विधानसभा बिल्हौर: चुनाव मैदान में उतरे युवा-योग्य और जुझारू प्रत्याशी

राहुल त्रिपाठी
उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 का आगाज हो गया है। इसबार सुरक्षित 209 बिल्हौर विधानसभा से सभी पार्टियों में युवा, योग्य,पढ़े-लिखे और जुझारू- जमीनी हकीकत को जाने वाले प्रत्याशियो की लंबी फौज है। पार्टियां भी चुन चुन कर युवाओं को मौका देकर चुनाव मैदान में उतार रही है। हम बारी-बारी से योग्य दावेदार और प्रत्याशियों की चर्चा करेंगे-
------------------
भारतीय जनता पार्टी 
* राहुल बच्चा 
वर्ष 1993 में भाजपा से चुनाव लड़ने वाले काला बच्चा के पुत्र राहुल सोनकर बच्चा इस बार विधानसभा बिल्हौर के युवाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। सोशल मीडिया से लेकर गांव-गांव जनसंपर्क में उनके समर्थन में बड़ी संख्या में युवा उमड़ रहे हैं। परास्नातक राहुल बच्चा भाजपा के कानपुर बुंदेलखंड अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं और पार्टी के संघर्षशील कार्यकर्ता भी। वह बीते कई वर्षो से बिल्हौर की राजनीति सक्रिय हैं।

* डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह 
मूल रूप से हरदोई संडीला के निवासी बताए जाने वाले डॉक्टर नरेंद्र बीते करीब 4 वर्षों से बिल्हौर विधानसभा में सक्रिय हैं। नरेंद्र हड्डी रोग के डॉक्टर हैं। इनकी पत्नी भी लखनऊ के एक प्रतिष्ठित हॉस्पिटल में डॉक्टर हैं। डॉक्टर नरेंद्र को मिश्रिख लोकसभा के सांसद अशोक रावत का मित्र भी बताया जाता है। विधानसभा बिल्हौर के लोगों की सेवा के लिए वह बीते कई महीनों से शिवराजपुर में रहकर जनसंपर्क और प्रचार में लगे हैं। वह नेत्र रोगियों के लिए लगातार गांव का आई कैप लगवाकर स्थानीय लोगों की सहायता कर रहे हैं।

* एमपी सलोनिया 
पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त एमपी सलोनिया मूल रूप से बर्रा कानपुर के रहने वाले हैं लेकिन वर्तमान में वह मंधना के समीप बगदौदी बांगर गांव में निवास करते हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी के पद से सेवानिवृत्त एमपी सलोनिया बीते कई महीनों से पार्टी में सक्रिय हैं और अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष है। एमपी सलोनिया दिवाकर समाज से आते हैं।

* मनोज दिवाकर 
बीते 4 वर्षों तक बहुजन समाज पार्टी के बिल्हौर विधानसभा प्रभारी रहे मनोज दिवाकर की जब टिकट कटी तो वह भारतीय जनता पार्टी में आ गए। भारतीय जनता पार्टी में लखनऊ में सदस्यता लेने के बाद से लगातार वह क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं। वह मूल रूप से अरौल राजस्व क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले हैं। स्नातक हैं और कानपुर में रहकर बड़े स्तर पर ठेकेदारी, होटल और टेंट का काम करते हैं।

* सियाराम कठेरिया 
तहसील बिल्हौर में माल बाबू के पद से सेवानिवृत्त सियाराम कठेरिया मूल रूप से ककवन कुरोली गांव के निवासी हैं। बीते 10 वर्षो से वह बिल्हौर विधान सभा के कई पदों पर भाजपा में रहकर काम कर रहे हैं। कबीरपंथी विचारधारा को मानने वाले सियाराम कठेरिया क्षेत्रीय मुद्दों पर सजगता से अपनी बात रखते हैं।

* देवेश कोरी 
भाजपा कानपुर ग्रामीण के पूर्व जिला अध्यक्ष सहित कई अन्य पदों पर रहने वाले देवेश कोरी का नाम भी इन दिनों बिल्हौर विधानसभा में चर्चा का विषय है। वर्तमान में देवेश प्रदेश कार्यकारिणी में है। लखनऊ से दिल्ली तक पार्टी में उनके कई जानने वाले हैं। योग्य और युवा चेहरे होने के नाते वह भी लगातार अपना दावा प्रस्तुत कर रहे हैं।

* राजा दिवाकर 
चौबैपुर निवासी राजा दिवाकर वर्तमान में राधा जिला पंचायत क्षेत्र से सदस्य हैं नीले झंडे को उठाने के बाद बीते 2 वर्षों सेवा सक्रिय रुप से पार्टी में सक्रिय भूमिका अदा कर रहे हैं जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के बाद वह भी बिल्हौर विधानसभा से अपनी दावेदारी का दम भर रहे हैं
---------------------------
समाजवादी पार्टी 
* राजेश कोरी 
शिवराजपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख और काकूपुर गांव निवासी राजेश कोरी इस बार बिल्हौर विधान सभा के सबसे योग और निर्विवाद क्षेत्रीय प्रत्याशी हैं। शिक्षक के रूप में कई वर्षों तक काम करने के बाद वह शिवराजपुर के ब्लाक प्रमुख बने। इसके बाद अब विधानसभा चुनाव में सपा से टिकट का दावा ठोक रहे हैं। परास्नातक राजेश का अपनी बिरादरी में प्रभावशाली दखल है।

* रचना सिंह
क्षेत्रीय मुद्दों पर संघर्ष करने वाली और पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचा कर अपनी मजबूत जमीन तैयार करने वाली रचना सिंह मूल रूप से आरोल की निवासी हैं। एमबीए परास्नातक हैं। इनकी दो बेटियां है। पति का आभूषण और ट्रांसपोर्ट सहित दूरसंचार कंपनियों का कार्य है। क्षेत्रीय मुद्दों पर धरना प्रदर्शन और शासन प्रशासन से जनता के लिए लड़ भिड़ जाना रचना सिंह की प्रमुख पहचान है। डिंपल यादव और अखिलेश यादव की करीबी रचना सिंह इस बार बिल्हौर से अपना सबसे मजबूत दावा प्रस्तुत कर रही हैं।

* कल्याण सिंह दोहरे 
मूल रूप से कन्नौज के रहने वाले कल्याण सिंह दोहरे इस बार बिल्हौर विधानसभा में बीते करीब 1 वर्ष से सक्रिय हैं। मुस्लिम वोटरों का साथ कर वह बिल्हौर विधानसभा की राजनीति में अपना भविष्य तलाश रहे हैं। कन्नौज के पूर्व विधायक अखिलेश यादव के करीबी बताए गए हैं।

* राम लखन गौतम 
उनके बच्चे ना गांव के मूल निवासी राम लखन गौतम दिल्ली में रहकर व्यापार करते हैं राम लखन गौतम कांग्रेश से भी बिल्हौर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं इनकी पत्नी मीना गौतम वर्तमान में ककवन जिला पंचायत सदस्य हैं क्षेत्र का बेटा होने का दावा करने वाले राम लखन गौतम क्षेत्रीय विकास कराने के नाम पर लोगों का जन समर्थन लेकर विधानसभा जाने की इच्छा रखते हैं।
---------------  
बहुजन समाज पार्टी 

* मधु गौतम 
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले चुनाव में मधु गौतम की एंट्री हुई है। मधु गौतम के पति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 1 जिले में उप जिला अधिकारी के पद पर तैनात हैं। जिनका नाम अभी तक उजागर नहीं किया गया है। मधु गौतम मूल रूप से अरौल क्षेत्र की बताई गई हैं, लेकिन वह राजनीति में टिकट मिलने के बाद ही सक्रिय हुई है।
-------------
आम आदमी पार्टी 

सत्येंद्र सोनकर
चौबेपुर के गबढ़हा गांव के मूल निवासी सत्येंद्र सोनकर कानपुर के शास्त्री नगर में रहते हैं। सत्येंद्र सोनकर इंजीनियरिंग और चिकित्सकीय क्षेत्र में धंधा व्यापार करते हैं, इनका व्यापार लखनऊ तक फैला हुआ बताया गया है। पार्टी ने सत्येंद्र को बिल्हौर का प्रत्याशी बनाया है।
--------------
कांग्रेस
*ऊषा रानी कोरी
कानपुर ग्रामीण की पूर्व जिला अध्यक्ष उषा रानी कोरी मूल रूप से शिवराजपुर के बीरामऊ गांव की रहने वाली हैं। इनके पति भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान में कर्मी हैं। बीते कई वर्षों से वह क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय हैं और अपने समाज और ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी अच्छी पैठ है। प्रियंका गांधी की करीबी होने के कारण कांग्रेस ने उनको बिल्हौर से प्रत्याशी बनाया है मृदुभाषी और पोस्ट ग्रेजुएट उषा रानी कोरी पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता बीते कई वर्षों से हैं।



नोट- यह लेख बातचीत पर हैं, इसका उद्देश्य मात्र सूचनाओं का आदान-प्रदान और चुनाव के प्रति जानकारी देना है। इसका किसी भी दल, प्रत्याशी, क्षेत्र से कोई लेना देना नहीं है। आपके सुझाव को इसमें सदैव पिरोया जा सकता है। इसलिए आपके सुझाव प्रार्थनीय हैं। आप अपने सुझाव 9305029350 और कमेंट करके दे सकते हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपाई रहे शिवकुमार बेरिया ने सपा को बताया गुंडों की पार्टी

भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता में बिल्हौर विधायक ने किया टॉप

फोटो खिंचाते भाजपा संग, दम सपा में लगाएं, नज़र बसपा पर

उत्तर प्रदेश की बिल्हौर विधानसभा के अब तक हुए विधायक

सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र कटियार ने भाजपा ज्वाइन की, साइकिल की सवारी छोड़ी

भाजपा के रिट्वीट से सपा की रचना सिंह देश भर में सुर्खियों में आईं

बिल्हौर में जीत को क्षेत्रीय क्षत्रपों ने भी झोंकी ताकत

चुनावी भागदौड़ के बाद प्रत्याशियों ने परिवार संग गुजारा दिन

सपा ने बिल्हौर की बेटी रचना को दिया टिकट, बाहरी प्रत्याशियों में खलबली