सपाई रहे शिवकुमार बेरिया ने सपा को बताया गुंडों की पार्टी

राहुल त्रिपाठी
साइकिल से उतरकर भगवा भाजपा ज्वाइन करने वाले बिल्हौर से समाजवादी पार्टी से कई बार विधायक रहे शिवकमार बेरिया 6 फरवरी को पहली बार निर्वाचन क्षेत्र पहुंचे। जहां उनका पार्टीजनों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
बिल्हौर विधानसभा के रामलीला मैदान स्थित चुनाव कार्यालय पहुंचे शिव कुमार बेरिया ने समाजवादी पार्टी को गुंडों, माफियाओं, खनन माफियाओं और परिवार वादी पार्टी करार देते हुए पुराने आरएसएस और भाजपा के पदाधिकारियों का नाम लेकर स्वयं को पार्टी से जोड़ते हुए कहा कि आपके साथ काम करके ही मैं आपके साथ अपने को जोड़ लूंगा। देश में प्रदेश में भाजपा की लहर का बखान करते हुए समाजवादी पार्टी को नीचा दिखाने की अपील की। उन्होंने नई हवा नई सपा पर तंज कसते हुए कहा कि अब नई सपा में पुराने समाजवादियों का कोई पूछने वाला नहीं बचा है, पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने गुंडे माफियाओं और अपराधियों को विधानसभा के टिकट बांटे हैं। जब नई सपा में पुराने समाजवादियों का असर नहीं रहा है तो आम जनता के लिए वह क्या सोचेंगे।

बेरिया का पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

--------------------------
सपा के समर्थक निर्भय होकर नहीं दिखे
चुनाव से ठीक पहले शिवकुमार बेरिया के सपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने और बिल्हौर निर्वाचन क्षेत्र में आने पर कई सपाई जानबूझकर उनके सामने नहीं आए और शिव कुमार बेरिया पर तंज कसते नजर आए। वहीं भाजपा में भी कई विरोधी गुट के लोग उन को नकारते हुए उनके आते ही मंच से नीचे उतर गए। उधर पूर्व कानपुर ग्रामीण सपा अध्यक्ष और नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन निर्भय सिंह यादव और उनके कई समर्थक भी शिवकुमार बेरिया कि आगवानी को नहीं दिखे। उधर शिवकुमार बेरिया के निर्भय सिंह के घर जाने की सूचना को लेकर सपा और भाजपा के लोगों में असमंजस की स्थिति रही। समाजवादी पार्टी में रहते हुए शिव कुमार बेरिया ने कई भाजपाइयों पर पुलिस में कई मुकदमे लिखाए थे जिसको लेकर शिव कुमार बेरिया के भाजपा के लिए प्रचार करने को लेकर कई भाजपाई तरह-तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं। वहीं शिव कुमार बेरिया की अगवानी के लिए बिल्हौर से भाजपा प्रत्याशी राहुल बच्चा और उनके भाई ललित बच्चा भी नहीं दिखाई दिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता में बिल्हौर विधायक ने किया टॉप

फोटो खिंचाते भाजपा संग, दम सपा में लगाएं, नज़र बसपा पर

उत्तर प्रदेश की बिल्हौर विधानसभा के अब तक हुए विधायक

सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र कटियार ने भाजपा ज्वाइन की, साइकिल की सवारी छोड़ी

भाजपा के रिट्वीट से सपा की रचना सिंह देश भर में सुर्खियों में आईं

बिल्हौर में जीत को क्षेत्रीय क्षत्रपों ने भी झोंकी ताकत

चुनावी भागदौड़ के बाद प्रत्याशियों ने परिवार संग गुजारा दिन

सपा ने बिल्हौर की बेटी रचना को दिया टिकट, बाहरी प्रत्याशियों में खलबली