बिल्हौर विधानसभा में भाजपा से सबसे ज्यादा दावेदार

राहुल त्रिपाठी

209 सुरक्षित बिल्हौर विधानसभा में 2027 के एसेंबली चुनाव के पहले रिकार्ड दावेदार मैदान में आकर टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। फरवरी माह के अंत तक बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगे। वहीं राज्य निर्वाचन आयोग वोटर लिस्ट और अब चुनाव कार्मिकों को प्र​शिक्षण का काम भी लगातार कराने में सक्रिय हैं, उधर जन गणना कार्यों का टारगेट भी संबं​धित अ​धिकारियों कर्मियों को दिया जा चुका हैं। सरकारी विभागों की कार्यशैली को देखते हुए चुनावी जानकारों का दावा हैं कि होली पर्व के आसपास विधानसभा चुनाव हो जाएंगे और मई तक नई सरकार उत्तर प्रदेश में बन जाएगी।
----
बिल्हौर विधानसभा के आजादी के बाद से अब तक के सबसे युवा, सबसे ज्यादा वोटों से जीतने वाले और सबसे अ​धिक पढ़े लिखे विधायक मोहित उर्फ राहुल सोनकर बच्चा हैं, वह अपने भाई रोहित उर्फ ललित के साथ समर्थकों, ग्रामीणों से संपर्क में भी हैं, लेकिन इसके बाद भी पार्टी के लोग अंदर ही अंदर ने सौम्य स्वभाव और कार्यों को पचा नहीं पा रहे हैं, नतीजतन भाजपा के इतिहास में अब तक के सबसे ज्यादा दावेदार पार्टी में सेटिंग-गेटिंग कर उम्मीदवारी कर रहे हैं। भाजपा की ओर से निर्वाचित जनप्रतिनि​धि हो या फिर संगठन के अंदर सभी लोग अपने अपने दावेदारों को टानिक देकर सक्रिय किए हुए हैं, सबसे मजेदार बात यह है कि पार्टी में दावेदार तो दिनोंदिन बढ़ रहे हैं, लेकिन उनके समर्थक गिने चुने ही जनसंपर्क और लक्जरी गाड़ियों में नजर आ रहे हैं। कई दावेदार अलग-अलग संगठनों के बड़े नामों वाले नेताओं के संपर्क में होने का दावा करते हुए प्रत्याशी होने का दावा भी कर रहे हैं। खैर अभी जब प्रत्याशी जीत रहे हैं और सब विधानसभा में विकास कार्य भी करा रहे हैं।
वहीं दो दिन पहले बिल्हौर के विधायक मोहित उर्फ राहुल सोनकर द्वारा अपने सोशल मीडिया पर मन की बात कही गई जिसमें उन्होंने कहा कि खानदानी लोग एक ग्लास पानी भी याद रखते हैं, लेकिन स्वार्थी लोग बड़े - बड़े एहसान भी भूल जाते हैं। ।।इसका स्क्रीन शॉट नीचे हैं।। पोस्ट किया था। जिस कमेंट पर समर्थकों जमकर लाइक कमेंट्स भी आए।
वहीं दावेदारों का दावा है कि विधायक की इस पोस्ट के कुछ ही मिनटों बाद बिल्हौर की विधायक व पूर्व मंत्री अरुणा कोरी ने भी अपने सोशल मीडिया पर कमेंट जारी किया। उन्होंने लिखा कि मदद करके एहसान जताना कोई अच्छे संस्कार नहीं है रिश्ते हिसाब किताब से नहीं दिल से निभाए जाते हैं। अरुणा कोरी के इस कमेट पर भी खूब लाइक कमेट आ रहे हैं। इसका स्क्रीन शॉट भी नीचे है।




भाजपा में अब दावेदार सभी को अटेंशन में लेेने के लिए सक्रिय हैं, सूत्र बताते हैं कि मोटी-मोटी फाइलें और लक्जरी गाड़ियों के काफिले दिल्ली-लखनऊ की खाक छानने के बाद ही बिल्हौर में जनसंपर्क कर रहे हैं।
खैर अभी समर्थकों को ज्यादा सक्रिय होने की जरूरत नहीं है, क्यों भाजपा चुनावों की ति​थि से कुछ दिन या सप्ताह पहले ही प्रत्याशी घो​षित करते हैं,
समर्थक ऐसे दावेदारों के सा​थ जनसंपर्क खूब कर रहे हैं, लेकिन वोटर सधी चाल चलते हुए सब पर नजर बनाए है।

सोशल मीडिया पर दावेदारों में कटाक्ष के दौर हुए शुरू


संगठन और ब्लाक स्तरीय जनप्रतिनिधि भी विधायकी की कर रहे दावेदारी

--------------
भाजपा की ओर से दावेदार
  1. अरुण कोरी पूर्व मंत्री
  2. उपेंद्र पासवान पूर्व विधायक
  3. राजेश कोरी पूर्व ब्लाक प्रमुख
  4. मनोरमा कठेरिया बिल्हौर ब्लाक प्रमुख
  5. मनोज दिवाकर
  6. एमपी सलोनिया
  7. संजय सिंह जाटव
  8. सतीश कठेरिया
  9. सिपाही लाल कठेरिया
----------------
नोट:- उक्त ब्लाग का किसी भी राजनैतिक दल, प्रत्याशी, जनप्रतिनि​धि से कोई संबंध नहीं है, इसमें सदैव बदलाव की गुंजाइश है, प्रस्तुत आंकड़े, लहर, उम्मीदवारी, जनसंपर्क से आए तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत है, सूची का कोई वरीयता क्रम नहीं है, प्रस्तुत तथ्यों पर यदि किसी को कोई आप​त्ति होती है तो बदलाव संभव है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाजपा के रिट्वीट से सपा की रचना सिंह देश भर में सुर्खियों में आईं

2022 में कौन बनेगा बिल्हौर का विधायक

बिल्हौर विधानसभा: देवेश कोरी ने भाजपा के दावेदार प्रत्याशियों की बढ़ाई चिंता

विधानसभा बिल्हौर: चुनाव मैदान में उतरे युवा-योग्य और जुझारू प्रत्याशी

अरुणा कोरी का चुनाव मैदान: न पार्टी न निशान

बिल्हौर के भाजपा विधायक का पार्टी से इस्तीफा: सूत्र

दावेदारों की गुहार भगवान तुम्हारा सहारा, दिला दो बिल्हौर से टिकट

बिल्हौर की जनता करें पुकार, गांव-गांव बसें चला दो सरकार

दावेदारों के हाल:-लखनऊ में डाला डेरा, टिकट होगा सिर्फ मेरा