ओवैसी के एआईएमआईएम पार्टी को बिल्हौर में मुस्लिम प्रत्याशी की तलाश

राहुल त्रिपाठी
विधानसभा चुनावों को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के आसुउद्दीन ओवैसी उत्तर प्रदेश में लगातार सक्रिय हैं अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए वह लगातार नीत रणनीति और दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं। विश्वस्त सूत्रों की माने तो बिल्हौर में मुस्लिमों का करीब 25 से 30,000 वोट लेने के लिए उक्त पार्टी लगातार प्रत्याशी की तलाश में है, लेकिन ओवैसी के दल का संगठन जनपद में ना होने के कारण उन्हें कद्दावर प्रत्याशी ढूंढने में समस्या हो रही है सूत्रों का दावा है कि चुनाव खर्च के साथ ही पार्टी के कई पदाधिकारी सांसद विधायक चुनाव प्रचार के लिए आएंगे लेकिन विधानसभा के लिए कोई प्रत्याशी ना मिलने के कारण अभी तक ओवैसी की पार्टी का कोई पदाधिकारी और प्रत्याशी सामने नहीं आ सका है राजनीति से जुड़े लोगों का दावा है कि ओवैसी द्वारा मुस्लिम प्रत्याशी के चुनाव मैदान में उतार दिए जाने से समाजवादी पार्टी को खासा नुकसान होगा। जबकि भाजपा को इसका सीधा लाभ होगा। क्षेत्र के एलियासपुर, मकनपुर, बारंडा, हलपुरा, सरैया, गूँजेपुर, शिवराजपुर, नगर पालिका बिल्हौर, नगर पंचायत शिवराजपुर, चौबेपुर, विसधन, आदि इलाकों में बड़ी संख्या में मुस्लिम आबादी निवास करती है।


नोट- यह बातचीत से उपजे विचार हैं,इसका उद्देश्य मात्र सूचनाओं का आदान-प्रदान और चुनाव के प्रति जानकारी देना है। इसका किसी भी दल, प्रत्याशी, क्षेत्र से कोई लेना देना नहीं है। आपके सुझाव को इसमें सदैव पिरोया जा सकता है। इसलिए आपके सुझाव प्रार्थनीय हैं। आप अपने सुझाव 9305029350 और कमेंट करके दे सकते हैं।

टिप्पणियाँ

Unknown ने कहा…
Maknpur me inka kuch nhi hai na hi koi inko cahta hai

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाजपा के रिट्वीट से सपा की रचना सिंह देश भर में सुर्खियों में आईं

विधानसभा बिल्हौर: चुनाव मैदान में उतरे युवा-योग्य और जुझारू प्रत्याशी

सपाई रहे शिवकुमार बेरिया ने सपा को बताया गुंडों की पार्टी

भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता में बिल्हौर विधायक ने किया टॉप

फोटो खिंचाते भाजपा संग, दम सपा में लगाएं, नज़र बसपा पर

सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र कटियार ने भाजपा ज्वाइन की, साइकिल की सवारी छोड़ी

बिल्हौर में जीत को क्षेत्रीय क्षत्रपों ने भी झोंकी ताकत

चुनावी भागदौड़ के बाद प्रत्याशियों ने परिवार संग गुजारा दिन

सपा ने बिल्हौर की बेटी रचना को दिया टिकट, बाहरी प्रत्याशियों में खलबली