आपस में भिड़ गए सत्ताधारी पार्टी प्रत्याशी के समर्थक
राहुल त्रिपाठी
बिल्हौर विधानसभा का चुनाव जैसे-जैसे परवान चढ़ रहा है। वैसे-वैसे नए-नए रूप सामने आ रहे हैं। एक सत्ताधारी पार्टी के प्रत्याशी को अपने गांव-मोहल्ले में जनसंपर्क के लिए घुमाने के लिए पार्टी के ही कई पदाधिकारी आपस में भिड़ गए।प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि इस दौरान जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान पार्टी के झंडे लेकर एक दूसरे पर हमला भी करने की बात भी सामने आ रही है। बीच बचाव के लिए कई लोग मौके पर स्वयं को बचाते हुए मौके से इधर-उधर हो गए। सोशल मीडिया पर पूरी घटना जमकर वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार एक सत्ताधारी पार्टी के प्रत्याशी सोमवार को जनसंपर्क के लिए ककवन के विषधन कस्बे गए थे। जहां वर्चस्व क्षेत्रीय लोगों में रुतबा टाइट करने को लेकर पार्टी के ही दो पदाधिकारी आपस में समर्थकों संग वाद-विवाद करने लगे। देखते ही देखते मामला मारपीट और धक्का-मुक्की में बदल गया। मौके पर मौजूद संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जैसे-तैसे समझाकर मामला शांत किया। लेकिन इस दौरान कुछ लोगों ने पूरे मामले का मोबाइल से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पूरी घटना पूरे दिन बिल्हौर विधानसभा में चर्चा का विषय बनी रही।
टिप्पणियाँ