बिल्हौर भाजपा विधायक भगवती सागर समाजवादी पार्टी में शामिल
राहुल त्रिपाठी बीते करीब 5 दिनों से पार्टी छोड़ने और समाजवादी पार्टी में शामिल होने की चर्चाओं के बीच शुक्रवार को 209 बिल्हौर सुरक्षित विधानसभा के वर्तमान भाजपा विधायक भगवती प्रसाद सागर ने लखनऊ की एक वर्चुअल जनसभा में अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली। स्वामी प्रसाद मौर्य ने भगवती प्रसाद सागर का नाम सबसे पहले लेते हुए उनके समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। मंच पर मौजूद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ ही कई अन्य भाजपाई विधायकों ने सपा की शपथ ली, और लाल रंग की पगड़ी पहनी, लेकिन संत गाडगे के सच्चे भक्त पूर्व मंत्री व विधायक भगवती प्रसाद सागर ने बिना पगड़ी पहन कर ही समाजवादी पार्टी की सदस्यता हासिल की। अभी तक भगवती प्रसाद सागर और समाजवादी पार्टी की ओर से उनके या उनके पुत्र अनुराग सागर के विधानसभा चुनाव में उतरने और किस निर्वाचन क्षेत्र से टिकट मिलेगी, इसको लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। ध्यान रहे कि भगवती सागर योग में पारंगत है जबकि उनका बेटा पतंजलि जो रामदेव द्वारा संचालित संस्था है के उत्...