दावेदारों की गुहार भगवान तुम्हारा सहारा, दिला दो बिल्हौर से टिकट
राहुल त्रिपाठी निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश में चुनाव का ऐलान कर दिया गया है,लेकिन अभी मुख्य राजनीतिक दल भाजपा और सपा द्वारा अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है। जबकि सुरक्षित 209 बिल्हौर विधानसभा में बीते करीब तीन-चार वर्षों से बड़ी संख्या में दावेदार एड़ी चोटी का जोर लगाए हैं। ऐसे में चुनाव की तारीख तय होने के बाद लाखों रुपए खर्च कर छोटे बड़े पदाधिकारियों को साध रहे प्रत्याशियों की धड़कन और तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी में जहां 20 से अधिक दावेदार हैं वहीं भाजपा में 1 दर्जन से अधिक दावेदार अपने टिकट के लिए दम भर रहे हैं, लेकिन अभी तक सपा और भाजपा के आलाकमान ने किसी भी प्रत्याशी का नाम बिल्हौर विधानसभा के लिए स्पष्ट नहीं किया है। ऐसे में सभी प्रमुख दावेदार अब भगवान की शरण में टिकट के लिए लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। कई दावेदार सुबह, दोपहर, शाम प्रमुख मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना कर विधायकी की टिकट की गुजारिश अपने इष्ट भगवान से कर रहे हैं। कुछ उपवास रखकर आराधना कर रहे हैं, जबकि कई प्रत्याशी टोना टोटका के माध्यम से कई मालाएं, अंगूठी और विशेष रंग के कपड़े भी धारण कर रहे है...