बिल्हौर भाजपा प्रत्याशी ने हवन पूजन के साथ खोला चुनाव कार्यालय
राहुल त्रिपाठी
209 सुरक्षित बिल्हौर विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी राहुल बच्चा उर्फ मोहित सोनकर और उनके समर्थकों द्वारा कस्बे के रामलीला मैदान में अपना चुनावी कार्यालय खोल दिया है। भाजपा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला और अन्य पदाधिकारियों ने बिल्हौर विधानसभा के लिए जेपी कटियार को चुनाव संयोजक नियुक्त किया है। शुक्रवार को क्षेत्रीय सांसद अशोक रावत और बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारियों-समर्थकों ने एकजुट होकर चुनावी कार्यालय में पहले हवन पूजन और जय श्री राम का उद्घोष कर चुनाव जीतने का संकल्प लिया। इसके बाद फीता काटकर चुनाव कार्यालय खोल दिया। इस मौके पर प्रत्याशी राहुल बच्चा उर्फ मोहित के पिता काला बच्चा का भी खूब जिक्र हुआ। पुराने भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि इसी कार्यालय में वर्ष 1993 में काला बच्चा ने भी अपना चुनावी कार्यालय खोला था। तत्कालीन सरकार ने कूट रचित ढंग से उनको षड्यंत्र के तहत कुछ ही मतों से पराजित घोषित कर दिया था और बाद में उनकी हत्या करा दी गई थी।
भाजपा के दिवाकर मिश्रा ने चुनाव कार्यालय उद्घाटन के मौके पर कई पदाधिकारियों के गैर मौजूदगी पर एतराज जताते हुए उन्हें चुनाव में कतई शिथिलता बरतने की नसीहत भी दी।

टिप्पणियाँ