बिल्हौर भाजपा प्रत्याशी राहुल की पहले दावेदारों से मुलाकात, फिर जनसंपर्क का आगाज

राहुल त्रिपाठी 
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 का बिगुल बज चुका है। 209 सुरक्षित बिल्हौर विधानसभा में भाजपा की टिकट पाने वाले युवा, भोले भाले, पढ़े लिखे, मृदुभाषी राहुल सोनकर बच्चा ने जहां शनिवार को अपने समकक्ष दावेदारों से दिनभर मुलाकात की। मिठाई खिलाई पैर छूकर आशीर्वाद दिया। वहीं भाजपा कानपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला से भी आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही वह देर रात तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित अन्य हिंदूवादी संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों-समर्थकों और गणमान्य व्यक्तियों से मिलते नजर आए। राहुल बच्चा के साथ बड़ी संख्या में युवाओं का जमावड़ा बीते 24 से 48 घंटे से बना हुआ है। वर्तमान में जब मैं खबर आपके सामने प्रेषित कर रहा हूं उस समय सैकड़ों गाड़ियों का काफिला और उनके हजारों समर्थक गांव-गांव घर-घर जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। सोशल मीडिया की टीम पल-पल की अपडेट वायरल कर युवाओं में नया जोश भर रही है। राहुल बच्चा की टिकट सुनिश्चित होते ही बिल्हौर विधान सभा में एक विशेष लहर आम आदमी भी महसूस कर रहा है। मालूम रहे कि अभी तक मुख्य विरोधी दल द्वारा प्रत्याशी की टिकट फाइनल न किए जाने से राहुल बच्चा का बिल्हौर से विधायक बनना तय माना जा रहा है, राहुल बच्चा के युवा समर्थक 10 मार्च को बिल्हौर में एक बार फिर से कमल खिलने का दावा करते नहीं थक रहे हैं।
राहुल बच्चा जनसंपर्क लाइव यहां क्लिक करें
जनसंपर्क अभियान का आया है रूट चार्ट

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपाई रहे शिवकुमार बेरिया ने सपा को बताया गुंडों की पार्टी

भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता में बिल्हौर विधायक ने किया टॉप

फोटो खिंचाते भाजपा संग, दम सपा में लगाएं, नज़र बसपा पर

उत्तर प्रदेश की बिल्हौर विधानसभा के अब तक हुए विधायक

सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र कटियार ने भाजपा ज्वाइन की, साइकिल की सवारी छोड़ी

भाजपा के रिट्वीट से सपा की रचना सिंह देश भर में सुर्खियों में आईं

बिल्हौर में जीत को क्षेत्रीय क्षत्रपों ने भी झोंकी ताकत

चुनावी भागदौड़ के बाद प्रत्याशियों ने परिवार संग गुजारा दिन

सपा ने बिल्हौर की बेटी रचना को दिया टिकट, बाहरी प्रत्याशियों में खलबली