मुकदमा: बिल्हौर के कांग्रेस और आप पार्टी प्रत्याशी पर

राहुल त्रिपाठी 
उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए पुलिस ने सख्ती और बड़ा दी है। बिल्हौर 209 सुरक्षित विधानसभा में कांग्रेस द्वारा घोषित प्रत्याशी ऊषारानी कोरी और आम आदमी पार्टी के घोषित प्रत्याशी सत्येंद्र सुनकर पर कोतवाली पुलिस ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अफसरों का कहना है कि उक्त दोनों प्रत्याशियों ने बिना निर्वाचन अधिकारियों की अनुमति के समर्थकों संग बड़ी बैठकें की और कोविड-19 प्रोटोकोल का उल्लंघन के साथ ही आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई। जिसके साक्षय कई लोगों द्वारा पुलिस को प्रस्तुत किए गए थे। मामले की जांच पड़ताल करने के बाद उक्त दोनों पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट पंजीकृत की गई है और दोनों ही प्रत्याशियों को हिदायत भी दी गई है।
वही मुकदमा लिखे जाने के बाद कांग्रेसी प्रत्याशी उषा रानी कोरी ने बताया कि कानपुर आउटर पुलिस भाजपा की एजेंट है और पक्षपात ढंग से काम कर जनता से अपना भरोसा खो बैठी है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपाई रहे शिवकुमार बेरिया ने सपा को बताया गुंडों की पार्टी

भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता में बिल्हौर विधायक ने किया टॉप

फोटो खिंचाते भाजपा संग, दम सपा में लगाएं, नज़र बसपा पर

उत्तर प्रदेश की बिल्हौर विधानसभा के अब तक हुए विधायक

सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र कटियार ने भाजपा ज्वाइन की, साइकिल की सवारी छोड़ी

भाजपा के रिट्वीट से सपा की रचना सिंह देश भर में सुर्खियों में आईं

बिल्हौर में जीत को क्षेत्रीय क्षत्रपों ने भी झोंकी ताकत

चुनावी भागदौड़ के बाद प्रत्याशियों ने परिवार संग गुजारा दिन

सपा ने बिल्हौर की बेटी रचना को दिया टिकट, बाहरी प्रत्याशियों में खलबली