बिल्हौर की टिकट को लेकर भाजपा-अपना दल में पक रही खिचड़ी

राहुल त्रिपाठी 
सुरक्षित 209 बिल्हौर विधानसभा में अभी तक भाजपा और समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी और अपना दल के मध्य इस सीट पर प्रत्याशी उतारने को लेकर खिचड़ी पक रही है। प्रादेशिक स्तर पर भाजपा और अपना दल में हुए तालमेल के बाद इस सुरक्षित बिल्हौर विधानसभा सीट के अपना दल के खाते में जाने की भी चर्चाएं हैं। भाजपा के एक पूर्व प्रत्याशी के पुत्र को रसूलाबाद सुरक्षित सीट भेजे जाने की बातें भी सामने आ रही हैं। मालूम रहे कि कृष्णा पटेल के समाजवादी पार्टी के निकट देख भाजपा द्वारा बिल्हौर विधानसभा के करीब 30 से 40,000 कटियार वोटरों को लुभाने के लिए संगठन लगातार सामंजस्य बिठाकर सर्वमान्य प्रत्याशी को मैदान में उतारकर चुनाव लड़ने की रणनीति पर अंदर ही अंदर काम कर रहे हैं। कई प्रत्याशियों ने बातचीत में बताया कि 22 जनवरी से लेकर 25 जनवरी तक बिल्हौर विधानसभा के लिए भाजपा अपने प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है। भाजपा के जिला स्तरीय पदाधिकारी ने एक दर्जन प्रत्याशियों के नाम क्षेत्रीय पदाधिकारियों को भेजे थे, जहां से सूचना मिली है कि कुल छह प्रत्याशियों के नाम ही चुनाव सीमित को भेजे गए हैं। कुल 6 नामों में किनका किनका नाम भेजा गया है इसको लेकर प्रत्याशी तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं, जबकि उनके समर्थक अपना नाम होने की बात कह लगातार जनसंपर्क और पार्टी पदाधिकारियों के इर्द-गिर्द नजर आ रहे हैं।

नोट- यह बातचीत से उपजे विचार हैं,इसका उद्देश्य मात्र सूचनाओं का आदान-प्रदान और चुनाव के प्रति जानकारी देना है। इसका किसी भी दल, प्रत्याशी, क्षेत्र से कोई लेना देना नहीं है। आपके सुझाव को इसमें सदैव पिरोया जा सकता है। इसलिए आपके सुझाव प्रार्थनीय हैं। आप अपने सुझाव 9305029350 और कमेंट करके दे सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपाई रहे शिवकुमार बेरिया ने सपा को बताया गुंडों की पार्टी

भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता में बिल्हौर विधायक ने किया टॉप

फोटो खिंचाते भाजपा संग, दम सपा में लगाएं, नज़र बसपा पर

उत्तर प्रदेश की बिल्हौर विधानसभा के अब तक हुए विधायक

सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र कटियार ने भाजपा ज्वाइन की, साइकिल की सवारी छोड़ी

भाजपा के रिट्वीट से सपा की रचना सिंह देश भर में सुर्खियों में आईं

बिल्हौर में जीत को क्षेत्रीय क्षत्रपों ने भी झोंकी ताकत

चुनावी भागदौड़ के बाद प्रत्याशियों ने परिवार संग गुजारा दिन

सपा ने बिल्हौर की बेटी रचना को दिया टिकट, बाहरी प्रत्याशियों में खलबली