पूर्व सांसद अंजू बाला को भाजपा ने निकाला

 राहुल त्रिपाठी 
मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद रही और वर्तमान में अनुसूचित जाति जनजाति आयोग की सदस्य अंजू बाला को पार्टी विरोधी नीतियों में शामिल होने पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में निष्कासित कर दिया है। पुष्ट सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार उनके पति सतीश वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी से टिकट न मिलने पर बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया और चुनाव मैदान में उतर गए। पार्टी सूत्रों की माने तो वह पार्टी विरोधी नीतियों में लगातार सक्रिय होने के कारण भाजपा को लगातार अखर कर रहीं थीं। जिसका संज्ञान लेकर चुनाव के बीच मझधार में ही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें पार्टी से निष्कासित करने का फैसला लिया है।
मालूम रहे कि मल्लावा सीट से पूर्व सांसद अंजू बाला के प्रति सतीश वर्मा बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी हैं और भाजपा के प्रत्याशी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
अंजू बाला का बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र से पुराना नाता रहा है उन्हें बिल्हौर से रिकॉर्ड मत प्राप्त हुए थे। करीब 1,30,000 से अधिक मत पाकर वह लोकसभा पहुंची थी, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में उनकी टिकट काटकर बहुजन समाज पार्टी से पार्टी में आए अशोक रावत को टिकट मिलने से वह काफी आहत थी। इसके बाद वर्तमान में चल रहे विधानसभा चुनाव में भी उनकी ना कदरी और उनके पति को मल्लावां से भाजपा का प्रत्याशी न बनाए जाने से उनका राजनीतिक अस्तित्व क्षेत्र में लगातार कम हो रहा था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनके कई साथी भी उनके साथ बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए हैं  बिल्हौर कई ऐसे पदाधिकारी हैं जिनका सीधे जुड़ाव अंजू बाला से है, अब पार्टी के अंदर ही ऐसे अंजू बाला के समर्थकों को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। उत्तर प्रदेश के भाजपा महामंत्री ने अंजू बाला के पार्टी निष्कासन का पत्र जारी किया है।
लेटर की पुष्टि लेखक नहीं करता है। इसकी पुष्टि के लिए संबंधित पार्टी के पदाधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है। इस लेख में बदलाव की सदैव संभावना है, इस ब्लॉग का किसी पार्टी, प्रत्याशी से कोई संबंध नहीं है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाजपा के रिट्वीट से सपा की रचना सिंह देश भर में सुर्खियों में आईं

विधानसभा बिल्हौर: चुनाव मैदान में उतरे युवा-योग्य और जुझारू प्रत्याशी

सपाई रहे शिवकुमार बेरिया ने सपा को बताया गुंडों की पार्टी

भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता में बिल्हौर विधायक ने किया टॉप

फोटो खिंचाते भाजपा संग, दम सपा में लगाएं, नज़र बसपा पर

सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र कटियार ने भाजपा ज्वाइन की, साइकिल की सवारी छोड़ी

बिल्हौर में जीत को क्षेत्रीय क्षत्रपों ने भी झोंकी ताकत

चुनावी भागदौड़ के बाद प्रत्याशियों ने परिवार संग गुजारा दिन

सपा ने बिल्हौर की बेटी रचना को दिया टिकट, बाहरी प्रत्याशियों में खलबली