बिल्हौर भाजपा विधायक भगवती सागर समाजवादी पार्टी में शामिल

राहुल त्रिपाठी 
बीते करीब 5 दिनों से पार्टी छोड़ने और समाजवादी पार्टी में शामिल होने की चर्चाओं के बीच शुक्रवार को 209 बिल्हौर सुरक्षित विधानसभा के वर्तमान भाजपा विधायक भगवती प्रसाद सागर ने लखनऊ की एक वर्चुअल जनसभा में अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली। स्वामी प्रसाद मौर्य ने भगवती प्रसाद सागर का नाम सबसे पहले लेते हुए उनके समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। मंच पर मौजूद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ ही कई अन्य भाजपाई विधायकों ने सपा की शपथ ली, और लाल रंग की पगड़ी पहनी, लेकिन संत गाडगे के सच्चे भक्त पूर्व मंत्री व विधायक भगवती प्रसाद सागर ने बिना पगड़ी पहन कर ही समाजवादी पार्टी की सदस्यता हासिल की। अभी तक भगवती प्रसाद सागर और समाजवादी पार्टी की ओर से उनके या उनके पुत्र अनुराग सागर के विधानसभा चुनाव में उतरने और किस निर्वाचन क्षेत्र से टिकट मिलेगी, इसको लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। ध्यान रहे कि भगवती सागर योग में पारंगत है जबकि उनका बेटा पतंजलि जो रामदेव द्वारा संचालित संस्था है के उत्पाद बिक्री करते हैं। मालूम रहे है कि गुरुवार 13 जनवरी को भगवती प्रसाद सागर बिल्हौर विधानसभा के विषधन, ककवन, बिल्हौर, मकनपुर सहित कई अन्य इलाकों में जनसंपर्क करते देखे गए थे। सूचना है कि इन इलाकों से बड़ी संख्या में समर्थक लग्जरी गाड़ियों में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से लखनऊ में समाजवादी पार्टी की वर्चुअल रैली में पहुंचे भी हैं।



नोट- यह बातचीत से उपजे विचार हैं,इसका उद्देश्य मात्र सूचनाओं का आदान-प्रदान और चुनाव के प्रति जानकारी देना है। इसका किसी भी दल, प्रत्याशी, क्षेत्र से कोई लेना देना नहीं है। आपके सुझाव को इसमें सदैव पिरोया जा सकता है। इसलिए आपके सुझाव प्रार्थनीय हैं। आप अपने सुझाव 9305029350 और कमेंट करके दे सकते हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपाई रहे शिवकुमार बेरिया ने सपा को बताया गुंडों की पार्टी

भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता में बिल्हौर विधायक ने किया टॉप

फोटो खिंचाते भाजपा संग, दम सपा में लगाएं, नज़र बसपा पर

उत्तर प्रदेश की बिल्हौर विधानसभा के अब तक हुए विधायक

सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र कटियार ने भाजपा ज्वाइन की, साइकिल की सवारी छोड़ी

भाजपा के रिट्वीट से सपा की रचना सिंह देश भर में सुर्खियों में आईं

बिल्हौर में जीत को क्षेत्रीय क्षत्रपों ने भी झोंकी ताकत

चुनावी भागदौड़ के बाद प्रत्याशियों ने परिवार संग गुजारा दिन

सपा ने बिल्हौर की बेटी रचना को दिया टिकट, बाहरी प्रत्याशियों में खलबली