भाजपा आकांक्षा पेटी: छुट्टा पशु और भाजपा विधायक से वोटर नाखुश
राहुल त्रिपाठी उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा के चुनाव में मतदाताओं की नब्ज टटोलने के लिए भाजपा के द्वारा प्रत्येक विधानसभा में आकांक्षा पेटी लगवाई गई थी। इसी क्रम के अंतर्गत बिल्हौर विधानसभा सुरक्षित 209 में कुल 77 पेटी भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा जगह-जगह पर लगाई गई थी। आकांक्षा पेटीयो में बिल्हौर विधानसभा के करीब 17 से 18000 लोगों ने अपने पत्र लिख कर डाले हैं। भाजपा के पदाधिकारियों ने खुलकर तो कुछ नहीं बताया, लेकिन नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आकांक्षा पेटी में भाजपा की छवि को सर्वाधिक नुकसान पहुंचाने का श्रेय स्थानीय मतदाताओं ने छुट्टा पशुओं को बताया है, स्थानीय मतदाताओं का आरोप है कि सरकार द्वारा जो गौ आश्रय स्थल बनाए गए हैं उनका चारा और भवन सब कुछ अधिकारियों के द्वारा चट कर लिया गया है या जबरदस्त घपला किया गया है। इस कारण गांव गांव छुट्टा पशुओं के आतंक से किसान अपनी फसल नहीं बचा पा रहे हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में वोटरों ने गैर दल से आए विधायक भगवती सागर को भाजपा से जीत दिलाने और वर्ष 2022 के चुनाव में फिर से उनके पार्टी छोड़ने को लेकर भी सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों न...