उल्लंघन की रिपोर्ट: सपा प्रत्याशी रचना सिंह गौतम पर

राहुल त्रिपाठी 
सुरक्षित 209 बिल्हौर विधानसभा से सपा की घोषित प्रत्याशी रचना सिंह और उनके दर्जनों अज्ञात समर्थकों पर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को एक बार फिर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन और कोविड-19 प्रोटोकॉल उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है। रचना सिंह ने बताया कि गुरुवार को उन्होंने अपने विधानसभा का चुनाव केंद्रीय कार्यालय शुभारंभ किया था, तो हवन पूजन कराया था, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक आ गए थे जिन्हें तत्काल मौके से भेज दिया गया था, लेकिन बारडा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हारने वाले भाजपा प्रतिद्वंदी के समर्थक एक बुलेट मोटरसाइकिल से उनके जनसंपर्क पर आंखें गड़ाए रहे और मामले की शिकायत आरोल और मकनपुर पुलिस चौकी को की। आरोप लगाया कि भाजपा और इनकी पुलिस को आम जनता की कोई परवाह नहीं है। भाजपा के दबाव में पुलिस निरंतर काम कर रही है। उन्होंने एक सत्ताधारी पार्टी का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि कोतवाली के समीप ही बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे, लेकिन भय के कारण कोतवाली पुलिस ने सत्ताधारिओ पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। समाजवादी पार्टी को मिल रहे बिल्हौर विधानसभा में अपार समर्थन देखकर सत्ताधारी लोग बगले झांक रहे हैं जबकि सत्ताधारी भाजपा के लोगो को ग्रामीण अपने गांवों से खदेड़ रहे हैं। 

'' मैं क्षेत्र की बेटी हूं और विरोधी दलों के दबाव में मैं अपनों से मिलना नहीं छोड़ दूंगी, बाहरी प्रत्याशियों के मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने दूँगी। आज मैं सपा प्रत्याशी हूं लेकिन मैं इससे पहले भी गांव गांव जाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करती रही हूं तब यह विरोधी कहां थे तब अफ़सरो को मौके पर क्यों नहीं भेजते थे ''

मैं कानून का सम्मान करती हूं और करती रहूंगी। मेरे समर्थक अवसरवादी नहीं है और कानून का नियम और सयम के साथ पालन करेंगे।
उधर चौकी इंचार्ज राम प्रकाश की ओर से रचना सिंह और उनके समर्थकों पर रिपोर्ट पंजीकृत कराई गई है।
मालूम रहे कि इससे पहले भाजपा प्रत्याशी मोहित सोनकर पर चौबेपुर शिवराजपुर और बिल्हौर में इन्हीं धाराओं में रिपोर्ट पंजीकृत हो चुकी है जबकि आप पार्टी और कांग्रेस के प्रत्याशी भी इन्हीं धाराओं में मुकदमा झेल चुके हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपाई रहे शिवकुमार बेरिया ने सपा को बताया गुंडों की पार्टी

भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता में बिल्हौर विधायक ने किया टॉप

फोटो खिंचाते भाजपा संग, दम सपा में लगाएं, नज़र बसपा पर

उत्तर प्रदेश की बिल्हौर विधानसभा के अब तक हुए विधायक

सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र कटियार ने भाजपा ज्वाइन की, साइकिल की सवारी छोड़ी

भाजपा के रिट्वीट से सपा की रचना सिंह देश भर में सुर्खियों में आईं

बिल्हौर में जीत को क्षेत्रीय क्षत्रपों ने भी झोंकी ताकत

चुनावी भागदौड़ के बाद प्रत्याशियों ने परिवार संग गुजारा दिन

सपा ने बिल्हौर की बेटी रचना को दिया टिकट, बाहरी प्रत्याशियों में खलबली