बिकरु में दलित वोट, बसपा प्रत्याशी ने सुनी राम कथा
राहुल त्रिपाठी बिकरू गांव में इन दिनों श्रीमद भगवत कथा हो रही है जी हां वही बिकरू गांव जो कुख्यात विकास दुबे के नाम से देश प्रदेश में चर्चित है। चुनावी माहौल है बिकरू में दलित मुस्लिम सहित ओबीसी व सामान्य जाति की कई जातियां निवास करती हैं। वर्तमान में भी ग्राम पंचायत से दलित ग्राम प्रधान भी है। इसी को ध्यान में रखते हुए बहुजन समाज पार्टी की घोषित प्रत्याशी मधु गौतम अपने निर्धारित समर्थकों संग गांव पहुंचकर श्रीमद् कथा सुन रही हैं। बिकरू कांड के बाद बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी सहित भाजपा के लोगों ने इस गांव से किनारा कर रखा था, लेकिन चुनाव आते ही अब धीरे-धीरे फिर से राजनीतिक दावेदार बिकरू पहुंच कर दशकों तक कुख्यात विकास दुबे के आतंक से परेशान रहे लोगों को दावे वादे और अपना बताकर वोट कार समर्थन मांग रहे हैं ।