बिल्हौर भाजपा प्रत्याशी: राहुल बच्चा से पहले काला बच्चा को जानो
राहुल त्रिपाठी य ह तस्वीर बिल्हौर विधानसभा 209 में 21 जनवरी 2022 की सबसे प्रमुख तस्वीर है। जिस तस्वीर पर फूलों और चंदन की माला है उनका नाम स्वर्गीय काला बच्चा है जिन्होंने वर्ष 1993 में बिल्हौर विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन मात्र 600 वोट से उनकी पराजय हुई थी। चुनाव के बाद काला बच्चा की बाबू पुरवा स्थित घर के समीप ही उनकी बम से हत्या कर दी गई थी। तब उनके पुत्र राहुल बच्चा मात्र 2 से 3 साल के ही थे, अब जब वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव हो रहा है तब काला बच्चा के सम्मान में उनके पुत्र राहुल सोनकर बच्चा पर भाजपा ने विश्वास जताते हुए एक बार फिर से बिल्हौर विधानसभा के चुनाव मैदान में उतारा है। 1993 की हतप्रभ करने वाली काला बच्चा की हत्या के बाद से बीते 10 वर्षों से जब से राहुल बच्चा बालिग हुए हैं उनके समर्थक लगातार राहुल को विधायक बनाने के लिए प्रयासरत थे, अब जब राहुल बच्चा पर पार्टी में भरोसा जताया है,तब बिल्हौर विधानसभा के काला बच्चा के साथी रहे बुजुर्ग समर्थकों सहित क्षेत्र के हजारों युवा समर्थकों में भारी जोश है। ------------------------...