चुनाव की आहट पूर्व मंत्री अरुणा कोरी सक्रियता बढ़ी

राहुल त्रिपाठी 
चुनाव की आहट होते ही बिल्हौर विधानसभा में वर्ष 2012 से 17 तक समाजवादी पार्टी से विधायक और 5 वर्ष तक अखिलेश यादव की सरकार में सांस्कृतिक मंत्री रही अरुणा कोरी ने भी बिल्हौर में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। वह लगातार मुस्लिम बाहुल्य इलाकों, पार्टीजनों, अपने परिचितों-करीबियों से मेल मिलाप और जनसंपर्क करती नजर आ रही हैं। 
मालूम रहे कि अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के मध्य विवाद होने के बाद अरुणा कोरी शिवपाल की पार्टी प्रसपा में शामिल हो गई थी और मिश्रिख लोकसभा से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से ही सांसद पद का चुनाव भी लड़ी थी, उन्हें बहुत सीमित वोट ही प्राप्त हो सके थे। अब जब उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश और शिवपाल एक ही नाव पर सवार हो चुके हैं ऐसे में अरुणा कोरी फिर से चुनाव लड़ने की इच्छा से क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रही हैं।
बीते एक सप्ताह में अरुणा कोरी मुस्लिम बाहुल्य इलाकों मकनपुर, शिवराजपुर, बिल्हौर, चौबेपुर में अपने समर्थकों के बीच नजर आई और चुनाव की रणनीति पर विस्तार पूर्वक चर्चा भी की।


नोट- यह लेखक के निजी विचार हैं इसका उद्देश्य मात्र सूचनाओं का आदान-प्रदान और चुनाव के प्रति जानकारी देना है। इसका किसी भी दल, प्रत्याशी, क्षेत्र से कोई लेना देना नहीं है। आपके सुझाव को इसमें सदैव पिरोया जा सकता है। इसलिए आपके सुझाव प्रार्थनीय हैं।





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपाई रहे शिवकुमार बेरिया ने सपा को बताया गुंडों की पार्टी

भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता में बिल्हौर विधायक ने किया टॉप

फोटो खिंचाते भाजपा संग, दम सपा में लगाएं, नज़र बसपा पर

उत्तर प्रदेश की बिल्हौर विधानसभा के अब तक हुए विधायक

सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र कटियार ने भाजपा ज्वाइन की, साइकिल की सवारी छोड़ी

भाजपा के रिट्वीट से सपा की रचना सिंह देश भर में सुर्खियों में आईं

बिल्हौर में जीत को क्षेत्रीय क्षत्रपों ने भी झोंकी ताकत

चुनावी भागदौड़ के बाद प्रत्याशियों ने परिवार संग गुजारा दिन

सपा ने बिल्हौर की बेटी रचना को दिया टिकट, बाहरी प्रत्याशियों में खलबली