बिल्हौर विधानसभा भाजपा-बसपा का नामांकन, सपा प्रत्याशी को नामांकन से रोका

राहुल त्रिपाठी 
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में बिल्हौर 209 सुरक्षित निर्वाचन क्षेत्र के लिए सभी राजनीतक दलों द्वारा अपने प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। अब जब 25 जनवरी 2022 से नामांकन प्रक्रिया आरंभ है ऐसे में शनिवार को सत्ताधारी और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों ने कानपुर कलक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष में अपना पर्चा दाखिल किया। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मतदान अधिकारी ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को विलंब से आने के कारण पर्चा भरने से मनाकर दिया और अगले कार्य दिवस पर आने की बात कही।
जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के बिल्हौर विधानसभा से घोषित प्रत्याशी राहुल बच्चा उर्फ मोहित सोनकर ने शनिवार को आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए अपने प्रस्तावको के साथ कानपुर कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन कार्यालय में अपना पर्चा दाखिल कर दिया है। मोहित सोनकर के साथ बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और संगठन के लोग मौजूद रहे। 
इसी तरह बहुजन समाज पार्टी की बिल्हौर विधानसभा से घोषित प्रत्याशी मधु गौतम ने भी कलेक्ट्रेट में अपना पर्चा दाखिल कर दिया है। उनके साथ भी संगठन से जुड़े पदाधिकारी समर्थक मौजूद रहे। समर्थकों ने नामांकन के दौरान ही मधु गौतम को फूल मालाओं से लाद दिया। 
उधर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रचना सिंह गौतम शनिवार को जब तक नामांकन कार्यालय पहुंचती तब तक कार्य दिवस समाप्त हो चुका था। जिस पर निर्वाचन अधिकारियों ने उनका पर्चा दाखिल न होने की बात कह उन्हें बैरंग लौटा दिया और अगले कार्य दिवस सोमवार 31 जनवरी को नामांकन कराने का आदेश दिया। जिसके बाद कहीं समाजवादी समर्थकों में मायूसी दौड़ गई और उन्होंने अधिकारियों पर आरोप प्रत्यारोप लगाए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपाई रहे शिवकुमार बेरिया ने सपा को बताया गुंडों की पार्टी

भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता में बिल्हौर विधायक ने किया टॉप

फोटो खिंचाते भाजपा संग, दम सपा में लगाएं, नज़र बसपा पर

उत्तर प्रदेश की बिल्हौर विधानसभा के अब तक हुए विधायक

सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र कटियार ने भाजपा ज्वाइन की, साइकिल की सवारी छोड़ी

भाजपा के रिट्वीट से सपा की रचना सिंह देश भर में सुर्खियों में आईं

बिल्हौर में जीत को क्षेत्रीय क्षत्रपों ने भी झोंकी ताकत

चुनावी भागदौड़ के बाद प्रत्याशियों ने परिवार संग गुजारा दिन

सपा ने बिल्हौर की बेटी रचना को दिया टिकट, बाहरी प्रत्याशियों में खलबली