संदेश

जनवरी 21, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बिल्हौर भाजपा प्रत्याशी: राहुल बच्चा से पहले काला बच्चा को जानो

चित्र
राहुल त्रिपाठी  य ह तस्वीर बिल्हौर विधानसभा 209 में 21 जनवरी 2022 की सबसे प्रमुख तस्वीर है। जिस तस्वीर पर फूलों और चंदन की माला है उनका नाम स्वर्गीय काला बच्चा है जिन्होंने वर्ष 1993 में बिल्हौर विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन मात्र 600 वोट से उनकी पराजय हुई थी। चुनाव के बाद काला बच्चा की बाबू पुरवा स्थित घर के समीप ही उनकी बम से हत्या कर दी गई थी। तब उनके पुत्र राहुल बच्चा मात्र 2 से 3 साल के ही थे, अब जब वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव हो रहा है तब काला बच्चा के सम्मान में उनके पुत्र राहुल सोनकर बच्चा पर भाजपा ने विश्वास जताते हुए एक बार फिर से बिल्हौर विधानसभा के चुनाव मैदान में उतारा है।  1993 की हतप्रभ करने वाली काला बच्चा की हत्या के बाद से बीते 10 वर्षों से जब से राहुल बच्चा बालिग हुए हैं उनके समर्थक लगातार राहुल को विधायक बनाने के लिए प्रयासरत थे, अब जब राहुल बच्चा पर पार्टी में भरोसा जताया है,तब बिल्हौर विधानसभा के काला बच्चा के साथी रहे बुजुर्ग समर्थकों सहित क्षेत्र के हजारों युवा समर्थकों में भारी जोश है। ------------------------...

विधानसभा बिल्हौर: चुनाव मैदान में उतरे युवा-योग्य और जुझारू प्रत्याशी

चित्र
राहुल त्रिपाठी उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 का आगाज हो गया है। इसबार सुरक्षित 209 बिल्हौर विधानसभा से सभी पार्टियों में युवा, योग्य,पढ़े-लिखे और जुझारू- जमीनी हकीकत को जाने वाले प्रत्याशियो की लंबी फौज है। पार्टियां भी चुन चुन कर युवाओं को मौका देकर चुनाव मैदान में उतार रही है। हम बारी-बारी से योग्य दावेदार और प्रत्याशियों की चर्चा करेंगे- ------------------ भारतीय जनता पार्टी  * राहुल बच्चा  वर्ष 1993 में भाजपा से चुनाव लड़ने वाले काला बच्चा के पुत्र राहुल सोनकर बच्चा इस बार विधानसभा बिल्हौर के युवाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। सोशल मीडिया से लेकर गांव-गांव जनसंपर्क में उनके समर्थन में बड़ी संख्या में युवा उमड़ रहे हैं। परास्नातक राहुल बच्चा भाजपा के कानपुर बुंदेलखंड अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं और पार्टी के संघर्षशील कार्यकर्ता भी। वह बीते कई वर्षो से बिल्हौर की राजनीति सक्रिय हैं। * डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह  मूल रूप से हरदोई संडीला के निवासी बताए जाने वाले डॉक्टर नरेंद्र बीते करीब 4 वर्षों से बिल्हौर विधानसभा में सक्रि...