भगवती सागर को घाटमपुर विधानसभा से मिली सपा की टिकट
राहुल त्रिपाठी
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के ठीक पहले बिल्हौर विधान सभा में वर्ष 2017 में कमल खिलाने वाले भगवती प्रसाद सागर कुछ दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। अब जब सभी पार्टियां बारी-बारी से विधानसभा क्षेत्रों के टिकट बांट रही हैं, ऐसे में भगवती प्रसाद सागर का टिकट भी क्लियर हो गया है। पुष्ट सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी चुनाव समिति ने भगवती प्रसाद सागर को घाटमपुर सुरक्षित सीट से समाजवादी टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ाने का निर्णय लेकर जिम्मेदारी वाला पत्र सौप दिया है। लखनऊ में मौजूद उनके साथियों ने बताया कि सपा के चुनाव समिति द्वारा भगवती प्रसाद सागर को पार्टी के द्वारा जो प्रमुख पत्र दिया जाता है उसको लेकर वह कार्यालय से अपने निर्वाचन क्षेत्र की ओर निकल गए हैं और वह स्वयं घाटमपुर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व में ऐसी अटकलें लगती रही है कि भगवती प्रसाद सागर अपने पुत्र अनुराग सागर को चुनाव मैदान में उतारेंगे और स्वयं आने वाले समय में लोकसभा का चुनाव लड़कर दिल्ली जाएंगे। कुछ ही देर में उनकी घाटमपुर से टिकट होने की पुष्टि समाजवादी पार्टी के द्वारा लखनऊ कार्यालय से कर दी जाएगी।
टिप्पणियाँ
isne billhaur ki janta ko dhoka diya h ye harega vha ye billhaur vashi ka srap h