संदेश

मुकदमा: बिल्हौर के कांग्रेस और आप पार्टी प्रत्याशी पर

चित्र
राहुल त्रिपाठी  उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए पुलिस ने सख्ती और बड़ा दी है। बिल्हौर 209 सुरक्षित विधानसभा में कांग्रेस द्वारा घोषित प्रत्याशी ऊषारानी कोरी और आम आदमी पार्टी के घोषित प्रत्याशी सत्येंद्र सुनकर पर कोतवाली पुलिस ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अफसरों का कहना है कि उक्त दोनों प्रत्याशियों ने बिना निर्वाचन अधिकारियों की अनुमति के समर्थकों संग बड़ी बैठकें की और कोविड-19 प्रोटोकोल का उल्लंघन के साथ ही आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई। जिसके साक्षय कई लोगों द्वारा पुलिस को प्रस्तुत किए गए थे। मामले की जांच पड़ताल करने के बाद उक्त दोनों पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट पंजीकृत की गई है और दोनों ही प्रत्याशियों को हिदायत भी दी गई है। वही मुकदमा लिखे जाने के बाद कांग्रेसी प्रत्याशी उषा रानी कोरी ने बताया कि कानपुर आउटर पुलिस भाजपा की एजेंट है और पक्षपात ढंग से काम कर जनता से अपना भरोसा खो बैठी है

भाजपा आकांक्षा पेटी: छुट्टा पशु और भाजपा विधायक से वोटर नाखुश

चित्र
राहुल त्रिपाठी उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा के चुनाव में मतदाताओं की नब्ज टटोलने के लिए भाजपा के द्वारा प्रत्येक विधानसभा में आकांक्षा पेटी लगवाई गई थी। इसी क्रम के अंतर्गत बिल्हौर विधानसभा सुरक्षित 209 में कुल 77 पेटी भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा जगह-जगह पर लगाई गई थी। आकांक्षा पेटीयो में बिल्हौर विधानसभा के करीब 17 से 18000 लोगों ने अपने पत्र लिख कर डाले हैं। भाजपा के पदाधिकारियों ने खुलकर तो कुछ नहीं बताया, लेकिन नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आकांक्षा पेटी में भाजपा की छवि को सर्वाधिक नुकसान पहुंचाने का श्रेय स्थानीय मतदाताओं ने छुट्टा पशुओं को बताया है, स्थानीय मतदाताओं का आरोप है कि सरकार  द्वारा जो गौ आश्रय स्थल बनाए गए हैं उनका चारा और भवन सब कुछ अधिकारियों के द्वारा चट कर लिया गया है या जबरदस्त घपला किया गया है। इस कारण गांव गांव छुट्टा पशुओं के आतंक से किसान अपनी फसल नहीं बचा पा रहे हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में वोटरों ने गैर दल से आए विधायक भगवती सागर को भाजपा से जीत दिलाने और वर्ष 2022 के चुनाव में फिर से उनके पार्टी छोड़ने को लेकर भी सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों न...

उत्तर प्रदेश की बिल्हौर विधानसभा के अब तक हुए विधायक

चित्र
राहुल त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में बिल्हौर निर्वाचन क्षेत्र का भी महत्वपूर्ण स्थान रहा है, अब जब सभी विधानसभा के लिए विधायकों को चुनने की का बिगुल बज चुका है। ऐसे में बिल्हौर विधानसभा 209 सुरक्षित की पूर्व विधायक भी अब चर्चा में आ गए हैं। बिल्हौर में अब तक कुल 17 विधायक बनकर विधानसभा पहुंच चुके हैं। इनमें सर्वाधिक 5 बार मोतीलाल देहलवी बिल्हौर से जीतकर विधायक बने हैं। *********************************************************************** चुनावी वर्ष                    सदस्य                                     राजनीतिक दल     1957                    ब्रिज रानी देवी                             भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस     1957...

बिल्हौर की जनता करे पुकार, क्षेत्रीय विधायक चाहिए इसबार

चित्र
राहुल त्रिपाठी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है कानपुर नगर जनपद के बिल्हौर में भी यही हाल है। बिल्हौर जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर सुरक्षित बिल्हौर विधानसभा से अभी तक पहली मर्तबा बृजरानी देवी को मनोनयन से शेष 16 विधायकों को यहां की जनता ने लोकतांत्रिक ढंग से चुनकर विधानसभा भेजा, लेकिन कुल 17 विधायकों में से एक भी विधायक बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र का निवासी नहीं है।                    आरक्षण और बाहरी प्रत्याशी के बोझ से बिल्हौर में विकास की रफतार पड़ी धीमी                     बाहर से आए दावेदार प्रत्याशी बने और जनता का विश्वास जीतकर विधायक बने, यह प्रक्रिया आजादी के बाद से अभी तक लगातार जारी है। बिल्हौर विधानसभा का कई बार परिसीमन हुआ, लेकिन आरक्षण की व्यवस्था जस की तस है और तो और बिल्हौर से सटी रसूलाबाद, कन्नौज की सीटें भी सुरक्षित हैं, जबकि चौबेपुर विधानसभा समाप्त होकर बिठूर सामान्य सीट हो चुकी है। बिल्हौर की जनता को आजतक नहीं मिल सक...

बिल्हौर विधानसभा से भाजपा के 6 व सपा के 20 उम्मीदवारों की सूची भेजी गई

चित्र
  राहुल त्रिपाठी  बिल्हौर भाजपा कानपुर ग्रामीण में आने वाली ‌तीन विधानसभा क्षेत्रों से जिलाध्यक्ष यानि संगठन की ओर से 5-5 प्रत्याशियों की सूची क्षेत्रीय कार्यालय के मार्फत दिल्ली और प्रदेश कार्यालय को भेजी गई हैं। भाजपा कानपुर ग्रामीण ने 22 जनवरी तक बिल्हौर, बिठूर और घाटमपुर विधानसभा के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाने का भी दावा किया है। भाजपा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष ‌कृष्ण मुरारी शुक्ल ने बताया कि पार्टी की आंतरिक लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत विधानसभा से चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों से आवेदन लेकर क्षेत्रीय कार्यालय भेजे गए हैं। मेरे द्वारा बिल्हौर से 6, बिठूर से 5 और घाटमपुर से 5 दावेदारों के नाम सूचीवद्घ कर क्षेत्रीय कार्यालय के मार्फत दिल्ली राष्ट्रीय और प्रादेशिक कार्यालय लखनऊ भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि अंतिम निर्णय चुनाव समिति का ही होगा। पैनल द्वारा तय किया गया प्रत्याशी ही मान्य होगा। प्रत्याशियों के नाम 22 जनवरी तक आने की पूरी संभावना है।  -----------------------------------------------------------------  चरणवद्घ ढंग से जारी होगी सपा की प्रत्या...

चुनाव में गोली चलाने वाले ग्राम प्रधान को पुलिस ने भेजा जेल

चित्र
राहुल त्रिपाठी बिल्हौर कोतवाली के गदनपुर आहार गांव में वर्ष 2021 में पंचायत चुनाव से ठीक पहले गांव में वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबाजी के आरोपी वर्तमान ग्राम प्रधान पृथ्वीराज को पुलिस ने पीड़ित युवक की गवाही पर गिरफ्तार कर जेल भेजा है। ग्राम प्रधान के विधानसभा चुनाव के ठीक पहले जेल जाने की घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं हैं। इंस्पेक्टर बिल्हौर गनेश प्रसाद ने बताया कि 2021 की शुरुआत में पंचायत चुनाव से पहले जीतू और पृथ्वीराज के मध्य पंचायत चुनाव को लेकर कहासुनी के बाद गोली बाजी हो गई थी। इसमें जीतू को गोली लगी थी। जीतू द्वारा पृथ्वीराज और अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी कोतवाली में दर्ज की गई थी। पुलिस जांच पड़ताल में पीड़ित जीतू ने पृथ्वीराज द्वारा ही गोली मारने मारने का बयान दिया था। वहीं पचायत चुनाव में पृथ्वीराज ने जीत हुई थी। अब विधानसभा चुनाव में कोई अड़ंगा न फंसे इसी को ध्यान में रखते हुए ग्राम प्रधान पृथ्वीराज को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है। वही ग्राम प्रधान के परिजनों ने बताया कि पुलिस द्वारा उन्हें बाइक पकड़े जाने की सूचना देकर बुलाया गया था और तमंचा सहित ...

भाजपा के रिट्वीट से सपा की रचना सिंह देश भर में सुर्खियों में आईं

चित्र
राहुल त्रिपाठी सुरक्षित 209 बिल्हौर विधानसभा में अभी तक समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है, लेकिन भाजपा के 1 राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा सपा नेत्री रचना सिंह के एक पुराने ट्वीट को भाजपा टि्वटर हैंडल और अपने टि्वटर हैंडल पर रिट्वीट के बाद रचना सिंह को एक बार फिर से सुर्खियों में ला दिया है। पूरा मामला यह है कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने बिल्हौर विधानसभा से टिकट मांग रहे सपा नेत्री रचना सिंह के एक कई माह पुराने वीडियो ट्वीट को रिड्यूट कर 16 जनवरी को मामले को तूल पकड़ा दिया। कुछ ही देर में सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चैनलों पर रचना सिंह छा गई। धीरे धीरे कर सभी राष्ट्रीय चैनलों पर रचना सिंह की फोटो, वीडियो और बयान चलने लगे। मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला ने पूरे मामले पर कोई बात न करते हुए समाजवादी पार्टी को जनविरोधी करार देते हुए मामले से ही किनारा कर लिया और समाजवादी पार्टी और उनके नेता पदाधिकारियों की प्रवृत्ति को राष्ट्र विरोधी बताया। उधर सपा नेत्री रचना सिंह ने बताया कि भाजपा और उनके पदाधिकारियों के ...

भाजपा से सपा में गए भगवती सागर की गाड़ी को पुलिस ने पकड़ा

चित्र
राहुल त्रिपाठी  सुरक्षित 209 बिल्हौर विधानसभा में भाजपा का कमल खिलाने वाले भगवती प्रसाद सागर अब जब भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए हैं तब पुलिस की नजर भी उन पर टेढ़ी हो गई है। नया मामला उस समय प्रकाश में आया जब 16 जनवरी 2022 को उनकी कार को पुलिस ने विधायक जी के घर के समीप ही उस समय पकड़ लिया, जब उनकी कार अपने घर की ओर जा रही थी, सूत्रों की माने तो सपा में शामिल होने के बाद भगवती प्रसाद सागर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुलिस सिपाहियों की मानें तो कार में कोई भी आपत्तिजनक चीजें नहीं मिली है, लेकिन योग करने की एक चटाई और एक योग गुरु के मंजन और कई खाने पीने की चीजें मिली हैं। कार पकड़ने का पूरा वीडियो देखें नोट- यह बातचीत से उपजे विचार हैं,इसका उद्देश्य मात्र सूचनाओं का आदान-प्रदान और चुनाव के प्रति जानकारी देना है। इसका किसी भी दल, प्रत्याशी, क्षेत्र से कोई लेना देना नहीं है। आपके सुझाव को इसमें सदैव पिरोया जा सकता है। इसलिए आपके सुझाव प्रार्थनीय हैं। आप अपने सुझाव 9305029350 और कमेंट करके दे सकते हैं।

भगवती सागर के विरोध में आए घाटमपुर के सपा समर्थक

चित्र
राहुल त्रिपाठी   बिल्हौर विधानसभा में कमल खिलाने वाले भगवती प्रसाद सागर अब जब समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं और घाटमपुर से टिकट मांग रहे हैं, ऐसे में घाटमपुर के पुराने समाजवादी पार्टी समर्थकों और पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर उन्हें घाटमपुर से किसी भी दशा में टिकट न दिए जाने का पत्र लिखकर अपना विरोध जता दिया है। राजू वर्मा और कई अन्य पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी को भेजें पत्र में भगवती सागर को टिकट दिए जाने की दशा में घाटमपुर के सपा समर्थकों में रोष और विद्रोह की स्थिति पैदा हो जाने की बात कही गई है। मालूम रहे कि जब से भगवती प्रसाद सागर समाजवादी पार्टी ज्वाइन की है तब से बिल्हौर में भी उनका विरोध मुखर होकर भाजपाई करने लगे हैं। नोट- यह बातचीत से उपजे विचार हैं,इसका उद्देश्य मात्र सूचनाओं का आदान-प्रदान और चुनाव के प्रति जानकारी देना है। इसका किसी भी दल, प्रत्याशी, क्षेत्र से कोई लेना देना नहीं है। आपके सुझाव को इसमें सदैव पिरोया जा सकता है। इसलिए आपके सुझाव प्रार्थनीय हैं। आप अपने सुझाव 9305029350 और कमे...

बिल्हौर: कार्यवाही के भय से माया-डिंपल का जन्मदिन नहीं मना रहे

चित्र
राहुल त्रिपाठी  सुरक्षित 209 बिल्हौर विधानसभा में 15 जनवरी को मनाए जाने वाले बसपा सुप्रीमो मायावती और पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी व पूर्व सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन उनके पार्टी के पदाधिकारी, समर्थक और दावेदार आचार संहिता और निर्वाचन अधिकारियों की कार्रवाई भय के कारण नहीं मना पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर ही पुरानी फोटो पोस्ट कर कई पदाधिकारी-समर्थक और हितैषी अपने को माया और डिंपल का करीबी बताकर इतिश्री में लगे हुए हैं। मालूम रहे कि 20 फरवरी 2022 को तीसरे चरण के अंतर्गत बिल्हौर विधानसभा में मतदान होना है। बहुजन समाज पार्टी ने मधु गौतम को चुनावी मैदान में उतार दिया है जबकि समाजवादी पार्टी के द्वारा अभी तक किसी भी प्रत्याशी को लांच नहीं किया गया है। इस कारण संगठन के पदाधिकारी धनाभाव, आचार संहिता और कानूनी कार्रवाई के भय से अपने नेताओं का जन्मदिन मनाने से भी कतरा रहे हैं। केंद्रीय कार्यालय, चुनाव कार्यालय, पार्टी पदाधिकारियों के कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है। वैसे आम दिनों में इन कार्यालयों में कई केक गुब्बारे और मिठाइयों के बढ़ने का सिलस...

बिल्हौर भाजपा विधायक भगवती सागर समाजवादी पार्टी में शामिल

चित्र
राहुल त्रिपाठी   बीते करीब 5 दिनों से पार्टी छोड़ने और समाजवादी पार्टी में शामिल होने की चर्चाओं के बीच शुक्रवार को 209 बिल्हौर सुरक्षित विधानसभा के वर्तमान भाजपा विधायक भगवती प्रसाद सागर ने लखनऊ की एक वर्चुअल जनसभा में अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली। स्वामी प्रसाद मौर्य ने भगवती प्रसाद सागर का नाम सबसे पहले लेते हुए उनके समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। मंच पर मौजूद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ ही कई अन्य भाजपाई विधायकों ने सपा की शपथ ली, और लाल रंग की पगड़ी पहनी, लेकिन संत गाडगे के सच्चे भक्त पूर्व मंत्री व विधायक भगवती प्रसाद सागर ने बिना पगड़ी पहन कर ही समाजवादी पार्टी की सदस्यता हासिल की। अभी तक भगवती प्रसाद सागर और समाजवादी पार्टी की ओर से उनके या उनके पुत्र अनुराग सागर के विधानसभा चुनाव में उतरने और किस निर्वाचन क्षेत्र से टिकट मिलेगी, इसको लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। ध्यान रहे कि भगवती सागर योग में पारंगत है जबकि उनका बेटा पतंजलि जो रामदेव द्वारा संचालित संस्था है के उत्...

बिल्हौर की टिकट को लेकर भाजपा-अपना दल में पक रही खिचड़ी

चित्र
राहुल त्रिपाठी  सुरक्षित 209 बिल्हौर विधानसभा में अभी तक भाजपा और समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी और अपना दल के मध्य इस सीट पर प्रत्याशी उतारने को लेकर खिचड़ी पक रही है। प्रादेशिक स्तर पर भाजपा और अपना दल में हुए तालमेल के बाद इस सुरक्षित बिल्हौर विधानसभा सीट के अपना दल के खाते में जाने की भी चर्चाएं हैं। भाजपा के एक पूर्व प्रत्याशी के पुत्र को रसूलाबाद सुरक्षित सीट भेजे जाने की बातें भी सामने आ रही हैं। मालूम रहे कि कृष्णा पटेल के समाजवादी पार्टी के निकट देख भाजपा द्वारा बिल्हौर विधानसभा के करीब 30 से 40,000 कटियार वोटरों को लुभाने के लिए संगठन लगातार सामंजस्य बिठाकर सर्वमान्य प्रत्याशी को मैदान में उतारकर चुनाव लड़ने की रणनीति पर अंदर ही अंदर काम कर रहे हैं। कई प्रत्याशियों ने बातचीत में बताया कि 22 जनवरी से लेकर 25 जनवरी तक बिल्हौर विधानसभा के लिए भाजपा अपने प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है। भाजपा के जिला स्तरीय पदाधिकारी ने एक दर्जन प्रत्याशियों के नाम क्षेत्रीय पदाधिकारियों को भेजे थे, जहां से सूचना मि...

सत्येंद्र कोरी होंगे आप पार्टी के बिल्हौर विधायक प्रत्याशी

चित्र
राहुल त्रिपाठी  बसपा कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी सुरक्षित 209 बिल्हौर विधानसभा से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है कानपुर मंडल चुनाव प्रभारी नितिन त्यागी ( विधायक लक्ष्मी नगर ) दिल्ली, ने गुरुवार को बिल्हौर विधानसभा में चुनाव समीक्षा बैठक की। नितिन त्यागी ने इसमे विधानसभा प्रभारी सतेंद्र कोरी की समीक्षा हुई और दिल्ली मॉडल को कार्यकर्ताओं समर्थकों और पार्टी पदाधिकारियों से रूबरू कराया। आम आदमी पार्टी ने जिला पंचायत के चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया था। बिल्हौर विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बैठक के दौरान संजय कठेरिया, गिरजा यादव, मिठूलाल, पंकज राठौर, प्रत्यूष श्रीवास्तव, अजात शत्रु, अनिल यादव, राजेन्द्र कुमार, सर्वेश श्रीवास्तव, राजेन्द्र कुमार, दीपक सैनी, दीपक कुमार, अशोक कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। नोट- यह बातचीत से उपजे विचार हैं,इसका उद्देश्य मात्र सूचनाओं का आदान-प्रदान और चुनाव के प्रति जानकारी देना है। इसका किसी भी दल, प्रत्याशी, क्षेत्र से कोई लेना देना नहीं है। आपके सुझाव को इसमें सदैव पिरोया जा सकता है। इसलिए आपके सुझाव ...

ओवैसी के एआईएमआईएम पार्टी को बिल्हौर में मुस्लिम प्रत्याशी की तलाश

चित्र
राहुल त्रिपाठी विधानसभा चुनावों को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के आसुउद्दीन ओवैसी उत्तर प्रदेश में लगातार सक्रिय हैं अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए वह लगातार नीत रणनीति और दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं। विश्वस्त सूत्रों की माने तो बिल्हौर में मुस्लिमों का करीब 25 से 30,000 वोट लेने के लिए उक्त पार्टी लगातार प्रत्याशी की तलाश में है, लेकिन ओवैसी के दल का संगठन जनपद में ना होने के कारण उन्हें कद्दावर प्रत्याशी ढूंढने में समस्या हो रही है सूत्रों का दावा है कि चुनाव खर्च के साथ ही पार्टी के कई पदाधिकारी सांसद विधायक चुनाव प्रचार के लिए आएंगे लेकिन विधानसभा के लिए कोई प्रत्याशी ना मिलने के कारण अभी तक ओवैसी की पार्टी का कोई पदाधिकारी और प्रत्याशी सामने नहीं आ सका है राजनीति से जुड़े लोगों का दावा है कि ओवैसी द्वारा मुस्लिम प्रत्याशी के चुनाव मैदान में उतार दिए जाने से समाजवादी पार्टी को खासा नुकसान होगा। जबकि भाजपा को इसका सीधा लाभ होगा। क्षेत्र के एलियासपुर, मकनपुर, बारंडा, हलपुरा, सरैया, गूँजेपुर, शिवराजपुर, नगर पालिका बिल्हौर, नगर पंचायत शिवराजपुर, चौबेपुर, विसध...

उषा रानी कोरी होंगी बिल्हौर की कांग्रेस प्रत्याशी

चित्र
राहुल त्रिपाठी  कांग्रेस की शीर्षस्थ प्रियंका गांधी ने सुरक्षित 209 बिल्हौर विधानसभा से बीते कई वर्षों से पार्टी के लिए काम कर रहीं और कानपुर ग्रामीण की पूर्व जिला अध्यक्ष उषा रानी कोरी पर भरोसा जताया है। प्रियंका गांधी ने उषा रानी कोरी को बिल्हौर विधानसभा से मैदान में उतारकर कोरी वोटों पर सेंधमारी की रणनीति बनाई है।  मालूम है कि इससे पहले प्रियंका गांधी 40 परसेंट से अधिक महिलाओं को विधानसभा की टिकट दिए जाने की बात कहते हुए लड़की मुंह सकती हूं का नारा दे चुकी है। उषा रानी कोरी के बिल्हौर विधानसभा से टिकट मिलने पर उनके समर्थकों और पुराने कांग्रेसियों में खुशी की लहर है। मालूम है कि बिल्हौर विधानसभा में कांग्रेसका आधार वोट 25,000 से अधिक है अब देखना होगा कि आने वाले मतदान और नतीजों में कांग्रेश का हाथ का करिश्मा दिखाता है। ------------------------- ऊषा रानी कोरी एक नज़र में प्रत्याशी- विधान सभा 209 बिल्हौर पति का नाम श्री लखन व्यवसाय सरकारी नौकरी पद: वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान-कानपुर स्थाई निवास ग्राम : गोडरा, पोस्ट-बीरामऊ, ब्लाक-शि...

बिल्हौर विधानसभा: देवेश कोरी ने भाजपा के दावेदार प्रत्याशियों की बढ़ाई चिंता

चित्र
राहुल त्रिपाठी  बीते कई वर्षों से 209 सुरक्षित बिल्हौर विधानसभा में अपने दावेदारी के लिए संगठन, सहयोगी संगठनों, पार्टी के कार्यक्रमों में दमखम लगाए प्रत्याशियों को चुनाव से ठीक पहले पैराशूट से आए दावेदारों के कारण मानसिक पीड़ा हो रही है। बीते 10 वर्षों से बिल्हौर विधानसभा से टिकट मांग रहे कई दावेदार नए पैराशूट प्रत्याशियों को देखकर पार्टी के कार्यक्रमों में आपा भी खो चुके हैं। ऐसे में जब बिल्हौर विधान सभा में तीसरे चरण में मतदान होना है, ऐसे में कानपुर ग्रामीण के पूर्व जिलाध्यक्ष और वर्तमान में प्रदेश मंत्री देवेश कोरी के बिल्हौर में एकाएका प्रकट हो ने से बीते कई वर्षों से पार्टी में टिकट के लिए जोर लगाए अन्य दावेदारों का सिस्टम बिगाड़ रहा है। बाहरी-क्षेत्रीय द्वंद में फंसे कई दावेदार पहले से ही परेशान थे, लेकिन एकाएक देवेश कोरी के आने से ऐसे दावेदारों की समस्या और बढ़ा दी है और वाद-विवाद बकैती की स्थिति बनती जा रही है। बीते कई वर्षों से पार्टी के लिए काम कर रहे दावेदार प्रत्याशियों का दावा है कि देवेश कोरी संगठन के काबिल हो सकते है पर बिल्हौर विधानसभा में उनका कोई जनाधार नहीं है। ...

भाजपा से इस्तीफा देने वाले भगवती सागर के घाटमपुर से लड़ने की चर्चा

चित्र
राहुल त्रिपाठी  209 बिल्हौर विधानसभा में वर्ष 2017 में कमल खिलाने वाले भगवती प्रसाद सागर 11 जनवरी को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजें इस्तीफा पत्र के बाद जिस पार्टी में वह जा रहे हैं वहां के राष्ट्रीय अध्यक्ष से घाटमपुर विधानसभा से टिकट मांग रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भगवती सागर लगातार बहुजन हिताय के पक्ष में भाजपा को कोस कर नई पार्टी में अपने नम्बर बढ़ाते नजर आ रहे हैं। बुधवार को पूरे दिन भगवती सागर के सपा यानी समाजवादी पार्टी में जाने और घाटमपुर सुरक्षित सीट से टिकट मांगने की चर्चा रही। स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अभी तक उनके किसी भी दल में जाने की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही भाजपा के द्वारा उनके इस्तीफे को स्वीकार किए जाने की पुष्टि की गई है। ------------------------- सुनो जब मैं बोलूं तब सौ गाड़ियों से समर्थकों संग आना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिल्हौर विधानसभा में विधायक भगवती सागर द्वारा कई ऐसे कट्टर समर्थकों पर सूचना दी गई है कि जब मैं नई पार्टी ज्वाइन कर लूं और मेरा टिकट फाइनल हो जाए, तब आप स...

दावेदारों के हाल:-लखनऊ में डाला डेरा, टिकट होगा सिर्फ मेरा

चित्र
राहुल त्रिपाठी  209 बिल्हौर विधानसभा सुरक्षित में तीसरे चरण में चुनाव होना है। अभी तक बसपा को छोड़कर भाजपा और सपा ने यहां पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। इसलिए इन दोनों राजनीतिक दलों के दर्जनों दावेदार प्रत्याशी अपनी-अपनी टिकट के लिए कानपुर, लखनऊ दिल्ली तक की दौड़ लगाकर संगठन के पदाधिकारियों के चरण वंदन करने में जुटे हैं। भाजपा में जहां बड़े-बड़े उपहार एक हिंदूवादी संगठन और पार्टी पदाधिकारियों को भेंटकर उनसे मिलने की जद्दोजहद में है,  वहीं दावेदार अपने निर्वाचन क्षेत्र में आकर छुट भैया नेता, पार्टी पदाधिकारियों, समर्थकों और मतदाताओं को स्वयं का टिकट ही मिलने का दावा करते नहीं थक रहे हैं।             उधर समाजवादी पार्टी के कई दावेदार प्रत्याशी लखनऊ स्थित अपने कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने और प्रदेश अध्यक्ष से टिकट का आश्वासन मिलने पर ही लौटने का दावा कर रहे हैं। और मोबाइल पर मुझे इसकी सूचना भी देते नहीं थक रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के राम लखन गौतम, रचना सिंह, राजेश कोरी आदि प्रत्याशी बीते ...

बिल्हौर के भाजपा विधायक का पार्टी से इस्तीफा: सूत्र

चित्र
राहुल त्रिपाठी  बहुजन समाज पार्टी छोड़कर साल 2017 में बिल्हौर 209 सुरक्षित विधानसभा में भाजपा का कमल खिलाने वाले भगवती प्रसाद सागर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने श्रम,सहकारिता मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ अपना इस्तीफा राजभवन भेजा है। वह बीते कई वर्षों से पार्टी के अंदर घुटन महसूस कर रहे थे। वह अपने कद के अनुसार पार्टी में स्थान के लिए लगातार प्रयासरत थे, लेकिन कद और सम्मान सहित मंत्री पद न मिलने से आहत भगवती प्रसाद सागर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह मऊरानीपुर और बिल्हौर से स्वयं या फिर अपने पुत्र अनुराग सागर के साथ चुनाव मैदान में आ सकते हैं। भाजपा से भगवती सागर बीते कई माह से पार्टी के कार्यक्रमों से भी पूरी तरह नदारद थे। बिल्हौर में पंचायत चुनाव ब्लॉक प्रमुख चुनाव, जिला पंचायत चुनाव में उनकी अनुपस्थित से क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में भी भारी रोष उनके प्रति देखा गया है। भगवती सागर के समाजवादी पार्टी में जाने की प्रबल संभावना उनके समर्थक जता रहे हैं। https://www.facebook.com/bhagwatiprasad.sagar.1/vide...

अरुणा कोरी का चुनाव मैदान: न पार्टी न निशान

चित्र
राहुल त्रिपाठी  बिल्हौर विधानसभा से 2012 से 17 तक विधायक रही और अखिलेश यादव की सरकार में 5 वर्षों तक सांस्कृतिक राज्यमंत्री रहने वाली अरुणा कोरी एक बार फिर से मतदाताओं के बीच विधानसभा चुनाव की आहट के बाद आ गई हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र से अपना भाग्य आजमाया था। उस समय अखिलेश यादव और शिवपाल यादव में बटी समाजवादी पार्टी में वह शिवपाल के साथ खड़ी दिख रही थी। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद समाजवादी पार्टी से अलग हुए शिवपाल यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन किया था। जिसके बाद अरुणा कोरी भी प्रसपा में शामिल हो गई थी और लोकसभा चुनाव में वह मिश्रिख लोकसभा से पूरे दमखम से चुनाव भी लड़ी थी लेकिन उन्हें सीमित वोट ही प्राप्त हो सके थे। अब जब विधानसभा चुनाव सर पर हैं तब एक बार फिर से अरुणा कोरी अपने समर्थकों संग बिल्हौर, शिवराजपुर, चौबेपुर और अन्य इलाकों में प्रचार प्रसार कर रही हैं, लेकिन अरुणा कोरी किस दल से चुनाव मैदान में आएंगी इसको लेकर समर्थकों और मतदाताओं में असमंजस की स्थिति है। उनकी चुनाव प्रचार सामग्री में भी अभी तक किसी भी दल का राजन...

बिल्हौर विधानसभा के स्थानीय मुद्दे गए भूल, दावेदार अपनी-अपनी पार्टियों वायदे को दिए तूल

चित्र
राहुल त्रिपाठी   बिल्हौर विधानसभा के चुनाव अब नजदीक है निर्वाचन आयोग द्वारा तृतीय चरण में 20 फरवरी 2022 को यहां मतदान की योजना बनाई गई है, लेकिन अभी तक किसी भी दावेदार प्रत्याशी ने बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के लिए अपना स्थानीय एजेंडा प्रस्तुत नहीं किया है और अपनी-अपनी पार्टियों के प्रादेशिक एजेंडे पर ही वह अपनी राजनीति चमका रहे हैं। कुछ दावेदार तो जातीय आंकड़े भुनाने पर जोर दे रहे हैं, जबकि कुछ अपने दमखम और अकूत संपत्ति, पद प्रतिष्ठा को दांव पर लगाकर विधानसभा जाने की रण नीति बना रहे हैं। भाजपा और सपा ने अभी तक अपने प्रत्याशी के नाम घोषित नहीं किए हैं, लेकिन बसपा द्वारा बिल्हौर विधानसभा से मधु गौतम को प्रत्याशी बना दिया गया है। मधु गौतम अपनी पार्टी के परंपरागत वोट सहित बिरादरी मतदाताओं को लुभाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हैं। मधु ने भी अभी तक अपना स्थानीय एजेंडा मतदाताओं और क्षेत्रीय जनता को नहीं बताया है। उनके पास अपने बिरादरी के वोटों के लिए क्या एजेंडा है इसका कोई खाका नहीं है। भाजपा के दावेदार विधानसभा प्रत्याशी सियाराम कटेरिया बीते कई वर्षों से बिल्हौर को जिला बनाने, यहां राज...

दावेदारों की गुहार भगवान तुम्हारा सहारा, दिला दो बिल्हौर से टिकट

चित्र
राहुल त्रिपाठी  निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश में चुनाव का ऐलान कर दिया गया है,लेकिन अभी मुख्य राजनीतिक दल भाजपा और सपा द्वारा अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है। जबकि सुरक्षित 209 बिल्हौर विधानसभा में बीते करीब तीन-चार वर्षों से बड़ी संख्या में दावेदार एड़ी चोटी का जोर लगाए हैं। ऐसे में चुनाव की तारीख तय होने के बाद लाखों रुपए खर्च कर छोटे बड़े पदाधिकारियों को साध रहे प्रत्याशियों की धड़कन और तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी में जहां 20 से अधिक दावेदार हैं वहीं भाजपा में 1 दर्जन से अधिक दावेदार अपने टिकट के लिए दम भर रहे हैं, लेकिन अभी तक सपा और भाजपा के आलाकमान ने किसी भी प्रत्याशी का नाम बिल्हौर विधानसभा के लिए स्पष्ट नहीं किया है। ऐसे में सभी प्रमुख दावेदार अब भगवान की शरण में टिकट के लिए लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। कई दावेदार सुबह, दोपहर, शाम प्रमुख मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना कर विधायकी की टिकट की गुजारिश अपने इष्ट भगवान से कर रहे हैं। कुछ उपवास रखकर आराधना कर रहे हैं, जबकि कई प्रत्याशी टोना टोटका के माध्यम से कई मालाएं, अंगूठी और विशेष रंग के कपड़े भी धारण कर रहे है...