बिल्हौर भाजपा प्रत्याशी: राहुल बच्चा से पहले काला बच्चा को जानो
राहुल त्रिपाठी
यह तस्वीर बिल्हौर विधानसभा 209 में 21 जनवरी 2022 की सबसे प्रमुख तस्वीर है। जिस तस्वीर पर फूलों और चंदन की माला है उनका नाम स्वर्गीय काला बच्चा है जिन्होंने वर्ष 1993 में बिल्हौर विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन मात्र 600 वोट से उनकी पराजय हुई थी। चुनाव के बाद काला बच्चा की बाबू पुरवा स्थित घर के समीप ही उनकी बम से हत्या कर दी गई थी। तब उनके पुत्र राहुल बच्चा मात्र 2 से 3 साल के ही थे, अब जब वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव हो रहा है तब काला बच्चा के सम्मान में उनके पुत्र राहुल सोनकर बच्चा पर भाजपा ने विश्वास जताते हुए एक बार फिर से बिल्हौर विधानसभा के चुनाव मैदान में उतारा है।
1993 की हतप्रभ करने वाली काला बच्चा की हत्या के बाद से बीते 10 वर्षों से जब से राहुल बच्चा बालिग हुए हैं उनके समर्थक लगातार राहुल को विधायक बनाने के लिए प्रयासरत थे, अब जब राहुल बच्चा पर पार्टी में भरोसा जताया है,तब बिल्हौर विधानसभा के काला बच्चा के साथी रहे बुजुर्ग समर्थकों सहित क्षेत्र के हजारों युवा समर्थकों में भारी जोश है।
--------------------------
राहुल बच्चा सोनकर से जुड़ी है बिल्हौर के जन-जन की संवेदनाएं
90 के दशक में काला बच्चा भाजपा के लिए हिंदुत्व की मशाल जलाने वाला एक बड़ा चेहरा और स्तंभ था काला बच्चा का संघर्ष देखते हुए ही भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें बिल्डर का प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारा था। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से मात्र 600 वोट से हारे थे तत्कालीन उनके समर्थक आज भी मतगणना में हुए घपले को लेकर मतदान कर्मियों पर आरोप लगाते बिल्हौर विधानसभा में बड़ी संख्या में मिल जाएंगे। चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के बाद उनकी निर्मम हत्या से बिल्हौर विधानसभा में आज भी काला बच्चा और उनके परिवार से जन-जन की संवेदनाएं जुड़ी हुई है राहुल बच्चा को आज भी लोग बहुत स्नेह से लगाते हैं।
पते की बात यह है कि जिस संघर्ष सील युवा ने पार्टी के लिए अपनी जान दी, उसी के पुत्र को आज भाजपा ने बिल्हौर का टिकट देकर परिवार और काला बच्चा का मान बढ़ाया है। जिसको लेकर क्षेत्रीय पार्टी पदाधिकारियों में संगठन और चुनाव समिति पर विश्वास बढ़ा है।
काला बच्चा और बिल्हौर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी उनके पुत्र राहुल बच्चा सोनकर के बारे में ब्लॉग पर लगातार जारी रहेगी विशेष सीरीज
टिप्पणियाँ