बिल्हौर में पहली वर्चुअल रैली करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

राहुल त्रिपाठी 
बिल्हौर विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी मोहित सोनकर और राहुल के समर्थन में कुछ ही देर में (2 फरवरी को) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहेली वर्चुअल रैली करेंगे। विधानसभा चुनाव के संयोजक जेपी कटियार और मीडिया सेल के सुभ्रांशु कटियार ने बताया कि क्षेत्रीय समर्थकों, पदाधिकारियों और मतदाताओं को यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल रैली में संबोधित किया जाएगा। इसके लिए पार्टी की ओर से एक बड़ा टीवी स्क्रीन चुनाव कार्यालय रामलीला मैदान छोटी बाजार में लगाया गया है। सभी वर्चुअल रैली में शामिल होने वाले लोगों से मास्क लगाकर आने और सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की गई है। वर्चुअल रैली ठीक सुबह 11 बजे से आरंभ हो जाएगी। वर्चुअल रैली में प्रत्याशी मोहित सोनकर सहित चौबेपुर, शिवराजपुर, ककवन और बिल्हौर के पदाधिकारी समर्थक मौजूद रहने की संभावना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपाई रहे शिवकुमार बेरिया ने सपा को बताया गुंडों की पार्टी

भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता में बिल्हौर विधायक ने किया टॉप

फोटो खिंचाते भाजपा संग, दम सपा में लगाएं, नज़र बसपा पर

उत्तर प्रदेश की बिल्हौर विधानसभा के अब तक हुए विधायक

सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र कटियार ने भाजपा ज्वाइन की, साइकिल की सवारी छोड़ी

भाजपा के रिट्वीट से सपा की रचना सिंह देश भर में सुर्खियों में आईं

बिल्हौर में जीत को क्षेत्रीय क्षत्रपों ने भी झोंकी ताकत

चुनावी भागदौड़ के बाद प्रत्याशियों ने परिवार संग गुजारा दिन

सपा ने बिल्हौर की बेटी रचना को दिया टिकट, बाहरी प्रत्याशियों में खलबली