बिल्हौर: कार्यवाही के भय से माया-डिंपल का जन्मदिन नहीं मना रहे
राहुल त्रिपाठी
सुरक्षित 209 बिल्हौर विधानसभा में 15 जनवरी को मनाए जाने वाले बसपा सुप्रीमो मायावती और पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी व पूर्व सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन उनके पार्टी के पदाधिकारी, समर्थक और दावेदार आचार संहिता और निर्वाचन अधिकारियों की कार्रवाई भय के कारण नहीं मना पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर ही पुरानी फोटो पोस्ट कर कई पदाधिकारी-समर्थक और हितैषी अपने को माया और डिंपल का करीबी बताकर इतिश्री में लगे हुए हैं। मालूम रहे कि 20 फरवरी 2022 को तीसरे चरण के अंतर्गत बिल्हौर विधानसभा में मतदान होना है। बहुजन समाज पार्टी ने मधु गौतम को चुनावी मैदान में उतार दिया है जबकि समाजवादी पार्टी के द्वारा अभी तक किसी भी प्रत्याशी को लांच नहीं किया गया है। इस कारण संगठन के पदाधिकारी धनाभाव, आचार संहिता और कानूनी कार्रवाई के भय से अपने नेताओं का जन्मदिन मनाने से भी कतरा रहे हैं। केंद्रीय कार्यालय, चुनाव कार्यालय, पार्टी पदाधिकारियों के कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है। वैसे आम दिनों में इन कार्यालयों में कई केक गुब्बारे और मिठाइयों के बढ़ने का सिलसिला सुबह से आरंभ होकर देर शाम तक चलता था, लेकिन शनिवार 15 जनवरी को विधानसभा क्षेत्र में कहीं भी इस प्रकार के जन्मोत्सव कार्यक्रम की सूचना तक नहीं है।
नोट- यह बातचीत से उपजे विचार हैं,इसका उद्देश्य मात्र सूचनाओं का आदान-प्रदान और चुनाव के प्रति जानकारी देना है। इसका किसी भी दल, प्रत्याशी, क्षेत्र से कोई लेना देना नहीं है। आपके सुझाव को इसमें सदैव पिरोया जा सकता है। इसलिए आपके सुझाव प्रार्थनीय हैं। आप अपने सुझाव 9305029350 और कमेंट करके दे सकते हैं।
टिप्पणियाँ