संदेश

बिल्हौर की जनता करें पुकार, गांव-गांव बसें चला दो सरकार

चित्र
राहुल त्रिपाठी बिल्हौर। चुनाव आते हैं दावे किए जाते हैं, लेकिन कुर्सी मिलने के बाद चुनावी वायदे भुला दिए जाते हैं। नतीजतन बिल्हौर विधानसभा के दूर-सुदूर गांवों में आज तक परिवहन की सुविधा ही नहीं पहुंच सकी है। देश के नक्शे में जहां कानपुर मेट्रो सिटी में शुमार हो चुका है वहीं बिल्हौर तहसील के जनपदीय सीमाओं पर बसे गांवों में आज भी लोग पगडंडियों से आवागमन करने को मजबूर हैं।  ''बिल्हौर के लाखों ग्रामीणों को आवागमन के लिए सरकार से बस संचालन की दरकार'' विधानसभा के सैकड़ों गांवों के हज़ारों लोगों को दिन में आवागमन के लिए एक रोडवेज बस की दरकार दशकों से बनी हुई है। बिल्हौर से जहां आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का जुड़ाव हैं जबकि शिवराजपुर, चौबेपुर में जीटी रोड तो ककवन में लखनऊ-इटावा राजमार्ग, लेकिन रोडवेज बसों की सुविधा न होने से लोग दशकों से परेशानी उठा रहे हैं। ''सैकड़ों गांवों के हजारों ग्रामीण पैदल बिल्हौर, शिवराजपुर, चौबेपुर में पकड़ते बसें'' विषधन निवासी रिंकू, शिवकुमार बताते हैं उनके गांव के लिए आज भी रोडवेज बस सिर्फ बिल्हौर में ही देखने को मिलती है। अगर ग्रामीणों क...

काला बच्चा

चित्र

गौतम, कोरी, पाल, दिवाकर,कुशवाह जातियों पर प्रत्याशियों की नजर

चित्र
राहुल त्रिपाठी तीसरे चरण में बिल्हौर विधानसभा में मतदान होना है। चुनाव की नीति, रणनीति और संगठन के कार्य अब मतदाताओं के सामने आ चुके हैं। धुंधली ही सही, लेकिन आने वाले समय में कौन विधायक की कुर्सी पाएगा इसको लेकर काफी हद तक तस्वीर भी साफ होने लगी है, पर जब तक एक एक मत ईवीएम यानि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में कैद नहीं हो जाता तब तक प्रत्याशी अधिक से अधिक वोट पाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। वर्तमान में बिल्हौर विधानसभा में 3,96,823 से अधिक मतदाता है भाजपा, सपा और बसपा सहित कांग्रेस और आप पार्टी भी इस बार प्रबल ढंग से चुनावी मैदान में है। इन जातियों को लेकर नई नई नीति बनाकर उक्त पार्टियों के प्रत्याशी काम कर रहे हैं। सर्वाधिक जोर गौतम यानि एससी और कोरी और पाल बिरादरी पर है इन तीनों बिरादरी ओं की पर्याप्त संख्या निर्वाचन क्षेत्र में है। कई दलों के विशेषज्ञों और पदाधिकाररिओ की माने बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र में अभी तक 3,96,823 वोटर पंजीकृत हैं। इनमें ओबीसी 1,51,992 वोटर, एससी-एसटी वोटर 1,38,426 , इसी तरह सामान्य वोटर 80,448 हैं, जबकि मुस्लिम वोटर 25,957 हैं। एससी और ओबीसी वोटर का समर्थन ...

आप पार्टी के संजय सिंह ने बिल्हौर से फूंका चुनावी बिगुल

चित्र
राहुल त्रिपाठी आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बिल्हौर सुरक्षित 209 विधानसभा में पहुंच कर चुनावी बिगुल फूंक दिया है। संजय सिंह ने बिल्हौर विधानसभा से अपने प्रत्याशी सतेंद्र सोनकर के पक्ष में अरोल में एक जनसभा में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने बेरोजगारों को 5000 रुपए बेरोजगारी भत्ता, घरेलू महिलाओं को ₹1000 प्रोत्साहन राशि, सहित बकाया बिजली बिल माफ करने, 300 यूनिट तक बिजली का बिल माफ करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही 10 लाख युवाओं को रोजगार देने, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के साथ ही महिला सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाने की पहल भी उन्होंने की है। इसके साथ ही किसानों को मुफ्त सिंचाई की व्यवस्था का ऐलान भी उन्होंने किया। समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर भी उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए और जनविरोधी करार दिया। इस दौरान अनिल यादव, आजाद शत्रु शुक्ला, राजू कटियार, दिनेश कटियार सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

बिल्हौर में जीत को क्षेत्रीय क्षत्रपों ने भी झोंकी ताकत

चित्र
राहुल त्रिपाठी  वर्ष 1957 से सुर‌क्षित 209 बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र में एकबार फिर से चुनावों की सरगर्मी तेज हैं, सुरक्ष‌ित सीट होने के बावजूद क्षेत्रीय लोगों के आपसी मनभेद के चलते आज तक बिल्हौर तहसील क्षेत्र का मूल निवासी इलाकाई लोगों का विधायक भी नहीं बन सका है, सभी राजनैतिक दलों ने इस निर्वाचन क्षेत्र में कानपुर, उन्नाव से पैराशूट प्रत्याशी उतारे और जीत हासिल की, लेकिन इसबार जातीय समावेश और इलाकाई समस्याओं को वरीयता के साथ उठाने के लिए कई दलों से स्थानीय प्रत्याशी चुनाव में ताल ठोक रहे हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों के सापेक्ष बार करीब 25 हजार वोटरों का इजाफा मतदाता सूची में हुआ है। ''17 वीं विधानसभा तक बिल्हौर का निवासी नहीं बन सका विधायक'' 2022 में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों और उनके प्रचार सामग्रियों जैसे होल्डिंग, बैनर-पोस्टर, वाल-पेटिंग और सोशल मीडिया पर बाढ़ से आई है। वहीं निर्वाचन अधिकारी ‌दिन-रात मतदाता सूची में नामों का पुनरीक्षण-विलोपन में लगे हैं।  सर्वे में लगे कई दलों के विशेषज्ञों और अ...

सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र कटियार ने भाजपा ज्वाइन की, साइकिल की सवारी छोड़ी

चित्र
राहुल त्रिपाठी बिल्हौर के बकोठी गांव निवासी देवेंद्र कटियार उर्फ गुड्डनी ने साइकिल की सवारी छोड़ दी है। देवेंद्र कटियार कानपुर नगर के सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष रहे हैं। इनकी भाभी पुष्पा कटियार भी कानपुर नगर की जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं। पूर्व में देवेंद्र कटियार समाजवादी पार्टी की साइकिल पर सवार होकर राधन जिला पंचायत सीट से चुनाव जीतकर जिला पंचायत अध्यक्ष बने थे। इसके बाद इसी सीट से उनकी भाभी पुष्पा कटियार भी जीत हासिल कर जनपद की महिला जिला पंचायत अध्यक्ष बनी थी। क्योंकि विधानसभा चुनाव की सरगर्मी है इसलिए जिला पंचायत अध्यक्ष और कई कोल्ड स्टोरेज के मालिक देवेंद्र कटिहार ने साइकिल की सवारी छोड़कर अब भगवा धारण कर लिया है। मंगलवार को उन्होंने कानपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला और अन्य भाजपाइयों संग पार्टी की सदस्यता ली। मालूम रहे कि वह बीते कई दिनों से समाजवादी पार्टी में घुटन महसूस कर रहे थे और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के बुलावे पर भी उनके साथ जनसंपर्क के लिए नहीं निकल रहे थे। तब से भाजपा का एक बड़ा गुट उनके संपर्क में था। मंगलवार देवेंद्र कटियार के भाजपा में शामिल होन...

भगवा उतार साइकिल पर बैठे बिल्हौर चेयरमैन शादाब खान

चित्र
राहुल त्रिपाठी बिल्हौर विधानसभा के मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। वैसे वैसे दल बदलने और जीत हार के आंकड़े बदलते जा रहे हैं। निर्दलीय बिल्हौर से नगर पालिका का चुनाव जीतने वाले युवा शादाब खान चेयरमैन की कुर्सी मिलने के बाद भगवा धारण करने के लिए तत्कालीन कानपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष रामशरण कटियार के साथ लखनऊ गए थे, भाजपाई बन गए थे।लेकिन तब से लेकर आज तक वह पार्टी, संगठन में उपेक्षा का शिकार ही रहे। शादाब खान कभी पार्टी के न हो सके और पार्टी भी उनकी नहीं हो सकी। पदाधिकारी भी उनसे सौतेला व्यवहार करते ही नजर आए। नतीजतन सीएए में उनको जेल भी जाना पड़ा। पूरे मामले में कई पार्टीजनों के षड्यंत्र की बात सामने आने पर वह आहत थे। और पार्टी के लोगों द्वारा उन्हें न अपनाए जाने से आहत शादाब खान ने अब विधानसभा चुनाव से पहले भगवा को उतार कर, संदूक में पैक कर नई हवा और नई सपा की साइकिल सवार होना ज्यादा मुनासिब समझा और इस चुनावी माहौल में साइकिल पर वह अब नए साथियों संग रफ्तार भरने लगे हैं। शादाब खान का दावा है कि आज भी उनके साथ नगरपालिका बिल्हौर के 25 वार्डों में से 20 वार्ड के लोगों का अपार समर्थन ह...

आपस में भिड़ गए सत्ताधारी पार्टी प्रत्याशी के समर्थक

चित्र
राहुल त्रिपाठी बिल्हौर विधानसभा का चुनाव जैसे-जैसे परवान चढ़ रहा है। वैसे-वैसे नए-नए रूप सामने आ रहे हैं। एक सत्ताधारी पार्टी के प्रत्याशी को अपने गांव-मोहल्ले में जनसंपर्क के लिए घुमाने के लिए पार्टी के ही कई पदाधिकारी आपस में भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि इस दौरान जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान पार्टी के झंडे लेकर एक दूसरे पर हमला भी करने की बात भी सामने आ रही है। बीच बचाव के लिए कई लोग मौके पर स्वयं को बचाते हुए मौके से इधर-उधर हो गए। सोशल मीडिया पर पूरी घटना जमकर वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार एक सत्ताधारी पार्टी के प्रत्याशी सोमवार को जनसंपर्क के लिए ककवन के विषधन कस्बे गए थे। जहां वर्चस्व क्षेत्रीय लोगों में रुतबा टाइट करने को लेकर पार्टी के ही दो पदाधिकारी आपस में समर्थकों संग वाद-विवाद करने लगे। देखते ही देखते मामला मारपीट और धक्का-मुक्की में बदल गया। मौके पर मौजूद संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जैसे-तैसे समझाकर मामला शांत किया। लेकिन इस दौरान कुछ लोगों ने पूरे मामले का मोबाइल से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पूरी घटना पूरे दिन बिल्हौर विधानसभा में चर्चा का विषय...

सपाई रहे शिवकुमार बेरिया ने सपा को बताया गुंडों की पार्टी

चित्र
राहुल त्रिपाठी साइकिल से उतरकर भगवा भाजपा ज्वाइन करने वाले बिल्हौर से समाजवादी पार्टी से कई बार विधायक रहे शिवकमार बेरिया 6 फरवरी को पहली बार निर्वाचन क्षेत्र पहुंचे। जहां उनका पार्टीजनों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। बिल्हौर विधानसभा के रामलीला मैदान स्थित चुनाव कार्यालय पहुंचे शिव कुमार बेरिया ने समाजवादी पार्टी को गुंडों, माफियाओं, खनन माफियाओं और परिवार वादी पार्टी करार देते हुए पुराने आरएसएस और भाजपा के पदाधिकारियों का नाम लेकर स्वयं को पार्टी से जोड़ते हुए कहा कि आपके साथ काम करके ही मैं आपके साथ अपने को जोड़ लूंगा। देश में प्रदेश में भाजपा की लहर का बखान करते हुए समाजवादी पार्टी को नीचा दिखाने की अपील की। उन्होंने नई हवा नई सपा पर तंज कसते हुए कहा कि अब नई सपा में पुराने समाजवादियों का कोई पूछने वाला नहीं बचा है, पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने गुंडे माफियाओं और अपराधियों को विधानसभा के टिकट बांटे हैं। जब नई सपा में पुराने समाजवादियों का असर नहीं रहा है तो आम जनता के लिए वह क्या सोचेंगे। बेरिया का पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें --------------------------...

धुर विरोधी रहे: शिवकुमार बेरिया काला बच्चा के पुत्र के लिए करेंगे जनसंपर्क

चित्र
  राहुल त्रिपाठी बिहार विधानसभा में अब राजनीत नए मुकाम पर आ गई है। साल 1993 में भाजपा को साम दाम दंड भेद से करारी मात देने वाले सपा के तत्कालीन विधायक शिव कुमार बेरिया ने तत्कालीन भाजपा प्रत्याशी काला बच्चा को करारी मात दी थी और विधानसभा पहुंचे थे। तब स्थानीय भाजपाइयों ने उन पर कई तरह के आरोप लगाकर कड़ा संघर्ष भी किया था। विधानसभा चुनाव के बाद संदिग्ध हालात में भाजपा प्रत्याशी काला बच्चा की हत्या भी हो गई थी, लेकिन समय बदला सरकार बदली अब वर्तमान में भाजपा देश ही नहीं दुनिया में सबसे ज्यादा शक्तिशाली पार्टियों में से एक है, पर सत्ता की चाह और जीत की धुन में उन्होंने विरोधियों को भी अपने साथ मिलाने का नया अभियान चला रखा है। ऐसा ही मामला अब बिल्हौर विधानसभा में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। पुराने भाजपाई जो अभी तक शिवकुमार बेरिया को पानी पी पीकर भला बुरा कहते थे अब उन्हीं के साथ खड़ा होकर पार्टी का प्रचार प्रसार करेंगे। मालूम है कि बीते दिनों शिवकुमार बेरिया साइकिल से उतरकर भगवाधारी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। नई राजनीति यह है कि अब काला बच्चा के धुर विरोधी रहे शिवकमार बेरिया काला...

बिल्हौर विधानसभा में हैं विधायक के 10 दावेदार

चित्र
राहुल त्रिपाठी सुरक्षित 209 बिल्हौर विधानसभा में नामांकन दाखिल करने का कार्य पूर्ण हो चुका है। नामांकन पत्रों की जांच में एक नामांकन पत्र को निर्वाचन अधिकारियों ने जांच के बाद नि रस्त कर दिया है जबकि कुल 14 नामांकन पत्रों को स्वीकार किया गया है। वहीं एक दावेदार ने अपने नामांकन पत्र को वापस भी लिया है।  जानकारी के अनुसार अब सिर्फ 10 प्रत्याशी ही बिल्हौर विधानसभा में दावेदारी कर रहे हैं। शिवसेना के प्रत्याशी शिव सिंह का नामांकन पत्र अधूरा होने के कारण निर्वाचन अधिकारियों ने अस्वीकार कर दिया है, जबकि निर्दल प्रत्याशी राम लखन गौतम ने अपने दाखिल किए गए दोनों नामांकन पत्रों को वापस ले लिया है। इससे अब कुल बिल्हौर विधानसभा में पर्चा दाखिल होने की संख्या 14 ही बची है। जिसमें कई पार्टियों के प्रत्याशियों ने 1 से अधिक पर्चा दाखिल किए हैं। निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक कांग्रेस उषा रानी कोरी , बहुजन समाज पार्टी से मधु सिंह , समाजवादी पार्टी से रचना सिंह , भारतीय जनता पार्टी से मोहित सोनकर , वोटर्स पार्टी से मोनू बाबू , शक्ति चेतना पार्टी के सरवन , निर्दलीय प्रत्याशी रामदास , अख...

बिल्हौर के भाजपाई घाटमपुर में सपाई बनकर कर रहे जनसंपर्क

चित्र
राहुल त्रिपाठी  बिल्हौर में पहली बार कमल खिलाने वाले भगवती प्रसाद सागर अब पार्टी छोड़ चुके हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर घाटमपुर सुरक्षित सीट से टिकट झपट कर चुनाव प्रचार तेज किया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के कई भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोग गाड़ियों से उनके प्रचार प्रसार के लिए घाटमपुर पहुंच रहे हैं। भगवती प्रसाद सागर सीधे तौर पर बिल्हौर विधानसभा के कई ग्राम प्रधानों, समर्थकों, स्थानीय लोगों के संपर्क में हैं। वह बारी-बारी से लोगों को घाटमपुर निर्वाचन क्षेत्र बुला रहे हैं और अपना जनाधार बढ़ाने के लिए गांव गांव कैंपेन भी कर रहे हैं। ककवन, शिवराजपुर, चौबेपुर और बिल्हौर से बड़ी संख्या में उनके समर्थक घाटमपुर पहुंचकर प्रचार प्रसार और जनसंपर्क कर समाजवादी भगवती प्रसाद सागर का जनाधार बढ़ाने में जोर लगाए हैं। वहीं जो लोग चर्चित हैं वह लोग अपने वाहनों में किराए के लोगों को भेज कर भगवती प्रसाद सागर का प्रचार प्रसार करवा रहे हैं। बताया गया है कि घाटमपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी और अपना दल भाजपा के संयुक्त प्रत्याशी में ही स...

उल्लंघन की रिपोर्ट: सपा प्रत्याशी रचना सिंह गौतम पर

चित्र
राहुल त्रिपाठी   सुरक्षित 209 बिल्हौर विधानसभा से सपा की घोषित प्रत्याशी रचना सिंह और उनके दर्जनों अज्ञात समर्थकों पर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को एक बार फिर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन और कोविड-19 प्रोटोकॉल उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है। रचना सिंह ने बताया कि गुरुवार को उन्होंने अपने विधानसभा का चुनाव केंद्रीय कार्यालय शुभारंभ किया था, तो हवन पूजन कराया था, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक आ गए थे जिन्हें तत्काल मौके से भेज दिया गया था, लेकिन बारडा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हारने वाले भाजपा प्रतिद्वंदी के समर्थक एक बुलेट मोटरसाइकिल से उनके जनसंपर्क पर आंखें गड़ाए रहे और मामले की शिकायत आरोल और मकनपुर पुलिस चौकी को की। आरोप लगाया कि भाजपा और इनकी पुलिस को आम जनता की कोई परवाह नहीं है। भाजपा के दबाव में पुलिस निरंतर काम कर रही है। उन्होंने एक सत्ताधारी पार्टी का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि कोतवाली के समीप ही बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे, लेकिन भय के कारण कोतवाली पुलिस ने सत्ताधारिओ पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। समाजवादी पार्टी को मिल रहे बिल...

बिल्हौर विधानसभा प्रत्याशियों के जीवनसाथी भी चुनाव मैदान में उतरे

चित्र
राहुल त्रिपाठी सुरक्षित 209 बिल्हौर विधानसभा में सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के नाम और नामांकन का कार्य पूरा होने के बाद अब जहां निर्वाचन अधिकारी नामांकन पत्रों की जांच कर रहे हैं, वहीं सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक, पार्टी पदाधिकारी मैदान में उतरकर मतदाताओं को लुभाने और अपने पक्ष में करने के लिए प्रयासरत हैं। मजे की बात यह है कि सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के जीवनसाथी यानी पति और पत्नी भी अपने पक्ष में मतदान के लिए गांव-गांव गली-गली घूम रहे हैं। प्रमुख सत्ताधारी भाजपा के प्रत्याशी मोहित सोनकर की पत्नी मानसी सोनकर  भी इन दिनों बिल्हौर विधानसभा के गांव की गलियों में घूम कर अपने पति को जीता कर कमल खिलाने के लिए समर्थन मांग रही हैं। मोहित उर्फ राहुल सोनकर के भाई ललित सुनकर सहित उनके कई रिश्तेदार भी चुनाव प्रचार में सक्रिय हैं। वहीं समाजवादी पार्टी की घोषित प्रत्याशी रचना सिंह के पति पंकज भी अपने समर्थकों के साथ दिनरात एक कर समर्थन जुटाने में सक्रिय हैं। रचना सिंह के भाई बहन और जेठ देवर भी गांव गांव जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आरोल क्षेत्र की अधि...

बिल्हौर में पहली वर्चुअल रैली करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

चित्र
राहुल त्रिपाठी   बिल्हौर विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी मोहित सोनकर और राहुल के समर्थन में कुछ ही देर में (2 फरवरी को) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहेली वर्चुअल रैली करेंगे। विधानसभा चुनाव के संयोजक जेपी कटियार और मीडिया सेल के सुभ्रांशु कटियार ने बताया कि क्षेत्रीय समर्थकों, पदाधिकारियों और मतदाताओं को यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल रैली में संबोधित किया जाएगा। इसके लिए पार्टी की ओर से एक बड़ा टीवी स्क्रीन चुनाव कार्यालय रामलीला मैदान छोटी बाजार में लगाया गया है। सभी वर्चुअल रैली में शामिल होने वाले लोगों से मास्क लगाकर आने और सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की गई है। वर्चुअल रैली ठीक सुबह 11 बजे से आरंभ हो जाएगी। वर्चुअल रैली में प्रत्याशी मोहित सोनकर सहित चौबेपुर, शिवराजपुर, ककवन और बिल्हौर के पदाधिकारी समर्थक मौजूद रहने की संभावना है।

फोटो खिंचाते भाजपा संग, दम सपा में लगाएं, नज़र बसपा पर

चित्र
राहुल त्रिपाठी विधानसभा चुनाव को लेकर जैसे-जैसे जनसंपर्क और प्रचार परवान चढ़ रहा है वैसे वैसे समर्थकों और अवसरवादियों के चेहरे स्पष्ट होने लगे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के साथ दिन में फोटो खिंचा कर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले अधिकांश तथाकथित समर्थक और अवसरवादी लोग रात में ही समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों और उनके चुनाव सेवकों के संपर्क में आकर जीत हार की आंकड़े बाजी करने लगते हैं। कुछ फोटोबाज, अवसरवादी, समर्थक, सत्तापछ को साधकर विरोधी दलों को गाड़ियां, प्रचार सामग्री और फंडिंग भी कर रहे हैं। कानपुर से बड़ी संख्या में लग्जरी गाड़ियों की खेत सत्ता पक्ष और मुख्य विपक्षी दल के प्रत्याशी के पास पहुंचाई जा रही हैं। बिल्हौर विकासखंड क्षेत्र के 1 ग्राम प्रधान ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दिल्ली में मोदी को हम पसंद करते हैं और आने वाले लोकसभा चुनाव में हम उनको फिर से गद्दी पर बैठा लेगे लेकिन क्षेत्र के विकास की बात आएगी तो उसका निर्णय हम पूरे इमानदारी से देंगे बिल्हौर से कौन जीतेगा यह समय ही बताएगा, सत्ता पक्ष का दबाव हम सभी पर है, 5 साल प्रधानी...

रामलखन गौतम ने बिल्हौर विधानसभा से निर्दलीय नामांकन किया

चित्र
राहुल त्रिपाठी  सुरक्षित 209 बिल्हौर विधानसभा में नामांकन के अंतिम दिन वर्तमान में ककवन जिला पंचायत सदस्य मीना गौतम के पति राम लखन गौतम ने अपना भी पर्चा कलेक्ट्रेट परिसर में दाखिल किया है। राम लखन गौतम सबसे पहले 2012 की बिल्हौर विधानसभा से कांग्रेस से चुनाव लड़ चुके हैं। इसके बाद से वह बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी से टिकट मांगते रहे हैं, लेकिन उनको टिकट न मिलने से उनके समर्थक मायूस थे जिनका मान बढ़ाते हुए राम लखन गौतम ने मंगलवार को अपना निर्दलीय नामांकन बिल्हौर विधानसभा से किया है। सोमवार 31 जनवरी को भी राम लखन गौतम को नामांकन पत्र खरीदते हुए कलेक्ट्रेट में देखा गया था, तब मौके पर समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी होने से वह नामांकन की हिम्मत नहीं जुटा सके थे। मूल रूप से कपड़ा कारोबारी और दिल्ली में कई फैक्ट्रियों के स्वामी राम लखन गौतम का गौतम यानी दलित वोटों में सेंध मारी करेंगे और वोट कटवा कहे जाएगे।  राम लखन गौतम की पत्नी समाजवादी पार्टी की टिकट पर ककवन से वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं। वह मूल रूप से वछना गांव के निवासी हैं। इससे पहले वह कसिगवा से भी जिला पंचायत ...

बिल्हौर: नाच नाच कर वोटरों को लुभा रहे भाजपाई

चित्र
राहुल त्रिपाठी  जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे राजनीतक दलों से जुड़े लोग जनसंपर्क और चुनाव प्रचार के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। चुनाव आयोग ने रैली पर रोक और जनसभा पर नजरें लगा रखी हैं, ऐसे में राजनीतिक दल और प्रत्याशी सोशल मीडिया और सीमित लोगों के साथ डोर टू डोर कैंपेन करने को मजबूर हैं। नए तरीके अपनाकर मतदाताओं का जमकर ध्यान आकर्षित किया जा रहा है। ऐसा ही मामला उस समय सामने आया जब भाजपा से जुड़े समर्थक डीजे की धुन पर नाच नाच कर समर्थकों को लुभाते नजर आए। क्षेत्र के ककवन कस्बे में सोमवार को डीजे की धुनों पर भाजपा समर्थक जमकर नाचे और लोगों को भगवान राम के नाम पर वोट देने की अपील करते दिखे। देखा देखी में कई पार्टी पदाधिकारी जमकर थिरके और पसीना छोड़ते नजर आए, बहुत से समर्थक ताली बजाकर सभी का ध्यान आकर्षित करते छाती चौड़ी करते दिखे। नाचते समर्थकों का vedio देखने के लिए क्लिक करें

सपा छोड़कर भगवाधारी हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार बेरिया

चित्र
राहुल त्रिपाठी सुरक्षित 209 बिल्हौर विधानसभा से कई बार समाजवादी पार्टी से विधायक बनकर विधानसभा जाने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकमार बेरिया अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। वह बीते कई दिनों से लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय में आते जाते देखें गए, लेकिन बिल्हौर और रसूलाबाद सुरक्षित विधानसभा सीटों से टिकट न मिलने के कारण उनका भारतीय जनता पार्टी में जाने की चर्चाएं बीते कई दिनों से स्थानीय समर्थकों में थी। इससे पूर्व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा से पार्टी की हार के बाद शिवकुमार बेरिया को घर बिठा दिया था, पर विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी पार्टी से नज़दकियां आम लोगों में चर्चा का विषय थी, लेकिन पार्टी में भाव न मिलने से वह काफी आहत थे और भाजपा के कई कद्दावर नेताओं के संपर्क में वह अपना जुगाड़ फिट कर रहे थे।   ''बिल्हौर सुरक्षित विधानसभा सीट से शिव कुमार बेरिया सबसे पहले 1991 में जनता पार्टी विधायक बने, फिर 1993, 2002 में सपा से  विधायक रहे, इसके बाद रसूलाबाद विधानसभा से जीतकर अखिलेश सरकार में बने थे कैबिन...

बिल्हौर विधानसभा भाजपा-बसपा का नामांकन, सपा प्रत्याशी को नामांकन से रोका

चित्र
राहुल त्रिपाठी  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में बिल्हौर 209 सुरक्षित निर्वाचन क्षेत्र के लिए सभी राजनीतक दलों द्वारा अपने प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। अब जब 25 जनवरी 2022 से नामांकन प्रक्रिया आरंभ है ऐसे में शनिवार को सत्ताधारी और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों ने कानपुर कलक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष में अपना पर्चा दाखिल किया। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मतदान अधिकारी ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को विलंब से आने के कारण पर्चा भरने से मनाकर दिया और अगले कार्य दिवस पर आने की बात कही। जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के बिल्हौर विधानसभा से घोषित प्रत्याशी राहुल बच्चा उर्फ मोहित सोनकर ने शनिवार को आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए अपने प्रस्तावको के साथ कानपुर कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन कार्यालय में अपना पर्चा दाखिल कर दिया है। मोहित सोनकर के साथ बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और संगठन के लोग मौजूद रहे।  इसी तरह बहुजन समाज पार्टी की बिल्हौर विधानसभा से घोषित प्रत्याशी मधु गौतम ने भी कलेक्ट्रेट में अपना पर्चा दाखिल कर दिया है। उनके साथ भी...

बिल्हौर विधानसभा के प्रत्याशियों को शुभ मुहूर्त का इंतजार, अभी तक किसी ने नहीं कराया नामांकन

चित्र
राहुल त्रिपाठी बिल्हौर 209 विधानसभा में नामांकन प्रक्रिया के कई दिनों से चालू होने के बाद भी अभी तक किसी भी दल के किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन नहीं कराया है। निर्वाचन अधिकारियों ने नामांकन के लिए कानपुर स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय बनाया है। बिल्हौर विधानसभा से सबसे पहले बसपा फिर कांग्रेस, भाजपा और समाजवादी पार्टी ने क्रमशः अपने-अपने प्रत्याशी घोषित किए, लेकिन नामांकन में देरी के कारण इलाके के समर्थक परेशान बने हैं। ''शुभ मूहुर्त और नामांकन अभिलेख कराने में जुटे प्रत्याशी व समर्थक'' मालूम रहे कि बिल्हौर विधानसभा का चुनाव तीसरे चरण में 20 फरवरी को होना तय है। सभी राजनैतिक दलों ने अपने प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं, लेकिन विविध अभिलेखों को तैयार करने और शुभ मुहूर्त के चक्कर में अभी तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन कानपुर कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष में नहीं कराया है। जिस कारण नामांकन में लगे निर्वाचन अधिकारी-कर्मी सुबह से लेकर शाम तक नामांकन कराने के लिए आने वाले दावेदारों की टकटकी लगाए हैं। मालूम रहे कि सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के लोग जनसंपर्क तो काफी तेजी से कर ...