दावेदारों की गुहार भगवान तुम्हारा सहारा, दिला दो बिल्हौर से टिकट

राहुल त्रिपाठी 
निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश में चुनाव का ऐलान कर दिया गया है,लेकिन अभी मुख्य राजनीतिक दल भाजपा और सपा द्वारा अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है। जबकि सुरक्षित 209 बिल्हौर विधानसभा में बीते करीब तीन-चार वर्षों से बड़ी संख्या में दावेदार एड़ी चोटी का जोर लगाए हैं। ऐसे में चुनाव की तारीख तय होने के बाद लाखों रुपए खर्च कर छोटे बड़े पदाधिकारियों को साध रहे प्रत्याशियों की धड़कन और तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी में जहां 20 से अधिक दावेदार हैं वहीं भाजपा में 1 दर्जन से अधिक दावेदार अपने टिकट के लिए दम भर रहे हैं, लेकिन अभी तक सपा और भाजपा के आलाकमान ने किसी भी प्रत्याशी का नाम बिल्हौर विधानसभा के लिए स्पष्ट नहीं किया है। ऐसे में सभी प्रमुख दावेदार अब भगवान की शरण में टिकट के लिए लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। कई दावेदार सुबह, दोपहर, शाम प्रमुख मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना कर विधायकी की टिकट की गुजारिश अपने इष्ट भगवान से कर रहे हैं। कुछ उपवास रखकर आराधना कर रहे हैं, जबकि कई प्रत्याशी टोना टोटका के माध्यम से कई मालाएं, अंगूठी और विशेष रंग के कपड़े भी धारण कर रहे हैं। एक दल के प्रत्याशी तो ऐसे हैं जो कि कड़ाके की ठंड में भी रोज गंगा स्नान के बाद भगवान भोलेनाथ को धतूरा और बेलपत्र अर्पित कर रहे हैं।
--------------------------------
 बहुत से दावेदार प्रत्याशियों के टूटेंगे सपने 
बिल्हौर विधानसभा में आधा सैकड़ा से अधिक दावेदार प्रत्याशी सपा और भाजपा से अपने टिकट की दावेदारी कर रहे हैं, लेकिन अभी उक्त दोनों दलों ने टिकट के लेकर कोई बात स्पष्ट नहीं की है और सभी दावेदारों से अपने समर्थकों संग निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी का प्रचार प्रसार का आदेश दिया है। तीसरे चरण में होने मतदान का समय जैसे-जैसे पास आ रहा है वैसे-वैसे दावेदार प्रत्याशियों की धुकधुकी बढ़ती जा रही है। सूत्रों की माने तो कई दावेदार प्रत्याशी ऐसे हैं यदि उनको टिकट नहीं मिलती है तो उनकी मानसिक हालत बिगड़ सकती है। साथ ही भाजपा के एक दावेदार प्रत्याशी बागी भी हो सकता है। इसी तरह टिकट न मिलने की दशा में कई दावेदार गैर दलों कि और भी जा सकते हैं। इस बार बिल्हौर विधानसभा के चुनाव में बाहरी और क्षेत्रीय प्रत्याशी को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। कई दावेदार प्रत्याशी अपने को क्षेत्रीय बताकर अपनी प्रत्याशित दर्ज करा रहे हैं। सूत्रों की माने तो टिकट के लिए लखनऊ और दिल्ली तक की दौड़ लगा रहे कई प्रत्याशियों को कड़ी फटकार भी सहनी पड़ी है। जिसके बाद वह चुपचाप होकर अपने घरों में भगवान का ही सहारा लिए हुए हैं।

टिप्पणियाँ

Unknown ने कहा…
समय बड़ा बलवान
Unknown ने कहा…
समय बड़ा बलवान है ये हम सब जानते है पर अगर जनता के बीच क्षेत्र का नेता हो तो ज्यादा सही होगा जनता के लिए
समाजवादी पार्टी से ब्लॉक प्रमुख शिवराजपुर रह चुके राजेश कोरी का क्षेत्र में जनता की अधिकाधिक मांग है
अबकी बार बिल्हौर की बेटी ऊषा रानी कोरी को मिलेगा जनता का प्यार
बिल्हौर विधानसभा की जनता पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवराजपुर श्री राजेश कोरी को बिल्हौर के विधायक के रूप मे देखना चाहती है।
हरिनाथ यादव ने कहा…
आप सभी पाठक और दर्शक देख ले भगवान शंकर की जितनी दूरी से लोग प्रार्थना कर रहे हैं उनको फल भी उतनी दूरी से ही मिलेगा जितने नजदीक जो प्रार्थना कर रहा है उसको फल जल्दी मिलेगा जिस तरह से फोटो में सपा नेत्री रचना सिंह बिल्कुल ध्यान मग्न होकर पूजा अर्चना कर रही हैं ना की फोटो खिंचवा रही हैं भगवान उनकी सुने और बिल्हौर की विधायक बने। भाजपा के ऊपर काला बच्चा और उसके परिवार के लिए ऋण है कि उसके बेटे राहुल को टिकट ना दे सके। आज भी भाजपा टिकट के लिए राहुल काला बच्चा नंबर वन पर दावेदार हैं। भाजपा उनको टिकट दे और जीत कर बिल्हौर के लिए विधायक बने। दोनों पार्टियों के लिए दोनों प्रत्याशी निस्वार्थ निष्पक्ष होकर जनता की सेवा कई सालों से कर रहे हैं अगर इन दोनों को भी टिकट नहीं मिलती हैं तो क्षेत्रीय जनता नेता बनकर जनता की जो सेवा करने का जज्बा रखते हैं वह जनता की सेवा नहीं करेंगे इसके बाद वह सिर्फ पैसा इकट्ठा करेंगे और सिस्टम बना देंगे । बाहरी प्रत्याशी पैसा और सिस्टम से टिकट अगर मिलेगा तो जनता का विकास नहीं होगा। और आगे कभी भी क्षेत्रीय नेता जनता की सेवा नहीं करेगा । वह सिर्फ पैसा इकट्ठा करने में लगेगा क्योंकि पैसे और पहुंच रखने वालों को ही पार्टियां टिकट देती हैं। गरीब आदमी के पास पैसा नहीं होगा तो उसको पार्टियां टिकट नहीं देगी और वह जीत कर अगर विधानसभा में गरीब की आवाज नहीं उठा सकेगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपाई रहे शिवकुमार बेरिया ने सपा को बताया गुंडों की पार्टी

भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता में बिल्हौर विधायक ने किया टॉप

फोटो खिंचाते भाजपा संग, दम सपा में लगाएं, नज़र बसपा पर

उत्तर प्रदेश की बिल्हौर विधानसभा के अब तक हुए विधायक

सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र कटियार ने भाजपा ज्वाइन की, साइकिल की सवारी छोड़ी

भाजपा के रिट्वीट से सपा की रचना सिंह देश भर में सुर्खियों में आईं

बिल्हौर में जीत को क्षेत्रीय क्षत्रपों ने भी झोंकी ताकत

चुनावी भागदौड़ के बाद प्रत्याशियों ने परिवार संग गुजारा दिन

सपा ने बिल्हौर की बेटी रचना को दिया टिकट, बाहरी प्रत्याशियों में खलबली