सपा छोड़कर भगवाधारी हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार बेरिया
राहुल त्रिपाठी सुरक्षित 209 बिल्हौर विधानसभा से कई बार समाजवादी पार्टी से विधायक बनकर विधानसभा जाने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकमार बेरिया अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। वह बीते कई दिनों से लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय में आते जाते देखें गए, लेकिन बिल्हौर और रसूलाबाद सुरक्षित विधानसभा सीटों से टिकट न मिलने के कारण उनका भारतीय जनता पार्टी में जाने की चर्चाएं बीते कई दिनों से स्थानीय समर्थकों में थी। इससे पूर्व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा से पार्टी की हार के बाद शिवकुमार बेरिया को घर बिठा दिया था, पर विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी पार्टी से नज़दकियां आम लोगों में चर्चा का विषय थी, लेकिन पार्टी में भाव न मिलने से वह काफी आहत थे और भाजपा के कई कद्दावर नेताओं के संपर्क में वह अपना जुगाड़ फिट कर रहे थे। ''बिल्हौर सुरक्षित विधानसभा सीट से शिव कुमार बेरिया सबसे पहले 1991 में जनता पार्टी विधायक बने, फिर 1993, 2002 में सपा से विधायक रहे, इसके बाद रसूलाबाद विधानसभा से जीतकर अखिलेश सरकार में बने थे कैबिन...