भगवा उतार साइकिल पर बैठे बिल्हौर चेयरमैन शादाब खान

राहुल त्रिपाठी
बिल्हौर विधानसभा के मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। वैसे वैसे दल बदलने और जीत हार के आंकड़े बदलते जा रहे हैं। निर्दलीय बिल्हौर से नगर पालिका का चुनाव जीतने वाले युवा शादाब खान चेयरमैन की कुर्सी मिलने के बाद भगवा धारण करने के लिए तत्कालीन कानपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष रामशरण कटियार के साथ लखनऊ गए थे, भाजपाई बन गए थे।लेकिन तब से लेकर आज तक वह पार्टी, संगठन में उपेक्षा का शिकार ही रहे। शादाब खान कभी पार्टी के न हो सके और पार्टी भी उनकी नहीं हो सकी। पदाधिकारी भी उनसे सौतेला व्यवहार करते ही नजर आए। नतीजतन सीएए में उनको जेल भी जाना पड़ा। पूरे मामले में कई पार्टीजनों के षड्यंत्र की बात सामने आने पर वह आहत थे। और पार्टी के लोगों द्वारा उन्हें न अपनाए जाने से आहत शादाब खान ने अब विधानसभा चुनाव से पहले भगवा को उतार कर, संदूक में पैक कर नई हवा और नई सपा की साइकिल सवार होना ज्यादा मुनासिब समझा और इस चुनावी माहौल में साइकिल पर वह अब नए साथियों संग रफ्तार भरने लगे हैं। शादाब खान का दावा है कि आज भी उनके साथ नगरपालिका बिल्हौर के 25 वार्डों में से 20 वार्ड के लोगों का अपार समर्थन है, लेकिन भाजपा सिर्फ जीत की साथी है बुरे वक्त में कोई नहीं पूछता। लालच-प्रलोभन और दबाव देकर शामिल कराने का आरोप भी उन्होंने कुछ लोगों पर लगाया है। 
एक विशेष धर्म जाति के लोगों का इस पार्टी में कोई भी वजूद नहीं है न ही पूछ। ऐसे में वह बीते कई महीनों से पार्टी में होते हुए भी नहीं थे। अब सही समय पर उन्होंने अपने समर्थकों के साथ विचार-विमर्श कर यह निर्णय लिया है आने वाला समय समाजवादियों का है।





नोट:- उक्त खबर बातचीत पर आधारित है। इसका किसी दल, प्रत्याशी, पदासीन जनप्रतिनिधि से कोई लेना देना नहीं है। इसमें आई बातें सिर्फ चुनावी चर्चाएं और दावे इरादे तक निहित है और इसमें सदैव बदलाव की गुंजाइश है। आप इसको पढ़कर अपने सुझाव अवश्य दें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाजपा के रिट्वीट से सपा की रचना सिंह देश भर में सुर्खियों में आईं

विधानसभा बिल्हौर: चुनाव मैदान में उतरे युवा-योग्य और जुझारू प्रत्याशी

सपाई रहे शिवकुमार बेरिया ने सपा को बताया गुंडों की पार्टी

भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता में बिल्हौर विधायक ने किया टॉप

फोटो खिंचाते भाजपा संग, दम सपा में लगाएं, नज़र बसपा पर

सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र कटियार ने भाजपा ज्वाइन की, साइकिल की सवारी छोड़ी

बिल्हौर में जीत को क्षेत्रीय क्षत्रपों ने भी झोंकी ताकत

चुनावी भागदौड़ के बाद प्रत्याशियों ने परिवार संग गुजारा दिन

सपा ने बिल्हौर की बेटी रचना को दिया टिकट, बाहरी प्रत्याशियों में खलबली