अपार समर्थन देख रो पड़े राहुल बच्चा, देवदर्शन को निकले बिल्हौर भाजपा प्रत्याशी

राहुल त्रिपाठी
उत्तर प्रदेश के 2022 विधानसभा के लिए निर्वाचन क्षेत्र सुरक्षित 209 के लिए भाजपा द्वारा राहुल बच्चा का नाम घोषित किए जाने के 50 घंटे बाद अपने निर्वाचन क्षेत्र के मंदिरों में देव दर्शन को निकले प्रत्याशी के आने की सूचना पर हजारों की संख्या में लोग जगह-जगह एकत्र हो गए। चौबेपुर मंधना से शुरू हुआ राहुल बच्चा का देव दर्शन कार्यक्रम कुछ ही देर में काफिले में बदल गया। चौबेपुर पहुंचते-पहुंचते राहुल की एक गाड़ी के पीछे सैकड़ों गाड़ियों का काफिला हो गया। चौबेपुर हनुमान मंदिर पहुंचने पर विकासखंड क्षेत्र के कई क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, पार्टी समर्थक, वरिष्ठ जन राहुल बच्चा के एक दर्शन को लिए उमड़ पड़े। अपार समर्थन देख भगवान बजरंगबली का माथा टेकने के बाद राहुल बच्चा फफक फफक कर रोने लगे। 
इस दौरान मौके पर मौजूद कई लोगों ने उन्हें गले से लगाते हुए भरोसा दिलाया कि इस बार शहीद काला बच्चा को उचित सम्मान राहुल बच्चा को विधानसभा बेच कर चुकाया जाएगा। सैकड़ों समर्थकों ने राहुल बच्चा को भरोसा दिलाया, राहुल बच्चा के देव दर्शन कार्यक्रम को देखकर कई बुजुर्गों ने काला बच्चा को याद करते हुए काला बच्चा अमर रहे के नारे भी लगाए। निर्वाचन अधिकारियों के दबाव के चलते राहुल बच्चा को बीच में ही अपना देव दर्शन कार्यक्रम रद्द करना पड़ा और इसी दौरान विरोधी दलों की शिकायत पर चौबेपुर, शिवराजपुर और बिल्हौर में उनके आदर्श आचार संहिता की रिपोर्ट भी पंजीकृत किए जाने की सूचना है।
---------------

''तीन पुलिस थानों में रिपोर्ट दर्ज हने के मामले में राहुल बच्चा ने बताया कि मैं अपने घर से एक गाड़ी में चालक के साथ निकला था, किसी को इसकी सूचना सार्वजनिक नहीं की गई थी, लेकिन समर्थकों के अपार स्नेह को देखते हुए विरोधियों के हाउस ले प्राप्त हो गए, अफसरों के कहने पर उन्हें यह कार्यक्रम बीच में ही रद्द करना पड़ा है। वह किसी भी दशा में निर्वाचन आयोग के नियमों को तोड़ना नहीं चाहते हैं। विरोधी दल बेवजह मामले को तूल न दें, शासन की मंशा के अनुसार हमारे समर्थक युवा आदर्श आचार संहिता का पालन करेंगे और मैं आपके माध्यम से सभी समर्थकों से कोरोना प्रोटोकाल और आदर्श आदर्श संहिता का पालन करने का अनुरोध भी करता हूं''

राहुल सोनकर, प्रत्याशी भाजपा बिल्हौर

मैं निर्वाचन में हूँ, पिताजी का नाम सुन सुनकर मेरी भी आंखें भर आ रही हैं, मेरी तबीयत भी खराब हो गई है, पर उनकी याद मुझे और ऊर्जा दे रही है, मैं लगातार अपनी स्नेही जनता के बीच में हूँ, लेकिन हर पल पापा की याद आ रही है,
ललित सोनकर, भाई राहुल और  चुनाव संचालन प्रमुख

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपाई रहे शिवकुमार बेरिया ने सपा को बताया गुंडों की पार्टी

भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता में बिल्हौर विधायक ने किया टॉप

फोटो खिंचाते भाजपा संग, दम सपा में लगाएं, नज़र बसपा पर

उत्तर प्रदेश की बिल्हौर विधानसभा के अब तक हुए विधायक

सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र कटियार ने भाजपा ज्वाइन की, साइकिल की सवारी छोड़ी

भाजपा के रिट्वीट से सपा की रचना सिंह देश भर में सुर्खियों में आईं

बिल्हौर में जीत को क्षेत्रीय क्षत्रपों ने भी झोंकी ताकत

चुनावी भागदौड़ के बाद प्रत्याशियों ने परिवार संग गुजारा दिन

सपा ने बिल्हौर की बेटी रचना को दिया टिकट, बाहरी प्रत्याशियों में खलबली