सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र कटियार ने भाजपा ज्वाइन की, साइकिल की सवारी छोड़ी

राहुल त्रिपाठी
बिल्हौर के बकोठी गांव निवासी देवेंद्र कटियार उर्फ गुड्डनी ने साइकिल की सवारी छोड़ दी है। देवेंद्र कटियार कानपुर नगर के सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष रहे हैं। इनकी भाभी पुष्पा कटियार भी कानपुर नगर की जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं। पूर्व में देवेंद्र कटियार समाजवादी पार्टी की साइकिल पर सवार होकर राधन जिला पंचायत सीट से चुनाव जीतकर जिला पंचायत अध्यक्ष बने थे। इसके बाद इसी सीट से उनकी भाभी पुष्पा कटियार भी जीत हासिल कर जनपद की महिला जिला पंचायत अध्यक्ष बनी थी। क्योंकि विधानसभा चुनाव की सरगर्मी है इसलिए जिला पंचायत अध्यक्ष और कई कोल्ड स्टोरेज के मालिक देवेंद्र कटिहार ने साइकिल की सवारी छोड़कर अब भगवा धारण कर लिया है। मंगलवार को उन्होंने कानपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला और अन्य भाजपाइयों संग पार्टी की सदस्यता ली। मालूम रहे कि वह बीते कई दिनों से समाजवादी पार्टी में घुटन महसूस कर रहे थे और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के बुलावे पर भी उनके साथ जनसंपर्क के लिए नहीं निकल रहे थे। तब से भाजपा का एक बड़ा गुट उनके संपर्क में था। मंगलवार देवेंद्र कटियार के भाजपा में शामिल होने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपाई रहे शिवकुमार बेरिया ने सपा को बताया गुंडों की पार्टी

भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता में बिल्हौर विधायक ने किया टॉप

फोटो खिंचाते भाजपा संग, दम सपा में लगाएं, नज़र बसपा पर

उत्तर प्रदेश की बिल्हौर विधानसभा के अब तक हुए विधायक

भाजपा के रिट्वीट से सपा की रचना सिंह देश भर में सुर्खियों में आईं

बिल्हौर में जीत को क्षेत्रीय क्षत्रपों ने भी झोंकी ताकत

चुनावी भागदौड़ के बाद प्रत्याशियों ने परिवार संग गुजारा दिन

सपा ने बिल्हौर की बेटी रचना को दिया टिकट, बाहरी प्रत्याशियों में खलबली