकुमार बेरिया ने सपा को बताया गुंडों की पार्टी

भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता में बिल्हौर विधायक ने किया टॉप

फोटो खिंचाते भाजपा संग, दम सपा में लगाएं, नज़र बसपा पर

उत्तर प्रदेश की बिल्हौर विधानसभा के अब तक हुए विधायक

सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र कटियार ने भाजपा ज्वाइन की, साइकिल की सवारी छोड़ी

भाजपा के रिट्वीट से सपा की रचना सिंह देश भर में सुर्खियों में आईं

बिल्हौर में जीत को क्षेत्रीय क्षत्रपों ने भी झोंकी ताकत

चुनावी भागदौड़ के बाद प्रत्याशियों ने परिवार संग गुजारा दिन

सपा ने बिल्हौर की बेटी रचना को दिया टिकट, बाहरी प्रत्याशियों में खलबली