चुनावी होल्डिंग्स वार में भाजपा के अपने ही हुए पराए
राहुल त्रिपाठी
विधानसभा चुनाव नजदीक हैं इसलिए दल बेदल और सभी दलों के छोटे बड़े नेता अपने आप को बड़ा साबित करने के लिए लगातार हर प्रमुख कस्बों चौराहों मुहल्लों में होल्डिंग्स का जाल फैला रहे हैं। प्रत्याशियों की संख्या इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि होल्डिंग्स लगाने की जगह नहीं है, नतीजतन अपने को बड़ा साबित करने के लिए कई नेता अपने ही दलों के दावेदार प्रत्याशियों के ऊपर ही अपनी होल्डिंग चस्पा करते रहे हैं। ऐसे ही एक प्रत्याशी भाजपा के मनोज दिवाकर हैं। जिन्होंने बताया कि उनकी एक नगरपालिका बिल्हौर के सामने जीटी रोड पर लगी होल्डिंग्स पर एक प्रत्याशी ने अपनी होल्डिंग्स लगा दी है उन्होंने नाराजगी जताते हुए इसे अनुशासनहीनता बताया। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहां पर नगर पालिका के द्वारा लगाए गए एक सरकारी होल्डिंग पर कई लोग अपनी राजनीतिक लालसा को उजागर करने के लिए अपनी निजी होर्डिंग लगाकर नियमों को तार-तार कर चुके हैं।

टिप्पणियाँ