अपार समर्थन देख रो पड़े राहुल बच्चा, देवदर्शन को निकले बिल्हौर भाजपा प्रत्याशी
राहुल त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के 2022 विधानसभा के लिए निर्वाचन क्षेत्र सुरक्षित 209 के लिए भाजपा द्वारा राहुल बच्चा का नाम घोषित किए जाने के 50 घंटे बाद अपने निर्वाचन क्षेत्र के मंदिरों में देव दर्शन को निकले प्रत्याशी के आने की सूचना पर हजारों की संख्या में लोग जगह-जगह एकत्र हो गए। चौबेपुर मंधना से शुरू हुआ राहुल बच्चा का देव दर्शन कार्यक्रम कुछ ही देर में काफिले में बदल गया। चौबेपुर पहुंचते-पहुंचते राहुल की एक गाड़ी के पीछे सैकड़ों गाड़ियों का काफिला हो गया। चौबेपुर हनुमान मंदिर पहुंचने पर विकासखंड क्षेत्र के कई क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, पार्टी समर्थक, वरिष्ठ जन राहुल बच्चा के एक दर्शन को लिए उमड़ पड़े। अपार समर्थन देख भगवान बजरंगबली का माथा टेकने के बाद राहुल बच्चा फफक फफक कर रोने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद कई लोगों ने उन्हें गले से लगाते हुए भरोसा दिलाया कि इस बार शहीद काला बच्चा को उचित सम्मान राहुल बच्चा को विधानसभा बेच कर चुकाया जाएगा। सैकड़ों समर्थकों ने राहुल बच्चा को भरोसा दिलाया, राहुल बच्चा के देव दर्शन कार्यक्रम को देखकर कई बुजुर्गों ...