बिल्हौर विधानसभा के प्रत्याशियों को शुभ मुहूर्त का इंतजार, अभी तक किसी ने नहीं कराया नामांकन

राहुल त्रिपाठी

बिल्हौर 209 विधानसभा में नामांकन प्रक्रिया के कई दिनों से चालू होने के बाद भी अभी तक किसी भी दल के किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन नहीं कराया है। निर्वाचन अधिकारियों ने नामांकन के लिए कानपुर स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय बनाया है। बिल्हौर विधानसभा से सबसे पहले बसपा फिर कांग्रेस, भाजपा और समाजवादी पार्टी ने क्रमशः अपने-अपने प्रत्याशी घोषित किए, लेकिन नामांकन में देरी के कारण इलाके के समर्थक परेशान बने हैं।

''शुभ मूहुर्त और नामांकन अभिलेख कराने में जुटे प्रत्याशी व समर्थक''

मालूम रहे कि बिल्हौर विधानसभा का चुनाव तीसरे चरण में 20 फरवरी को होना तय है। सभी राजनैतिक दलों ने अपने प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं, लेकिन विविध अभिलेखों को तैयार करने और शुभ मुहूर्त के चक्कर में अभी तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन कानपुर कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष में नहीं कराया है। जिस कारण नामांकन में लगे निर्वाचन अधिकारी-कर्मी सुबह से लेकर शाम तक नामांकन कराने के लिए आने वाले दावेदारों की टकटकी लगाए हैं। मालूम रहे कि सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के लोग जनसंपर्क तो काफी तेजी से कर रहे हैं लेकिन पर्चा दाखिल करने के लिए अभी तक वह नामांकन कार्यालय नहीं पहुंच सके हैं। उधर कई पार्टियों-प्रत्याशियों के समर्थक अपने-अपने अभिलेख तैयार कराने के लिए तहसील, ब्लाक और बैंक के चक्कर लगाते दिखे। निर्वाचन में लगे अधिकारियों की माने तो शनिवार को बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के लोग नामांकन करा सकते हैं। जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मालूम रहे कि नामांकन कराने का समय 25 जनवरी से आरंभ होकर दो फरवरी तक चलेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपाई रहे शिवकुमार बेरिया ने सपा को बताया गुंडों की पार्टी

भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता में बिल्हौर विधायक ने किया टॉप

फोटो खिंचाते भाजपा संग, दम सपा में लगाएं, नज़र बसपा पर

उत्तर प्रदेश की बिल्हौर विधानसभा के अब तक हुए विधायक

सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र कटियार ने भाजपा ज्वाइन की, साइकिल की सवारी छोड़ी

भाजपा के रिट्वीट से सपा की रचना सिंह देश भर में सुर्खियों में आईं

बिल्हौर में जीत को क्षेत्रीय क्षत्रपों ने भी झोंकी ताकत

चुनावी भागदौड़ के बाद प्रत्याशियों ने परिवार संग गुजारा दिन

सपा ने बिल्हौर की बेटी रचना को दिया टिकट, बाहरी प्रत्याशियों में खलबली