भाजपा आकांक्षा पेटी: छुट्टा पशु और भाजपा विधायक से वोटर नाखुश


राहुल त्रिपाठी
उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा के चुनाव में मतदाताओं की नब्ज टटोलने के लिए भाजपा के द्वारा प्रत्येक विधानसभा में आकांक्षा पेटी लगवाई गई थी। इसी क्रम के अंतर्गत बिल्हौर विधानसभा सुरक्षित 209 में कुल 77 पेटी भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा जगह-जगह पर लगाई गई थी। आकांक्षा पेटीयो में बिल्हौर विधानसभा के करीब 17 से 18000 लोगों ने अपने पत्र लिख कर डाले हैं। भाजपा के पदाधिकारियों ने खुलकर तो कुछ नहीं बताया, लेकिन नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आकांक्षा पेटी में भाजपा की छवि को सर्वाधिक नुकसान पहुंचाने का श्रेय स्थानीय मतदाताओं ने छुट्टा पशुओं को बताया है, स्थानीय मतदाताओं का आरोप है कि सरकार  द्वारा जो गौ आश्रय स्थल बनाए गए हैं उनका चारा और भवन सब कुछ अधिकारियों के द्वारा चट कर लिया गया है या जबरदस्त घपला किया गया है। इस कारण गांव गांव छुट्टा पशुओं के आतंक से किसान अपनी फसल नहीं बचा पा रहे हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में वोटरों ने गैर दल से आए विधायक भगवती सागर को भाजपा से जीत दिलाने और वर्ष 2022 के चुनाव में फिर से उनके पार्टी छोड़ने को लेकर भी सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों ने भगवती प्रसाद को आड़े हाथों लेते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही कई मतदाताओं ने भी बिकरु कांड सहित पंचायत चुनाव में भाजपा की कथनी करनी को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। आकांक्षा पेटी में आए बिल्हौर के मतदाताओं के सुझाव जल्दी लखनऊ स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय भेज दिए जाएंगे। वहीं बिल्हौर विधानसभा में अभी तक किसी भी प्रत्याशी का नाम पार्टी के द्वारा घोषित नहीं किया गया है। जबकि बिल्हौर विधानसभा में 20 फरवरी 2022 को तीसरे चरण में चुनाव होना तय हैं।

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपाई रहे शिवकुमार बेरिया ने सपा को बताया गुंडों की पार्टी

भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता में बिल्हौर विधायक ने किया टॉप

फोटो खिंचाते भाजपा संग, दम सपा में लगाएं, नज़र बसपा पर

उत्तर प्रदेश की बिल्हौर विधानसभा के अब तक हुए विधायक

सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र कटियार ने भाजपा ज्वाइन की, साइकिल की सवारी छोड़ी

भाजपा के रिट्वीट से सपा की रचना सिंह देश भर में सुर्खियों में आईं

बिल्हौर में जीत को क्षेत्रीय क्षत्रपों ने भी झोंकी ताकत

चुनावी भागदौड़ के बाद प्रत्याशियों ने परिवार संग गुजारा दिन

सपा ने बिल्हौर की बेटी रचना को दिया टिकट, बाहरी प्रत्याशियों में खलबली