बिल्हौर सपा प्रत्याशी रचना सिंह पर उल्लंघन का मुकदमा

राहुल त्रिपाठी 
सुरक्षित 290 विधानसभा के समाजवादी पार्टी द्वारा घोषित स्थानीय प्रत्याशी रचना सिंह पर भी कोतवाली पुलिस ने निर्वाचन अधिकारियों के आदेश पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन और कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली के दरोगा मुकेश कुमार के अनुसार गुरुवार देर शाम निर्धारित संख्या से अधिक समर्थकों के साथ जीटी रोड नगर पालिका चौराहा से गुजरी रचना सिंह और उनके समर्थक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे और न ही आदर्श आचार संहिता के सापेक्ष उन्होंने कोरम मेंटेन किया था। संख्या से अधिक समर्थक होने के कारण उन पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। मालूम रहे कि इससे पहले भाजपा प्रत्याशी राहुल बच्चा, कांग्रेस प्रत्याशी ऊषारानी कोरी सहित आप पार्टी के सत्येंद्र सोनकर पर भी इन्हीं धाराओं में पुलिस रिपोर्ट पंजीकृत कर चुकी है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपाई रहे शिवकुमार बेरिया ने सपा को बताया गुंडों की पार्टी

भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता में बिल्हौर विधायक ने किया टॉप

फोटो खिंचाते भाजपा संग, दम सपा में लगाएं, नज़र बसपा पर

उत्तर प्रदेश की बिल्हौर विधानसभा के अब तक हुए विधायक

सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र कटियार ने भाजपा ज्वाइन की, साइकिल की सवारी छोड़ी

भाजपा के रिट्वीट से सपा की रचना सिंह देश भर में सुर्खियों में आईं

बिल्हौर में जीत को क्षेत्रीय क्षत्रपों ने भी झोंकी ताकत

चुनावी भागदौड़ के बाद प्रत्याशियों ने परिवार संग गुजारा दिन

सपा ने बिल्हौर की बेटी रचना को दिया टिकट, बाहरी प्रत्याशियों में खलबली