बिल्हौर: नाच नाच कर वोटरों को लुभा रहे भाजपाई
राहुल त्रिपाठी जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे राजनीतक दलों से जुड़े लोग जनसंपर्क और चुनाव प्रचार के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। चुनाव आयोग ने रैली पर रोक और जनसभा पर नजरें लगा रखी हैं, ऐसे में राजनीतिक दल और प्रत्याशी सोशल मीडिया और सीमित लोगों के साथ डोर टू डोर कैंपेन करने को मजबूर हैं। नए तरीके अपनाकर मतदाताओं का जमकर ध्यान आकर्षित किया जा रहा है। ऐसा ही मामला उस समय सामने आया जब भाजपा से जुड़े समर्थक डीजे की धुन पर नाच नाच कर समर्थकों को लुभाते नजर आए। क्षेत्र के ककवन कस्बे में सोमवार को डीजे की धुनों पर भाजपा समर्थक जमकर नाचे और लोगों को भगवान राम के नाम पर वोट देने की अपील करते दिखे। देखा देखी में कई पार्टी पदाधिकारी जमकर थिरके और पसीना छोड़ते नजर आए, बहुत से समर्थक ताली बजाकर सभी का ध्यान आकर्षित करते छाती चौड़ी करते दिखे। नाचते समर्थकों का vedio देखने के लिए क्लिक करें