सपा ने बिल्हौर की बेटी रचना को दिया टिकट, बाहरी प्रत्याशियों में खलबली

राहुल त्रिपाठी
 बिल्हौर में छोटे-छोटे मुद्दों पर बड़ी लड़ाई लड़ने जनता की समस्याओं समाधान कराने  वाली आरोल विद्या भवन की छात्रा रहीं, बिल्हौर की बेटी रचना सिंह को समाजवादी पार्टी ने इस बार चुनाव मैदान में बिल्हौर विधानसभा सीट से उतारा है रचना सिंह बीते करीब 5 वर्षों से राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव और पूर्व सांसद डिंपल यादव की बेहद नजदीक रहने वाली क्षेत्रीय महिला हैं उन्होंने बिना पद की इच्छा किए हुए ही बीते 5 वर्षों में कोरोना वायरस या फिर सर्दी, गर्मी, बरसात की परवाह किए बगैर लगातार पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और क्षेत्रीय मुद्दों पर अपनी समाजवादी नीति के तहत शासन प्रशासन और अफसरों से जनता के लिए भीड़ जाने वाली रचना सिंह इस बार बिल्हौर की बेटी बन कर चुनाव मैदान में उतरी हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि अभी तक बिल्हौर विधानसभा से किसी भी दल ने कोई भी क्षेत्रीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं उतारा है। क्षेत्रीय प्रत्याशी होने के नाते रचना सिंह को चौबेपुर और शिवराजपुर में सर्वाधिक समर्थन मिलने की उम्मीद उनके समर्थक जता रहे हैं, साथ ही भाजपा, कांग्रेस, बसपा द्वारा जो भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में लाए गए हैं वह कानपुर के निवासी हैं और उनका जनता से सीधा कोई सरोकार भी ज्यादा नहीं है। ऐसे में क्षेत्रीय जनता बीते कई दशकों से क्षेत्रीय प्रत्याशी की मांग पार्टी के उच्च पदाधिकारियों से करती रही है। रचना सिंह ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पूर्व कैबिनेट मंत्री और बिल्हौर से कई बार विधायक रहे शिवकुमार बेरिया, पूर्व मंत्री और विधायक अरुणा कोरी को पछाड़ते हुए टिकट पाई है। रचना सिंह का विधानसभा के युवाओं पर गहरी पकड़ है, इसके साथ ही कई मुद्दों पर सैकड़ों ग्राम पंचायतों में उनका सीधा जुड़ाव है, नगर पालिका बिल्हौर के मुस्लिमों और नगर पंचायत शिवराजपुर के लोग भी उनके समर्थन में कई बार धरना प्रदर्शन और पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल हो चुके हैं। अब देखना होगा कि बिल्हौर विधानसभा की जनता क्षेत्र की बेटी को कितने समर्थन के साथ विधानसभा लखनऊ भेजती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपाई रहे शिवकुमार बेरिया ने सपा को बताया गुंडों की पार्टी

भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता में बिल्हौर विधायक ने किया टॉप

फोटो खिंचाते भाजपा संग, दम सपा में लगाएं, नज़र बसपा पर

उत्तर प्रदेश की बिल्हौर विधानसभा के अब तक हुए विधायक

सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र कटियार ने भाजपा ज्वाइन की, साइकिल की सवारी छोड़ी

भाजपा के रिट्वीट से सपा की रचना सिंह देश भर में सुर्खियों में आईं

बिल्हौर में जीत को क्षेत्रीय क्षत्रपों ने भी झोंकी ताकत

चुनावी भागदौड़ के बाद प्रत्याशियों ने परिवार संग गुजारा दिन