सपा छोड़कर भगवाधारी हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार बेरिया

राहुल त्रिपाठी
सुरक्षित 209 बिल्हौर विधानसभा से कई बार समाजवादी पार्टी से विधायक बनकर विधानसभा जाने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकमार बेरिया अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। वह बीते कई दिनों से लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय में आते जाते देखें गए, लेकिन बिल्हौर और रसूलाबाद सुरक्षित विधानसभा सीटों से टिकट न मिलने के कारण उनका भारतीय जनता पार्टी में जाने की चर्चाएं बीते कई दिनों से स्थानीय समर्थकों में थी। इससे पूर्व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा से पार्टी की हार के बाद शिवकुमार बेरिया को घर बिठा दिया था, पर विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी पार्टी से नज़दकियां आम लोगों में चर्चा का विषय थी, लेकिन पार्टी में भाव न मिलने से वह काफी आहत थे और भाजपा के कई कद्दावर नेताओं के संपर्क में वह अपना जुगाड़ फिट कर रहे थे।
 

''बिल्हौर सुरक्षित विधानसभा सीट से शिव कुमार बेरिया सबसे पहले 1991 में जनता पार्टी विधायक बने, फिर 1993, 2002 में सपा से  विधायक रहे, इसके बाद रसूलाबाद विधानसभा से जीतकर अखिलेश सरकार में बने थे कैबिनेट मंत्री''

 सोमवार 31 जनवरी 2022 को पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार बेरिया पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई के साथ लखनऊ में भगवाधारी हो गए। शिवकुमार बेरिया के भाजपा में शामिल होने के बाद से लगातार भाजपा समर्थक उनका असर बिल्हौर और रसूलाबाद सीटों पर पड़ने की चर्चाएं कर रहे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के समर्थक बिल्हौर सीट पर शिवकुमार बेरिया के भाजपा में जाने से अपनी जीत का दावा कर वर्तमान सत्ताधारी पार्टी के प्रत्याशी को लेकर तंग करते नजर आ रहे हैं। रसूलाबाद और बिल्हौर के नतीजे तो 10 मार्च 2022 को आएंगे लेकिन दोनों पार्टियों के समर्थक अपने-अपने दावे करते नहीं थक रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपाई रहे शिवकुमार बेरिया ने सपा को बताया गुंडों की पार्टी

भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता में बिल्हौर विधायक ने किया टॉप

फोटो खिंचाते भाजपा संग, दम सपा में लगाएं, नज़र बसपा पर

उत्तर प्रदेश की बिल्हौर विधानसभा के अब तक हुए विधायक

सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र कटियार ने भाजपा ज्वाइन की, साइकिल की सवारी छोड़ी

भाजपा के रिट्वीट से सपा की रचना सिंह देश भर में सुर्खियों में आईं

बिल्हौर में जीत को क्षेत्रीय क्षत्रपों ने भी झोंकी ताकत

चुनावी भागदौड़ के बाद प्रत्याशियों ने परिवार संग गुजारा दिन

सपा ने बिल्हौर की बेटी रचना को दिया टिकट, बाहरी प्रत्याशियों में खलबली