बिल्हौर विधानसभा प्रत्याशियों के जीवनसाथी भी चुनाव मैदान में उतरे
राहुल त्रिपाठी
सुरक्षित 209 बिल्हौर विधानसभा में सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के नाम और नामांकन का कार्य पूरा होने के बाद अब जहां निर्वाचन अधिकारी नामांकन पत्रों की जांच कर रहे हैं, वहीं सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक, पार्टी पदाधिकारी मैदान में उतरकर मतदाताओं को लुभाने और अपने पक्ष में करने के लिए प्रयासरत हैं। मजे की बात यह है कि सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के जीवनसाथी यानी पति और पत्नी भी अपने पक्ष में मतदान के लिए गांव-गांव गली-गली घूम रहे हैं।
प्रमुख सत्ताधारी भाजपा के प्रत्याशी मोहित सोनकर की पत्नी मानसी सोनकर भी इन दिनों बिल्हौर विधानसभा के गांव की गलियों में घूम कर अपने पति को जीता कर कमल खिलाने के लिए समर्थन मांग रही हैं। मोहित उर्फ राहुल सोनकर के भाई ललित सुनकर सहित उनके कई रिश्तेदार भी चुनाव प्रचार में सक्रिय हैं।
वहीं समाजवादी पार्टी की घोषित प्रत्याशी रचना सिंह के पति पंकज भी अपने समर्थकों के साथ दिनरात एक कर समर्थन जुटाने में सक्रिय हैं। रचना सिंह के भाई बहन और जेठ देवर भी गांव गांव जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आरोल क्षेत्र की अधिकांश जनता उनके समर्थन के लिए निजी खर्च पर पूरे विधानसभा में चुनाव प्रचार के लिए स्वता ही दौड़ भाग कर रही है।
उधर कांग्रेस की प्रत्याशी उषा रानी कोरी के पति लखन भी अपनी पत्नी को जिताने के लिए पूरा जोर लगाए हैं। वीरामऊ गांव के निवासी होने के कारण कई परिवारिक जन भी उनके चुनाव प्रचार में सक्रिय हैं।
जबकि बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मधु गौतम के पति शिवकुमार एटा के एक तहसील में उप जिलाधिकारी हैं। वह भी अप्रत्यक्ष रूप से क्षेत्र में अपने कनेक्टिविटी बढ़ाकर अपनी पत्नी के पक्ष में और पार्टी को जिताने के लिए प्रयासरत हैं। स्वयं को चीतामऊ गांव की निवासिनी होने का दावा करने वाली मधु गौतम के कई परिवारी जन भी चुनाव प्रचार में सक्रिय हैं उनके परिवारी जन ही उनके नामांकन में एजेंट और प्रस्तावक बने हैं।
चुनाव में अहम भूमिका निभा रहे लोग ऐसे प्रत्याशियों के साथ ही उनके जीवन साथी पति-पत्नी हूं पत्नी से मिलकर चुनाव प्रचार की नींद रणनीति बना रहे हैं
टिप्पणियाँ