बिल्हौर के भाजपाई घाटमपुर में सपाई बनकर कर रहे जनसंपर्क

राहुल त्रिपाठी 
बिल्हौर में पहली बार कमल खिलाने वाले भगवती प्रसाद सागर अब पार्टी छोड़ चुके हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर घाटमपुर सुरक्षित सीट से टिकट झपट कर चुनाव प्रचार तेज किया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के कई भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोग गाड़ियों से उनके प्रचार प्रसार के लिए घाटमपुर पहुंच रहे हैं। भगवती प्रसाद सागर सीधे तौर पर बिल्हौर विधानसभा के कई ग्राम प्रधानों, समर्थकों, स्थानीय लोगों के संपर्क में हैं। वह बारी-बारी से लोगों को घाटमपुर निर्वाचन क्षेत्र बुला रहे हैं और अपना जनाधार बढ़ाने के लिए गांव गांव कैंपेन भी कर रहे हैं। ककवन, शिवराजपुर, चौबेपुर और बिल्हौर से बड़ी संख्या में उनके समर्थक घाटमपुर पहुंचकर प्रचार प्रसार और जनसंपर्क कर समाजवादी भगवती प्रसाद सागर का जनाधार बढ़ाने में जोर लगाए हैं। वहीं जो लोग चर्चित हैं वह लोग अपने वाहनों में किराए के लोगों को भेज कर भगवती प्रसाद सागर का प्रचार प्रसार करवा रहे हैं। बताया गया है कि घाटमपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी और अपना दल भाजपा के संयुक्त प्रत्याशी में ही सीधी टक्कर है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपाई रहे शिवकुमार बेरिया ने सपा को बताया गुंडों की पार्टी

भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता में बिल्हौर विधायक ने किया टॉप

फोटो खिंचाते भाजपा संग, दम सपा में लगाएं, नज़र बसपा पर

उत्तर प्रदेश की बिल्हौर विधानसभा के अब तक हुए विधायक

सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र कटियार ने भाजपा ज्वाइन की, साइकिल की सवारी छोड़ी

भाजपा के रिट्वीट से सपा की रचना सिंह देश भर में सुर्खियों में आईं

बिल्हौर में जीत को क्षेत्रीय क्षत्रपों ने भी झोंकी ताकत

चुनावी भागदौड़ के बाद प्रत्याशियों ने परिवार संग गुजारा दिन

सपा ने बिल्हौर की बेटी रचना को दिया टिकट, बाहरी प्रत्याशियों में खलबली