आप पार्टी के संजय सिंह ने बिल्हौर से फूंका चुनावी बिगुल

राहुल त्रिपाठी
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बिल्हौर सुरक्षित 209 विधानसभा में पहुंच कर चुनावी बिगुल फूंक दिया है। संजय सिंह ने बिल्हौर विधानसभा से अपने प्रत्याशी सतेंद्र सोनकर के पक्ष में अरोल में एक जनसभा में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने बेरोजगारों को 5000 रुपए बेरोजगारी भत्ता, घरेलू महिलाओं को ₹1000 प्रोत्साहन राशि, सहित बकाया बिजली बिल माफ करने, 300 यूनिट तक बिजली का बिल माफ करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही 10 लाख युवाओं को रोजगार देने, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के साथ ही महिला सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाने की पहल भी उन्होंने की है। इसके साथ ही किसानों को मुफ्त सिंचाई की व्यवस्था का ऐलान भी उन्होंने किया। समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर भी उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए और जनविरोधी करार दिया। इस दौरान अनिल यादव, आजाद शत्रु शुक्ला, राजू कटियार, दिनेश कटियार सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपाई रहे शिवकुमार बेरिया ने सपा को बताया गुंडों की पार्टी

भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता में बिल्हौर विधायक ने किया टॉप

फोटो खिंचाते भाजपा संग, दम सपा में लगाएं, नज़र बसपा पर

उत्तर प्रदेश की बिल्हौर विधानसभा के अब तक हुए विधायक

सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र कटियार ने भाजपा ज्वाइन की, साइकिल की सवारी छोड़ी

भाजपा के रिट्वीट से सपा की रचना सिंह देश भर में सुर्खियों में आईं

बिल्हौर में जीत को क्षेत्रीय क्षत्रपों ने भी झोंकी ताकत

चुनावी भागदौड़ के बाद प्रत्याशियों ने परिवार संग गुजारा दिन

सपा ने बिल्हौर की बेटी रचना को दिया टिकट, बाहरी प्रत्याशियों में खलबली