संदेश

चौबेपुर विधानसभा :- रामकुमार की क्या पहचान, लंबा चौड़ा करिया जवान

चित्र
  राहुल त्रिपाठी जब चौबेपुर विधानसभा क्षेत्र हुआ करती थी, पर परिसीमन के बाद चौबेपुर, शिवराजपुर ब्लॉक बिल्हौर में जोड़ दिया गया। वहीं कुछ क्षेत्र बिठूर विधानसभा जबकि कानपुर देहात के गांव रसूलाबाद में जोड़ दिए गए। चौबेपुर विधानसभा के वोटर इधर उधर बांट दिए गए। चौबेपुर विधानसभा से विधायक बनने वाले रामकुमार दीक्षित ने अपने राजनैतिक जीवन में दो बार यहां ये जीत हासिल की। विधानसभा चौबेपुर के मुस्ता गांव निवासी राम कुमार दीक्षित दो बार विधायक चुने गए। शिवराजपुर ब्लाक के मुस्ता गांव में एक साधारण किसान के घर जन्मे स्व0 राम कुमार दीक्षित इमानदारी व विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। 6.5 फुट लंबे भारी भरकम शरीर, श्याम वर्ण की कद काठी उनकी अपनी पहचान थी। उस समय क्षेत्र में एक नारा चर्चित हुआ करता था कि राम कुमार की क्या पहचान, लंबा चौड़ा करिया जवान। दो बार विधायक रहे इसके बाद भी अहंकार उनसे कोसों दूर था, राजनीति में वंशवाद के वह धुर विरोधी थे। तभी उन्होंने अपने दोनों पुत्रों गोपी दीक्षित व अजय दीक्षित को राजनीति से दूर रखा। राजनैतिक सफर 4 फरवरी 1922 को एक साधारण किसान पंडित राम लखन दिक्ष...

बिल्हौर सपा प्रत्याशी रचना सिंह पर उल्लंघन का मुकदमा

चित्र
राहुल त्रिपाठी   सुरक्षित 290 विधानसभा के समाजवादी पार्टी द्वारा घोषित स्थानीय प्रत्याशी रचना सिंह पर भी कोतवाली पुलिस ने निर्वाचन अधिकारियों के आदेश पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन और कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली के दरोगा मुकेश कुमार के अनुसार गुरुवार देर शाम निर्धारित संख्या से अधिक समर्थकों के साथ जीटी रोड नगर पालिका चौराहा से गुजरी रचना सिंह और उनके समर्थक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे और न ही आदर्श आचार संहिता के सापेक्ष उन्होंने कोरम मेंटेन किया था। संख्या से अधिक समर्थक होने के कारण उन पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। मालूम रहे कि इससे पहले भाजपा प्रत्याशी राहुल बच्चा, कांग्रेस प्रत्याशी ऊषारानी कोरी सहित आप पार्टी के सत्येंद्र सोनकर पर भी इन्हीं धाराओं में पुलिस रिपोर्ट पंजीकृत कर चुकी है। रचना सिंह का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

बिल्हौर भाजपा प्रत्याशी ने हवन पूजन के साथ खोला चुनाव कार्यालय

चित्र
राहुल त्रिपाठी 209 सुरक्षित बिल्हौर विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी राहुल बच्चा उर्फ मोहित सोनकर और उनके समर्थकों द्वारा कस्बे के रामलीला मैदान में अपना चुनावी कार्यालय खोल दिया है। भाजपा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला और अन्य पदाधिकारियों ने बिल्हौर विधानसभा के लिए जेपी कटियार को चुनाव संयोजक नियुक्त किया है। शुक्रवार को क्षेत्रीय सांसद अशोक रावत और बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारियों-समर्थकों ने एकजुट होकर चुनावी कार्यालय में पहले हवन पूजन और जय श्री राम का उद्घोष कर चुनाव जीतने का संकल्प लिया। इसके बाद फीता काटकर चुनाव कार्यालय खोल दिया। इस मौके पर प्रत्याशी राहुल बच्चा उर्फ मोहित के पिता काला बच्चा का भी खूब जिक्र हुआ। पुराने भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि इसी कार्यालय में वर्ष 1993 में काला बच्चा ने भी अपना चुनावी कार्यालय खोला था। तत्कालीन सरकार ने कूट रचित ढंग से उनको षड्यंत्र के तहत कुछ ही मतों से पराजित घोषित कर दिया था और बाद में उनकी हत्या करा दी गई थी। भाजपा के दिवाकर मिश्रा ने चुनाव कार्यालय उद्घाटन के मौके पर कई पदाधिकारियों के गैर मौजूदगी पर एतराज जताते हु...

सपा ने बिल्हौर की बेटी रचना को दिया टिकट, बाहरी प्रत्याशियों में खलबली

चित्र
राहुल त्रिपाठी  बिल्हौर में छोटे-छोटे मुद्दों पर बड़ी लड़ाई लड़ने जनता की समस्याओं समाधान कराने  वाली आरोल विद्या भवन की छात्रा रहीं, बिल्हौर की बेटी रचना सिंह को समाजवादी पार्टी ने इस बार चुनाव मैदान में बिल्हौर विधानसभा सीट से उतारा है रचना सिंह बीते करीब 5 वर्षों से राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव और पूर्व सांसद डिंपल यादव की बेहद नजदीक रहने वाली क्षेत्रीय महिला हैं उन्होंने बिना पद की इच्छा किए हुए ही बीते 5 वर्षों में कोरोना वायरस या फिर सर्दी, गर्मी, बरसात की परवाह किए बगैर लगातार पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और क्षेत्रीय मुद्दों पर अपनी समाजवादी नीति के तहत शासन प्रशासन और अफसरों से जनता के लिए भीड़ जाने वाली रचना सिंह इस बार बिल्हौर की बेटी बन कर चुनाव मैदान में उतरी हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि अभी तक बिल्हौर विधानसभा से किसी भी दल ने कोई भी क्षेत्रीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं उतारा है। क्षेत्रीय प्रत्याशी होने के नाते रचना सिंह को चौबेपुर और शिवराजपुर में सर्वाधिक समर्थन मिलने की उम्मीद उनके समर्थक जता रहे हैं, साथ ही भाजपा, कांग्रेस,...

अपार समर्थन देख रो पड़े राहुल बच्चा, देवदर्शन को निकले बिल्हौर भाजपा प्रत्याशी

चित्र
राहुल त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के 2022 विधानसभा के लिए निर्वाचन क्षेत्र सुरक्षित 209 के लिए भाजपा द्वारा राहुल बच्चा का नाम घोषित किए जाने के 50 घंटे बाद अपने निर्वाचन क्षेत्र के मंदिरों में देव दर्शन को निकले प्रत्याशी के आने की सूचना पर हजारों की संख्या में लोग जगह-जगह एकत्र हो गए। चौबेपुर मंधना से शुरू हुआ राहुल बच्चा का देव दर्शन कार्यक्रम कुछ ही देर में काफिले में बदल गया। चौबेपुर पहुंचते-पहुंचते राहुल की एक गाड़ी के पीछे सैकड़ों गाड़ियों का काफिला हो गया। चौबेपुर हनुमान मंदिर पहुंचने पर विकासखंड क्षेत्र के कई क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, पार्टी समर्थक, वरिष्ठ जन राहुल बच्चा के एक दर्शन को लिए उमड़ पड़े। अपार समर्थन देख भगवान बजरंगबली का माथा टेकने के बाद राहुल बच्चा फफक फफक कर रोने लगे।  इस दौरान मौके पर मौजूद कई लोगों ने उन्हें गले से लगाते हुए भरोसा दिलाया कि इस बार शहीद काला बच्चा को उचित सम्मान राहुल बच्चा को विधानसभा बेच कर चुकाया जाएगा। सैकड़ों समर्थकों ने राहुल बच्चा को भरोसा दिलाया, राहुल बच्चा के देव दर्शन कार्यक्रम को देखकर कई बुजुर्गों ...

बिल्हौर भाजपा प्रत्याशी राहुल की पहले दावेदारों से मुलाकात, फिर जनसंपर्क का आगाज

चित्र
राहुल त्रिपाठी   उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 का बिगुल बज चुका है। 209 सुरक्षित बिल्हौर विधानसभा में भाजपा की टिकट पाने वाले युवा, भोले भाले, पढ़े लिखे, मृदुभाषी राहुल सोनकर बच्चा ने जहां शनिवार को अपने समकक्ष दावेदारों से दिनभर मुलाकात की। मिठाई खिलाई पैर छूकर आशीर्वाद दिया। वहीं भाजपा कानपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला से भी आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही वह देर रात तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित अन्य हिंदूवादी संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों-समर्थकों और गणमान्य व्यक्तियों से मिलते नजर आए। राहुल बच्चा के साथ बड़ी संख्या में युवाओं का जमावड़ा बीते 24 से 48 घंटे से बना हुआ है। वर्तमान में जब मैं खबर आपके सामने प्रेषित कर रहा हूं उस समय सैकड़ों गाड़ियों का काफिला और उनके हजारों समर्थक गांव-गांव घर-घर जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। सोशल मीडिया की टीम पल-पल की अपडेट वायरल कर युवाओं में नया जोश भर रही है। राहुल बच्चा की टिकट सुनिश्चित होते ही बिल्हौर विधान सभा में एक विशेष लहर आम आदमी भी महसूस कर रहा है। मालूम रहे कि अभी तक मुख्य विरोधी दल द्वारा प्रत्याशी की टिकट फाइनल न कि...

बिल्हौर से सपा के कई दावेदार लखनऊ में मौजूद

चित्र
राहुल त्रिपाठी  उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में सुरक्षित 209 बिल्हौर निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी टिकट पाने के लिए क्षेत्र के कई दावेदार प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित कार्यालय में मौजूद होने की सूचना है। कार्यालय में मौजूद एक प्रत्याशी के समर्थक ने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार बेरिया, शिवराजपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेश कोरी, अर्चना रावल, रचना सिंह आदि पार्टी कार्यालय के समीप एक बरामदे में बैठे हुए हैं। जिनसे पार्टी टिकट फाइनल कर रहे लोग लगातार संपर्क में हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले कुछ घंटों में बिल्हौर विधानसभा से भी समाजवादी पार्टी अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है।

भगवती सागर को घाटमपुर विधानसभा से मिली सपा की टिकट

चित्र
राहुल त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के ठीक पहले बिल्हौर विधान सभा में वर्ष 2017 में कमल खिलाने वाले भगवती प्रसाद सागर कुछ दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। अब जब सभी पार्टियां बारी-बारी से विधानसभा क्षेत्रों के टिकट बांट रही हैं, ऐसे में भगवती प्रसाद सागर का टिकट भी क्लियर हो गया है। पुष्ट सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी चुनाव समिति ने भगवती प्रसाद सागर को घाटमपुर सुरक्षित सीट से समाजवादी टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ाने का निर्णय लेकर जिम्मेदारी वाला पत्र सौप दिया है। लखनऊ में मौजूद उनके साथियों ने बताया कि सपा के चुनाव समिति द्वारा भगवती प्रसाद सागर को पार्टी के द्वारा जो प्रमुख पत्र दिया जाता है उसको लेकर वह कार्यालय से अपने निर्वाचन क्षेत्र की ओर निकल गए हैं और वह स्वयं घाटमपुर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व में ऐसी अटकलें लगती रही है कि भगवती प्रसाद सागर अपने पुत्र अनुराग सागर को चुनाव मैदान में उतारेंगे और स्वयं आने वाले समय में लोकसभा का चुनाव लड़कर दिल्ली जाएंगे। कुछ ...

बिल्हौर भाजपा प्रत्याशी: राहुल बच्चा से पहले काला बच्चा को जानो

चित्र
राहुल त्रिपाठी  य ह तस्वीर बिल्हौर विधानसभा 209 में 21 जनवरी 2022 की सबसे प्रमुख तस्वीर है। जिस तस्वीर पर फूलों और चंदन की माला है उनका नाम स्वर्गीय काला बच्चा है जिन्होंने वर्ष 1993 में बिल्हौर विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन मात्र 600 वोट से उनकी पराजय हुई थी। चुनाव के बाद काला बच्चा की बाबू पुरवा स्थित घर के समीप ही उनकी बम से हत्या कर दी गई थी। तब उनके पुत्र राहुल बच्चा मात्र 2 से 3 साल के ही थे, अब जब वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव हो रहा है तब काला बच्चा के सम्मान में उनके पुत्र राहुल सोनकर बच्चा पर भाजपा ने विश्वास जताते हुए एक बार फिर से बिल्हौर विधानसभा के चुनाव मैदान में उतारा है।  1993 की हतप्रभ करने वाली काला बच्चा की हत्या के बाद से बीते 10 वर्षों से जब से राहुल बच्चा बालिग हुए हैं उनके समर्थक लगातार राहुल को विधायक बनाने के लिए प्रयासरत थे, अब जब राहुल बच्चा पर पार्टी में भरोसा जताया है,तब बिल्हौर विधानसभा के काला बच्चा के साथी रहे बुजुर्ग समर्थकों सहित क्षेत्र के हजारों युवा समर्थकों में भारी जोश है। ------------------------...

विधानसभा बिल्हौर: चुनाव मैदान में उतरे युवा-योग्य और जुझारू प्रत्याशी

चित्र
राहुल त्रिपाठी उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 का आगाज हो गया है। इसबार सुरक्षित 209 बिल्हौर विधानसभा से सभी पार्टियों में युवा, योग्य,पढ़े-लिखे और जुझारू- जमीनी हकीकत को जाने वाले प्रत्याशियो की लंबी फौज है। पार्टियां भी चुन चुन कर युवाओं को मौका देकर चुनाव मैदान में उतार रही है। हम बारी-बारी से योग्य दावेदार और प्रत्याशियों की चर्चा करेंगे- ------------------ भारतीय जनता पार्टी  * राहुल बच्चा  वर्ष 1993 में भाजपा से चुनाव लड़ने वाले काला बच्चा के पुत्र राहुल सोनकर बच्चा इस बार विधानसभा बिल्हौर के युवाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। सोशल मीडिया से लेकर गांव-गांव जनसंपर्क में उनके समर्थन में बड़ी संख्या में युवा उमड़ रहे हैं। परास्नातक राहुल बच्चा भाजपा के कानपुर बुंदेलखंड अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं और पार्टी के संघर्षशील कार्यकर्ता भी। वह बीते कई वर्षो से बिल्हौर की राजनीति सक्रिय हैं। * डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह  मूल रूप से हरदोई संडीला के निवासी बताए जाने वाले डॉक्टर नरेंद्र बीते करीब 4 वर्षों से बिल्हौर विधानसभा में सक्रि...

मुकदमा: बिल्हौर के कांग्रेस और आप पार्टी प्रत्याशी पर

चित्र
राहुल त्रिपाठी  उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए पुलिस ने सख्ती और बड़ा दी है। बिल्हौर 209 सुरक्षित विधानसभा में कांग्रेस द्वारा घोषित प्रत्याशी ऊषारानी कोरी और आम आदमी पार्टी के घोषित प्रत्याशी सत्येंद्र सुनकर पर कोतवाली पुलिस ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अफसरों का कहना है कि उक्त दोनों प्रत्याशियों ने बिना निर्वाचन अधिकारियों की अनुमति के समर्थकों संग बड़ी बैठकें की और कोविड-19 प्रोटोकोल का उल्लंघन के साथ ही आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई। जिसके साक्षय कई लोगों द्वारा पुलिस को प्रस्तुत किए गए थे। मामले की जांच पड़ताल करने के बाद उक्त दोनों पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट पंजीकृत की गई है और दोनों ही प्रत्याशियों को हिदायत भी दी गई है। वही मुकदमा लिखे जाने के बाद कांग्रेसी प्रत्याशी उषा रानी कोरी ने बताया कि कानपुर आउटर पुलिस भाजपा की एजेंट है और पक्षपात ढंग से काम कर जनता से अपना भरोसा खो बैठी है

भाजपा आकांक्षा पेटी: छुट्टा पशु और भाजपा विधायक से वोटर नाखुश

चित्र
राहुल त्रिपाठी उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा के चुनाव में मतदाताओं की नब्ज टटोलने के लिए भाजपा के द्वारा प्रत्येक विधानसभा में आकांक्षा पेटी लगवाई गई थी। इसी क्रम के अंतर्गत बिल्हौर विधानसभा सुरक्षित 209 में कुल 77 पेटी भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा जगह-जगह पर लगाई गई थी। आकांक्षा पेटीयो में बिल्हौर विधानसभा के करीब 17 से 18000 लोगों ने अपने पत्र लिख कर डाले हैं। भाजपा के पदाधिकारियों ने खुलकर तो कुछ नहीं बताया, लेकिन नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आकांक्षा पेटी में भाजपा की छवि को सर्वाधिक नुकसान पहुंचाने का श्रेय स्थानीय मतदाताओं ने छुट्टा पशुओं को बताया है, स्थानीय मतदाताओं का आरोप है कि सरकार  द्वारा जो गौ आश्रय स्थल बनाए गए हैं उनका चारा और भवन सब कुछ अधिकारियों के द्वारा चट कर लिया गया है या जबरदस्त घपला किया गया है। इस कारण गांव गांव छुट्टा पशुओं के आतंक से किसान अपनी फसल नहीं बचा पा रहे हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में वोटरों ने गैर दल से आए विधायक भगवती सागर को भाजपा से जीत दिलाने और वर्ष 2022 के चुनाव में फिर से उनके पार्टी छोड़ने को लेकर भी सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों न...

उत्तर प्रदेश की बिल्हौर विधानसभा के अब तक हुए विधायक

चित्र
राहुल त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में बिल्हौर निर्वाचन क्षेत्र का भी महत्वपूर्ण स्थान रहा है, अब जब सभी विधानसभा के लिए विधायकों को चुनने की का बिगुल बज चुका है। ऐसे में बिल्हौर विधानसभा 209 सुरक्षित की पूर्व विधायक भी अब चर्चा में आ गए हैं। बिल्हौर में अब तक कुल 17 विधायक बनकर विधानसभा पहुंच चुके हैं। इनमें सर्वाधिक 5 बार मोतीलाल देहलवी बिल्हौर से जीतकर विधायक बने हैं। *********************************************************************** चुनावी वर्ष                    सदस्य                                     राजनीतिक दल     1957                    ब्रिज रानी देवी                             भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस     1957...

बिल्हौर की जनता करे पुकार, क्षेत्रीय विधायक चाहिए इसबार

चित्र
राहुल त्रिपाठी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है कानपुर नगर जनपद के बिल्हौर में भी यही हाल है। बिल्हौर जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर सुरक्षित बिल्हौर विधानसभा से अभी तक पहली मर्तबा बृजरानी देवी को मनोनयन से शेष 16 विधायकों को यहां की जनता ने लोकतांत्रिक ढंग से चुनकर विधानसभा भेजा, लेकिन कुल 17 विधायकों में से एक भी विधायक बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र का निवासी नहीं है।                    आरक्षण और बाहरी प्रत्याशी के बोझ से बिल्हौर में विकास की रफतार पड़ी धीमी                     बाहर से आए दावेदार प्रत्याशी बने और जनता का विश्वास जीतकर विधायक बने, यह प्रक्रिया आजादी के बाद से अभी तक लगातार जारी है। बिल्हौर विधानसभा का कई बार परिसीमन हुआ, लेकिन आरक्षण की व्यवस्था जस की तस है और तो और बिल्हौर से सटी रसूलाबाद, कन्नौज की सीटें भी सुरक्षित हैं, जबकि चौबेपुर विधानसभा समाप्त होकर बिठूर सामान्य सीट हो चुकी है। बिल्हौर की जनता को आजतक नहीं मिल सक...