बिल्हौर विधानसभा से भाजपा के 6 व सपा के 20 उम्मीदवारों की सूची भेजी गई

 

राहुल त्रिपाठी

 बिल्हौर भाजपा कानपुर ग्रामीण में आने वाली ‌तीन विधानसभा क्षेत्रों से जिलाध्यक्ष यानि संगठन की ओर से 5-5 प्रत्याशियों की सूची क्षेत्रीय कार्यालय के मार्फत दिल्ली और प्रदेश कार्यालय को भेजी गई हैं। भाजपा कानपुर ग्रामीण ने 22 जनवरी तक बिल्हौर, बिठूर और घाटमपुर विधानसभा के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाने का भी दावा किया है। भाजपा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष ‌कृष्ण मुरारी शुक्ल ने बताया कि पार्टी की आंतरिक लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत विधानसभा से चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों से आवेदन लेकर क्षेत्रीय कार्यालय भेजे गए हैं। मेरे द्वारा बिल्हौर से 6, बिठूर से 5 और घाटमपुर से 5 दावेदारों के नाम सूचीवद्घ कर क्षेत्रीय कार्यालय के मार्फत दिल्ली राष्ट्रीय और प्रादेशिक कार्यालय लखनऊ भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि अंतिम निर्णय चुनाव समिति का ही होगा। पैनल द्वारा तय किया गया प्रत्याशी ही मान्य होगा। प्रत्याशियों के नाम 22 जनवरी तक आने की पूरी संभावना है।

 ----------------------------------------------------------------- 


चरणवद्घ ढंग से जारी होगी सपा की प्रत्याशी सूची 

सपा कानपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने बताया कि बिल्हौर, बिठूर और घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी करने वाले उम्मीदवारों के आवेदन पूर्व में ही प्रदेश कार्यालय लखनऊ में लिए जा चुके हैं। बिल्हौर विधानसभा सुरक्ष‌ित से सर्वाधिक 20, घाटमपुर सुरक्षित से 15 और बिठूर से 5 आवेदन हुएहैं। यहां तीसरे चरण में यहां चुनाव होना है इसलिए चरणवद्घ ढंग से समय आते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिल्हौर विधानसभा में भाजपा से सबसे ज्यादा दावेदार

भाजपा के रिट्वीट से सपा की रचना सिंह देश भर में सुर्खियों में आईं

2022 में कौन बनेगा बिल्हौर का विधायक

बिल्हौर विधानसभा: देवेश कोरी ने भाजपा के दावेदार प्रत्याशियों की बढ़ाई चिंता

विधानसभा बिल्हौर: चुनाव मैदान में उतरे युवा-योग्य और जुझारू प्रत्याशी

अरुणा कोरी का चुनाव मैदान: न पार्टी न निशान

बिल्हौर के भाजपा विधायक का पार्टी से इस्तीफा: सूत्र

दावेदारों की गुहार भगवान तुम्हारा सहारा, दिला दो बिल्हौर से टिकट

बिल्हौर की जनता करें पुकार, गांव-गांव बसें चला दो सरकार

दावेदारों के हाल:-लखनऊ में डाला डेरा, टिकट होगा सिर्फ मेरा