बिल्हौर से सपा के कई दावेदार लखनऊ में मौजूद

राहुल त्रिपाठी 
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में सुरक्षित 209 बिल्हौर निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी टिकट पाने के लिए क्षेत्र के कई दावेदार प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित कार्यालय में मौजूद होने की सूचना है। कार्यालय में मौजूद एक प्रत्याशी के समर्थक ने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार बेरिया, शिवराजपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेश कोरी, अर्चना रावल, रचना सिंह आदि पार्टी कार्यालय के समीप एक बरामदे में बैठे हुए हैं। जिनसे पार्टी टिकट फाइनल कर रहे लोग लगातार संपर्क में हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले कुछ घंटों में बिल्हौर विधानसभा से भी समाजवादी पार्टी अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपाई रहे शिवकुमार बेरिया ने सपा को बताया गुंडों की पार्टी

भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता में बिल्हौर विधायक ने किया टॉप

फोटो खिंचाते भाजपा संग, दम सपा में लगाएं, नज़र बसपा पर

उत्तर प्रदेश की बिल्हौर विधानसभा के अब तक हुए विधायक

सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र कटियार ने भाजपा ज्वाइन की, साइकिल की सवारी छोड़ी

भाजपा के रिट्वीट से सपा की रचना सिंह देश भर में सुर्खियों में आईं

बिल्हौर में जीत को क्षेत्रीय क्षत्रपों ने भी झोंकी ताकत

चुनावी भागदौड़ के बाद प्रत्याशियों ने परिवार संग गुजारा दिन

सपा ने बिल्हौर की बेटी रचना को दिया टिकट, बाहरी प्रत्याशियों में खलबली